-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Include Ragi In Your Diet In These Ways
सिर्फ रोटी ही नहीं डाइट में इन तरीकों से शामिल करें रागी, हड्डियों को मिलेगी मजबूती
- Written By: दीपिका पाल
Ragi recipe in Hindi: रागी कैल्शियम और आयरन का बहुत अच्छा सोर्स होता है। आज हम आपको रागी को रोटी की बजाय अन्य तरीकों से खाने के बारे में बता रहे है जो इस प्रकार है।

रागी से हेल्दी रेसिपी (सौ. सोशल मीडिया)
Ragi Benefits in Hindi: स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त आराम करना जरूरी होता है। भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहत का अच्छी तरह से ख्याल रख पाना मुश्किल हो जाता है। आप गेहूं का सेवन तो करते है लेकिन इसे भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं बताया गया है। अगर आप गेहूं की जगह मल्टी ग्रेन, बाजरा और ज्वार जैसे अनाजों को भी अपनी डाइट में शामिल कर रहे हैं तो यह शरीर को कई तरह के फायदे दिलाता है।
डायटीशियन द्वारा रागी के कई सारे फायदे बताए गए है। आज हम आपको रागी को रोटी की बजाय अन्य तरीकों से खाने के बारे में बता रहे है जो इस प्रकार है।
सम्बंधित ख़बरें
Health Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Ashwagandha Vs Shatavari: महिलाओं के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ज्यादा फायदेमंद?
Tea/Coffee After Meal: खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीना सही है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Aloo Recipe: मेहमानों से बटोरनी है तारीफ? 10 मिनट में झटपट बनाएं नेपाली आलू का अचार
मिलेंगे रागी के कई फायदे
हेल्थ एक्सपर्ट ने बताया कि, रागी, सेहत के लिए कई तरह से फायदा दिलाता है। रागी कैल्शियम और आयरन का बहुत अच्छा सोर्स होता है।इसलिए इससे हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा रागी का सेवन करने से पचाना आसान होता है वहीं पर भूख को भी नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
रागी इडली
आप रागी की रोटी बनाने के अलावा इडली बना सकते हैं।इसे बनाने के लिए एक कटोरे में बराबर मात्रा में रागी का आटा और सूज लें. इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसमें 1 कप दही और नमक डालकर मिक्स करें और 15 मिनट के लिए छोड़ दें. बैटर को हल्का और फूलने तक अच्छी तरह फेंटें या आप चाहें तो एक चुटकी ईनो भी मिला सकते हैं. मिनी इडली सांचों पर तेल लगाएं और इस बेटर को सांचे पर डालें।15 से 20 मिनट के लिए स्टीम करें.
अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें, इसमें 1 छोटा चम्मच राई, चुटकी भर हींग और करी पत्ता डालें. इसमें 2 कटी हुई हरी मिर्च, ¼ कप कटा हुआ प्याज और ¼ कप कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटे हुए टमाटर डालें. इसमें लाल मिर्च, नमक और हल्दी पाउडर मिलाएं. 2 से 4 मिनट तक भूनें. जब टामटर नरम हो जाए, तो मिनी रागी इडली डालें और इसे मिक्स कर लें. रागी की इडली बनकर तैयार है।
रागी खीचू
आप रागी की इडली भी हमेशा बनाते होंगे इसकी जगह रागी के आटे का खीचू बना सकते है।इसके लिए सबसे पहले एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें, उसमें ½ छोटी चम्मच हींग और 1 कप पानी डालें. इसमें 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, ¼ कप बारीक कटी गाजर और ¼ कप बीन्स डालें और नरम होने तक पकाएं. 1 कप आटे में 2 कप पानी मिलाएं और एक तरफ रख दें।
अब घोल को पैन में डालें और मिश्रण के गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाते रहें. अब इसे एक प्लेट में डालें. ऊपर से थोड़ा तेल या देसी घी छिड़कें. बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं और अचार मसाला डालें और गरमा गरम खाएं।
ये भी पढ़ें- इन लोगों को लोगों भूल से भी नहीं खाना चाहिए मूंग की दाल, सेहत को हो सकते हैं भयंकर नुकसान
रागी रोटी सैंडविच
आप बच्चों के लिए रागी रोटी सैंडविच बना सकते हैं. इसके बनाने के लिए पैन में पानी डालकर उबाल लें. इसमें 1 कप रागी का आटा डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. इसे एक कटोरे में निकाल लें, नरम आटा गूंथ लें और 10 से 15 मिनट के लिए रख दें. अब इस रोटी की तरह बेल लें और तवे पर दोनों तरफ से सेक लें. इसके बाद रागी की रोटी के ऊपर हरी चटनी लगाएं और उबले हुए आलू के टुकड़े, टमाटर के टुकड़े, प्याज के टुकड़े रखें. खीरे के टुकड़े. कद्दूकस किया हुआ पनीर और चाट मसाला डालें. इसे सैंडविच का आकार दें. तवे पर घी डालकर हल्का से सेक लें. अब इसे चटनी के साथ गरमागरम परोंसे।
Include ragi in your diet in these ways
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
Jun 27, 2026 | 06:59 AMट्रंप के एक आदेश से दहला ईरान! अमेरिका ने मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर किया भीषण हमला, क्या फिर छिड़ेगी जंग?
Jun 27, 2026 | 06:53 AMBirthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMमहाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













