- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Make Masala Oats At Home Recipe In Hindi
इस तरीके से बनाएं टेस्टी मसाला ओट्स, स्वाद चखते ही बच्चे चट कर जाएंगे प्लेट, जानें रेसिपी
ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग टेस्टी और हेल्दी डिश बनाने की सोचते हैं। ऐसे में आप मसाला ओट्स तैयार कर सकते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

मसाला ओट्स बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर सुबह के नाश्ते में लोग हेल्दी और टेस्टी डिश बनाने की सोचते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी के चक्कर में हम कुछ भी बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं। जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होगी।
आप सुबह के नाश्ते में मसाला ओट्स बना सकते हैं। यह एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जो न सिर्फ स्वादिष्ट है बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। क्योंकि ओट्स में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके डाइजेशन को हेल्दी रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही आपकी त्वचा और बालों के लिए भी ये बेहद फायदेमंद होती हैं। इसके अलावा मसाला ओट्स बनाने के लिए बहुत कम समय लगते हैं। तो आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए आसान रेसिपी…
बनाने की सामग्री
ओट्स- 1 कप
पानी- 1/2 कप
दूध- 1/4 कप (नारियल का दूध)
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
गरम मसाला- 1/4 छोटा चम्मच
अदरक- 1/2 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा- 1/4 छोटा चम्मच
प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
टमाटर- 1 (बारीक कटा हुआ)
मटर- 1/2 कप
गाजर- 1/2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
नमक स्वादानुसार
ताजा धनिया बारीक कटा हुआ (गार्निश के लिए)
सम्बंधित ख़बरें
ट्विशा शर्मा केस: देश छोड़कर भाग न सके समर्थ सिंह, इसलिए पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस; पासपोर्ट होगा जब्त
ICC रैंकिंग में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
Summer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
Suniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
बनाने का तरीका
मसाला ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा तेल डालकर गर्म करिए।
इसके बाद उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें। फिर इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भून दें।
फिर इसमें टमाटर, गाजर और मटर डालकर कुछ मिनट तक अच्छी तरह से पकाएं।
अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अदरक डालें।
फिर इन सारी चीजों को काफी अच्छे से मिला लें। अब इसमें ओट्स डालकर भूनें
इसके बाद पानी और थोड़ा-सा दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
फिर मीडियम आंच पर ढककर कुछ मिनट तक पकाएं।
हालांकि, इसे तब तक पकाएं, जब तक कि ओट्स नरम न हो जाएं।
अब गैस बंद कर दें और इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
फिर ऊपर से ताजा धनिया डालकर उसे गार्निश कर दें।
बस अब तैयार है मसाला ओट्स।
फूड रेसिपी से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
How to make masala oats at home recipe in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: देश छोड़कर भाग न सके समर्थ सिंह, इसलिए पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस; पासपोर्ट होगा जब्त
May 19, 2026 | 04:22 PMICC रैंकिंग में चमकी फातिमा सना और लॉरेन बेल की किस्मत, T20 और वनडे फॉर्मेट में लगाई लंबी छलांग
May 19, 2026 | 04:21 PMSummer Sharbat Drinks: गर्मियों में शरीर को कूल रखने के लिए ये 6 समर ड्रिंक्स है परफेक्ट, आप भी ट्राई करें
May 19, 2026 | 04:21 PMSuniel Shetty Funny Post: ‘पेट्रोल का सीन टाइट है’…सुनील शेट्टी का पोस्ट वायरल, कैप्शन पढ़ हंस पड़े लोग
May 19, 2026 | 04:14 PMIPL 2026 के बीच Mumbai Indians को लगा दोहरा झटका, क्विंटन डी कॉक और राज अंगद बावा हुए बाहर
May 19, 2026 | 04:09 PMबंगाल में ममता को एक और झटका, फाल्टा में TMC कैंडिडेट जहांगीर खान का चुनाव लड़ने से इनकार; सामने आई ये वजह
May 19, 2026 | 04:07 PMनागपुर विश्वविद्यालय में BJYM का हंगामा: कुलगुरु ने दी सफाई, बोलीं-चर्चा को तैयार थी, आंदोलनकारियों ने नहीं…
May 19, 2026 | 04:00 PMवीडियो गैलरी

पहले पहचान छुपाता था UP का युवा, अब…CM योगी ने विपक्ष पर कसा तंज, सरकारी भर्तियों पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
May 19, 2026 | 02:43 PM
MP पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप,…कहां से लाऊं ₹50,000? रोती महिला का VIDEO वायरल
May 19, 2026 | 02:24 PM
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM










