Sharad Purnima Special Kheer: इस बार बनाएं मखाना-नारियल और गुड़ की खीर, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन

Kheer Recipe: शरद पूर्णिमा पर हर बार चावल की खीर बनाने के बजाय इस बार ट्राई करें मखाना, नारियल और गुड़ की खास खीर। इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद भी पारंपरिक खीर से थोड़ा अलग होगा।
Sharad purnima makhana nariyal gud kheer recipe.
खीर रेसिपीफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मखाने और नारियल से खीर को मिलेगा अलग टेक्सचर।

  • गुड़ और इलायची से आएगा खुशबूदार और कैरेमल जैसा स्वाद।

  • शरद पूर्णिमा पर भोग के लिए बना सकती हैं यह खास खीर।

Gud Ki Kheer Ki Recipe: शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने की परंपरा है। इस मौके पर ज्यादातर घरों में चावल, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट की खीर बनाई जाती है। अगर आप इस बार कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो मखाना, नारियल और गुड़ की खीर ट्राई कर सकती हैं। इसमें भुने हुए मखानों का हल्का क्रंच, नारियल का स्वाद और गुड़ की मिठास इसे खास बनाता हैं।

यह पारंपरिक चावल की खीर से अलग एक फ्यूजन रेसिपी है, जिसे अलग स्वाद और हेल्दी ऑप्शन के तौर पर बनाया जा सकता है।

मखाना-नारियल-गुड़ की खीर के लिए सामग्री

  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर

  • मखाना - 1 कप

  • ताजा कसा हुआ नारियल - ¼ कप

  • गुड़ - ⅓ से ½ कप, स्वादानुसार

  • घी - 1 छोटा चम्मच

  • इलायची पाउडर - ½ छोटा चम्मच

  • कटे हुए बादाम और पिस्ता - 2 बड़े चम्मच

  • केसर – 5-6 धागे

  • एक चुटकी नमक

मखाना-नारियल और गुड़ की खीर बनाने का तरीका

मखानों को भून लें

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गर्म करें। इसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। जब मखाने कुरकुरे हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। इन्हें ठंडा करके आधे मखानों को हल्का दरदरा पीस लें और बाकी साबुत रखें।

दूध को गाढ़ा करें

एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करें। उबाल आने के बाद धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध तले में न लगे। अगर केसर डालना है, तो उसे थोड़े गर्म दूध में भिगोकर रख लें।

मखाने और नारियल मिलाएं

अब दूध में साबुत और दरदरे पिसे हुए मखाने डालें। इसके बाद कसा हुआ नारियल मिलाएं। मिश्रण को धीमी आंच पर 8-10 मिनट और पकाएं। मखाने दूध सोखकर नरम हो जाएंगे और खीर धीरे-धीरे गाढ़ी होने लगेगी।

गुड़ डालने का सही समय जानें

अब गैस बंद कर दें और खीर को थोड़ा ठंडा होने दें। गुड़ को अलग से थोड़े गर्म पानी में घोलकर छान लें। जब खीर उबलना बंद कर दे और हल्की गर्म रह जाए, तब इसमें गुड़ का घोल धीरे-धीरे मिलाएं। बहुत गर्म दूध में गुड़ डालने से दूध फट सकता है।

इलायची और मेवों से बढ़ेगा स्वाद

अंत में इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम-पिस्ता और केसर वाला दूध मिलाएं। खीर को अच्छी तरह चलाएं और 2-3 मिनट के लिए ढककर रख दें। तैयार है मखाना-नारियल और गुड़ की स्वादिष्ट खीर।

Sharad purnima makhana nariyal gud kheer recipe.
Dussehra Special Foods: रावण दहन के बाद सिर्फ मिठाई नहीं, चखें भारत के इन 5 खास पकवानों का स्वाद

शरद पूर्णिमा पर खीर रखते समय रखें ध्यान

अगर आप शरद पूर्णिमा पर खीर को चांदनी में रखना चाहती हैं, तो उसे खुला छोड़ने के बजाय साफ बर्तन में रख कर किसी जालीदार प्लेट से ढक दें। पूजा के लिए थोड़ी मात्रा अलग रखें और बाकी खीर को फ्रिज में रख दें।

Navbharat Live
navbharatlive.com