Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
Sweet Dish Recipe: अकसर गर्मियों के दिनों में घर में दूध फट जाते हैं, तो अब इसे फेंकने या दही बनाने की बजाय कम समय में आसानी से 2 टेस्टी और बेहतरीन स्वीट डिश बनाई जा सकती है।
- Written By: रीता राय सागर
स्वीट डिश(फोटो.सोशल मीडिया)
Dessert Recipe: गर्मी और उमस के मौसम में बार-बार दूध फट जाते हैं। ऐसे में या तो दूध को फेंक दिया जाता है या फिर दही जमा दिया जाता है। इससे पैसे भी बर्बाद होते है और दूध फेंकना अच्छा नहीं माना जाता है।
आज हम फटे हुए दूध से दो ऐसी रेसिपीज बनाएंगे, जो स्वादिष्ट है और कम समय में घर की चीजों से बन जाती है। आप घर पर फटे दूध से ओड़िशा का प्रसिद्ध छेना पोड़ा और कलाकंद तैयार कर सकती हैं। इन दोनों डिश को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
फटा हुआ दूध (फोटो.सोशल मीडिया)
सम्बंधित ख़बरें
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
Protein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
छेना पोड़ा बनाने के लिए सामग्री
- फटे दूध का छेना
- सूजी
- चीनी पाउडर
- घी
- दूध
- इलायची पाउडर
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
छेना पोड़ा बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले फटे हुए दूध से छेना और पानी अलग कर लेंगे।
- छेने को एक अलग बर्तन में निकाल लेंगे। अब इसे थोड़ा मैश करेंगे और इसके बाद इसमें सूजी, इलायची पाउडर, चीनी और कुछ कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिक्स करेंगे।
- अब इसमें ऊपर से थोड़ा घी डालकर सभी चीजों का खास मिश्रण तैयार कर लेंगे।
- इस मिश्रण को 20 मिनट के लिए ढककर रखें, उसके बाद इसमें थोड़ा दूध मिला दें।
- अब आप एक केक टिन लें और उसमें अच्छी तरह घी लगा दें।
- अब इस टिन में तैयार मिश्रण को डालकर इसे बेक कर लेंगे।
- थोड़ी देर के बाद आप इसमें टूथपिक या चाकू डालकर चेक करें।
- जब यह स्पंज जैसा हो जाएं, तब आप इसे प्लेट पर पलट कर शेप में काट लें।
- तैयार है आपका स्वादिष्ट छेना पोड़ा।
छेना पोड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
कलाकंद बनाने के लिए सामग्री
- फटे दूध का छेना
- कंडेस्ड मिल्क
- इलायची पाउडर
- कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- घी
ये भी पढ़ें- Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
कलाकंद (फोटो.सोशल मीडिया)
कलाकंद बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में छेना निकालकर इसे मैश करेंगे। अब इसमें थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और दोनों को मिक्स कर लें। अब इन दोनों के मिश्रण को धीमी आंच पर अच्छी तरह पक्का लें। जैसे ही यह मिश्रण थोड़ा सुनहरा हो जाएं, तब आप इसमें थोड़ी चीनी डालकर पका लें।
इसे 15 से 20 मिनट तक पकाते रहे, जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें। अच्छी तरह सभी को मिलाने के बाद इसे ठंडा कर लें। जब यह ठंडा हो जाएं, तब आप एक थाली में थोड़ा घी लगाकर इसे थाली में निकाल लें।इसे फैलाकर आप इसके उपर कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल कर सर्व कर सकती हैं।
