Cauliflower Snacks: सर्दियों में फूलगोभी से बनाएं 2 चटपटे स्नैक्स, शाम की चाय के साथ खूब पसंद आएंगे

Gobi Snacks Recipe: सर्दियों में फूलगोभी से परांठे के अलावा भी कई स्वादिष्ट स्नैक्स बनाए जा सकते हैं। इस बार ट्राई करें क्रिस्पी गोभी पॉपकॉर्न और मसालेदार गोभी कटलेट की आसान रेसिपी।
Cauliflower gobi 2 crispy snacks recipes rrs05
गोभी स्नैक्सफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • फूलगोभी से बनने वाले ये दोनों स्नैक्स शाम की चाय, बच्चों के टिफिन और मेहमानों के लिए चटपटा नाश्ता हैं।

  • गोभी पॉपकॉर्न को कॉर्नफ्लोर और चावल के आटे की कोटिंग देकर बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम बनता है।

  • गोभी कटलेट में कद्दूकस की हुई फूलगोभी, उबले आलू और बेसन मिलाकर कम सामग्री में टेस्टी स्नैक तैयार कर सकते हैं।

Cauliflower Snack Recipe: सर्दियों में बाजार में ताजी फूलगोभी खूब मिलती है। आमतौर पर इससे सब्जी, पराठे या पकौड़े बनाए जाते हैं, लेकिन आप इससे चटपटा और टेस्टी स्नैक तैयार कर सकती हैं, जो जाड़े कीधूप में चाय के साथ अलग ही आनंद देंगे। आइए जानते हैं फूलगोभी से बनने वाले क्रिस्पी पॉपकॉर्न और मसालेदार कटलेट की आसान रेसिपी।

क्रिस्पी गोभी पॉपकॉर्न

सामग्री

  • 1 कप फूलगोभी के छोटे फ्लोरेट्स

  • 2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

  • 2 बड़े चम्मच चावल का आटा

  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

  • एक चुटकी हल्दी

  • नमक स्वादानुसार

  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

गोभी पॉपकॉर्न बनाने का तरीका

सबसे पहले फूलगोभी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अच्छी तरह धो लें। इन्हें नमक वाले उबलते पानी में 2-3 मिनट डालें और फिर पानी निकालकर पूरी तरह सुखा लें। अब एक बाउल में कॉर्नफ्लोर, चावल का आटा, अदरक-लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च, काली मिर्च, हल्दी, नमक और नींबू का रस मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।

कोटिंग फूलगोभी पर अच्छी तरह चिपकनी चाहिए। सूखी फूलगोभी को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह लपेटें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और मध्यम आंच पर गोभी के टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। इन्हें टिश्यू पेपर पर निकालें और गर्मागर्म चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

मसालेदार गोभी कटलेट

सामग्री

  • 1 कप कद्दूकस की हुई फूलगोभी

  • 2 मध्यम आकार के उबले आलू

  • 2 बड़े चम्मच बेसन

  • 2 बड़े चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स

  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

  • आधा छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट

  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

  • आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ

  • नमक स्वादानुसार

  • तेल

Cauliflower gobi 2 crispy snacks recipes rrs05
Vietnamese Sandwich: घर पर बनाएं वियतनाम का मशहूर क्रंची सैंडविच, सब्जियों और पनीर से होगा तैयार

गोभी कटलेट बनाने का तरीका

फूलगोभी को धोकर कद्दूकस कर लें। इसे हाथों से अच्छी तरह दबाकर अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसे हल्का भून लें। अब एक बड़े बर्तन में उबले आलू मैश करें। इसमें कद्दूकस की हुई फूलगोभी, बेसन, ब्रेडक्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालें।

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर ऐसा मिश्रण तैयार करें, जिससे कटलेट आसानी से बन सकें। अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे तो थोड़ा और ब्रेडक्रम्ब्स मिक्स करें। हाथों पर हल्का तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बनाएं। तवे पर थोड़ा तेल गर्म करें और कटलेट को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। तैयार कटलेट को हरी चटनी या दही की डिप के साथ गर्मागर्म परोसें।