भरपेट खाने के बाद भी लगती है भूख? ट्राई करें ये 5 हेल्दी और लो-कैलोरी स्नैक्स, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण

Low Calorie Snacks: लंच के कुछ घंटे बाद भी भूख लगती है तो चिप्स या बिस्कुट की जगह कुछ हेल्दी स्नैक्स चुनें। ये 5 आसान विकल्प स्वादिष्ट होने के साथ पेट को संतुष्ट रखने में मदद कर सकते हैं।
Healthy low calorie snacks after lunch rrs05
हेल्दी स्नैक्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • लंच के बाद हल्की भूख लगने पर ज्यादा तला-भुना या मीठा खाने के बजाय हेल्दी स्नैक्स चुनना बेहतर है।

  • भुना चना, स्प्राउट्स चाट और दही जैसे विकल्पों से प्रोटीन और फाइबर मिल सकता है।

  • पोर्शन कंट्रोल का ध्यान रखें और अपनी भूख और रोजाना की डाइट के हिसाब से चुनें।

Healthy Snacks After Lunch: दोपहर का खाना अच्छी तरह से खाने के बाद अगर शाम होने से पहले ही दोबारा भूख लग जाए, तो अक्सर मन कुछ चटपटा या मीठा खाने का करता है। ऐसे में कई लोग चिप्स, नमकीन, बिस्कुट या मिठाई खा लेते हैं।

कभी-कभार इन्हें खाना ठीक है, लेकिन यदि आप रोजाना ऐसा करते हैं, तो आपके डाइट में बेवजह कैलोरी और नमक या चीनी बढ़ सकती है। इसकी जगह कुछ ऐसे स्नैक्स चुन सकते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ आपके लिए हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर हों।

रोस्टेड चना

लंच के बाद हल्की भूख लगने पर भुना चना एक अच्छा विकल्प है। इससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं। एक छोटी कटोरी भुने चने में थोड़ा काला नमक, भुना जीरा और नींबू मिलाकर खा सकते हैं। चाहें तो इसमें बारीक प्याज और टमाटर डालकर भेल तैयार कर लें।

स्प्राउट्स चाट

अंकुरित मूंग या चने से बनी चाट हल्की और पौष्टिक होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी उबले या अच्छी तरह पके स्प्राउट्स में प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। अधिक तेल या मीठी चटनी डालने से बचें।

दही और फल

अगर मीठा खाने का मन हो तो फ्लेवर्ड योगर्ट या मिठाई की जगह सादा दही और ताजे फल खा सकते हैं। आधी कटोरी सादे दही में कटे हुए सेब, अमरूद, अनार या पपीता मिलाएं। दही से प्रोटीन और कैल्शियम मिलता है, जबकि फल फाइबर और विटामिन देते हैं। फल में काफी स्वीटनर होता है, इशलिए उपर से चीनी ऐड न करें।

मखाना

शाम की हल्की भूख के लिए मखाना भी अच्छा स्नैक है। एक छोटी कटोरी मखाने को धीमी आंच पर थोड़े से घी में भून लें। ऊपर से काली मिर्च और हल्का नमक डालें। मखाने में कार्बोहाइड्रेट और कुछ खनिज पाए जाते हैं, लेकिन घी और नमक की मात्रा सीमित रखें।

Healthy low calorie snacks after lunch rrs05
Cauliflower Snacks: सर्दियों में फूलगोभी से बनाएं 2 चटपटे स्नैक्स, शाम की चाय के साथ खूब पसंद आएंगे

खीरा और पनीर बाइट्स

कुछ कुरकुरा और प्रोटीन रिच खाने का मन हो तो खीरे के टुकड़ों के साथ पनीर लें। खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है और पनीर से प्रोटीन मिलता है। खीरे के गोल स्लाइस पर छोटे पनीर के टुकड़े रखें और ऊपर से काली मिर्च व नींबू डालकर खाएं।