लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
Jholia Drink Recipe: तपती गर्मी और लू से बचाव के लिए कच्चे आम का झोलिया एक बेहतरीन देसी उपाय है। यह शरीर को ठंडक देने के साथ एनर्जी भी बनाए रखता है। इसे घर पर बनाना बेहद ही आसान है।
- Written By: प्रीति शर्मा
झोलिया ड्रिंक, कांसेप्ट फोटो (सौ. AI)
Raw Mango Summer Drink: गर्मी में कई जगहों पर पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है और ऐसे में सूरज की तपिश शरीर को झुलसाने लगी है। जिसकी वजह से लू और डिहाइड्रेसन का खतरा बढ़ गया है। इससे बचने के लिए लोग डिब्बाबंद कोल्ड ड्रिंक्स या पैक्ड जूस की ओर भागते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्राकृतिक ड्रिंक के बारे में बताने जा रहे हैं जो सदियों से घरों में बनाई जा रही है।
दरअसल हम बात कर रहे हैं कच्चे आम से तैयार की जाने वाली मशहूर झोलिया ड्रिंक के बारे में। यह न केवल स्वाद में चटपटी होती है बल्कि तपती गर्मी में आपके शरीर को अंदर से भी ठंडा रखती है। इसे आप सिर्फ 5 मिनट में घर पर तैयार कर सकते हैं।
भीषण गर्मी और तपती लू के थपेड़ों से बचने के लिए कच्चे आम का झोलिया एक बेहतरीन और ताजगी भरा विकल्प हो सकता है। यह पारंपरिक ड्रिंक न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गुणकारी है। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Recipe 2026: बारिश का मजा होगा दोगुना! घर पर बनाएं Maggi की ये 6 टेस्टी और झटपट बनने वाली रेसिपी
Chickpea Water: उबले चने का पानी सच में गट हेल्थ के लिए फायदेमंद है, जानिए सच क्या है?
Fasting Workout: व्रत के दौरान जिम जाना सही है या नहीं? जानें एक्सपर्ट्स की सलाह और किन बातों का रखें ध्यान
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर दिल जीत गए ये इमोशनल विज्ञापन, भाई-बहन के रिश्ते का बताया असली मतलब
झोलिया बनाने के लिए सामग्री
- कच्चे आम (कैरी): 2 मध्यम आकार के
- पुदीना: एक मुट्ठी ताजा पत्तियां
- हरा धनिया: थोड़ा सा
- चीनी: 3 से 4 चम्मच (स्वादानुसार)
- काला नमक: 1 चम्मच
- सादा नमक: 1 चम्मच (स्वादानुसार)
- काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच
- हरी मिर्च: 2 से 3
- इलायची पाउडर: एक चौथाई चम्मच
- झोलिया मसाला: 1 चम्मच
- पानी और बर्फ के टुकड़े: आवश्यकतानुसार
यह भी पढ़ें:- कूलर के गंदे पानी और बदबू से हैं परेशान? बस एक छोटा सा फिटकरी का टुकड़ा दूर कर देगा आपकी टेंशन
झोलिया ड्रिंक (सौ. एआई)
आम का झोलिया बनाने का तरीका
- सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर छील लें। अब इनके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- एक कड़ाही में एक गिलास पानी गरम करें। इसमें आम के कटे हुए टुकड़े डालें और करीब 5 मिनट तक उबालें।
- जब आम अच्छी तरह नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें।
- अब एक मिक्सर जार में उबले हुए आम के टुकड़े डालें। इसमें ताजा पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, झोलिया मसाला और इलायची पाउडर डालें।
- जार में काली मिर्च पाउडर, काला नमक, सादा नमक और 3-4 चम्मच चीनी डालें।
- अब इसमें एक गिलास पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से पीस लें ताकि एक स्मूथ मिश्रण तैयार हो जाए।
- तैयार झोलिया को एक बड़े बर्तन में छन्नी की मदद से अच्छी तरह छान लें।
- आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें और पानी या बर्फ मिला सकते हैं ताकि यह गाढ़ा या पतला जैसा आप चाहें वैसा बन जाए।
इस तरह आपका ठंडा-ठंडा कच्चे आम का झोलिया तैयार है। आप इसे ताज़ा शरबत की तरह पी सकते हैं या फिर इसे पानी पुरी के पानी के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से भी आपका बचाव करेगा। इसे आप मेहमानों के लिए सर्व कर सकती हैं।
