Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dahi ki Sabzi: आयुष्मान खुराना अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के टैलेंट में तो माहिर हैं ही, लेकिन वो खाने में भी माहिर है। एक इंटरव्यू में उन्होंने दही की सब्जी को अपना फेवरेट बताया। आइए जानते हैं रेसिपी।
- Written By: रीता राय सागर
दही की सब्जी (फोटो. सोशल मीडिया)
Quick Dahi Ki Sabzi: गर्मियों में कुछ ठंडा, हल्का और चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में दही सब्जी से बेहतर और क्या हो सकता है। यह एक स्वाद से भरपूर और झटपट बनने वाली रेसिपी है। दही की ठंडक, मसालों का तड़का और ताजगी से भरे हरे पत्ते, सब मिलकर इसे एक कंप्लीट समर डिश बनाते हैं।
इसे आप रोटी, पराठे या पुलाव के साथ बड़े ही चाव से खा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे आसानी से मिनटों में दही की चटपटी और हेल्दी सब्जी बना सकते हैं।
दही की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
- ताजा और गाढ़ा दही- 1 कप
- बारीक कटे प्याज: 2 मध्यम
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- जीरा और राई: 1/2 छोटा चम्मच (तड़का के लिए)
- हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच (रंग के लिए)
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी: 1 चम्मच
- नमक: स्वाद अनुसार
- तेल या घी: 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया: बारीक कटी हुई (गार्निश के लिए)
ये भी पढ़ें- Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Awareness: मशहूर शायर बशीर बद्र 14 साल से थे डिमेंशिया से पीड़ित, जानें इस बीमारी के शुरुआती संकेत
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Coconut Water Side Effect: हर किसी के लिए हेल्दी नहीं नारियल पानी, इन 6 लोगों को कर सकता है नुकसान
Health Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
दही की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल डालेंगे और इसे मध्यम आंच पर गरम होने देंगे। जब तेल गरम हो जाए, तो इसमें जीरा, राई, हरी मिर्च, कटी प्याज डाल देंगे। फिर सभी चीजों को तब तक भूनें जब तक प्याज का रंग हल्का गुलाबी न हो जाए। इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मिलाएं। फिर आंच बंद कर दें। जब पैन हल्का ठंडा हो जाएं, तो इसमें दही को धीरे-धीरे इस मसाले में डालेंगे और लगातार चलाते रहेंगे।
जब मसाले और दही अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं, तो गैस दोबारा से ऑन करेंगे। गरम तेल में दही डालने से दही फट सकती है। अब पैन को दुबारा हल्की आंच पर चढ़ाएं। इसे चलाते हुए कुछ देर के लिए पकाएं। जब तेल ऊपर आने लगे, तो गरम मसाला और धनिया पत्ती से गार्निश करें और आंच बंद कर दें। आपकी सब्जी तैयार है। अब इस गरम-गरम टेस्टी चटपटी दही की सब्जी को पराठे के साथ परोसें और आनंद लें। कई जगहों पर इसे चावल के साथ भी खाया जाता है।
