Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 8 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Cheesy Corn Fritter Recipe: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं टेस्टी कॉर्न की यह रेसिपी, बारिश का मजा हो जाएगा दोगुना

Monsoon Recipe: बारिश के मौसम में बहुत अच्छे कॉर्न बाजार में मिलते हैं, जिनका स्वाद मीठा होता है। वैसे तो कॉर्न से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन आज हम बना रहे हैं चीज कॉर्न फ्रिटर्स, आइए देखें।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 08, 2026 | 10:53 AM

कॉर्न रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Homemade Cheese Corn Fritter Recipe: अगर आप शाम की बारिश के साथ कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं, जो आपको स्वाद के साथ-साथ टेस्ट भी दे, तो यह रेसिपी आपके लिए है। इस रेसिपी से बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी मजा आएगा।

बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम व चीजी ये फ्रिटर्स हर उम्र के लोगों को पसंद आएंगे और कोई भी न नहीं कह पाएगा। आइए जानते है कॉर्न चीज फ्रिटर्स बनाने का तरीका और सामग्री के बारे में।

सामग्री

  • 2 कप स्वीट कॉर्न के दाने
  • 1 अंडा (वैकल्पिक)
  • ¼ कप दूध
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज
  • ¾ कप मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 3-4 शिटाके या बटन मशरूम (बारीक कटे हुए)
  • ¼ कप प्याज (बारीक कटा)
  • 1½ छोटा चम्मच नमक
  • ½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • ½ कप तेल (तलने के लिए)

कॉर्न रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय

Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी

Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आधे स्वीट कॉर्न के दानों को दूध और अंडे के साथ मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें कटे हुए मशरूम और प्याज डालकर 4-5 मिनट तक भूनें। इसके बाद बचे हुए कॉर्न डालें और 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।
  • एक बड़े बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब इसमें तैयार कॉर्न पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद भुने हुए कॉर्न, मशरूम, प्याज और कद्दूकस किया हुआ चीज डालकर बैटर तैयार करें।
  • अब एक कड़ाही या नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। बैटर को ¼ कप की मात्रा में डालकर हल्का दबाएं और मध्यम-तेज आंच पर दोनों तरफ से 3-4 मिनट तक सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
  • तैयार प्रिटर्स को पेपर टॉवल पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल एब्जॉर्ब हो जाए। इन्हें गर्मागर्म टोमैटो केचप, गार्लिक मेयो या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें- Dalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी

कॉर्न रेसिपी (फोटो.सोशल मीडिया

कुछ बातों का रखें ख्याल

  • अधिक चीजी स्वाद के लिए बैटर में एक्स्ट्रा मोज़ेरेला चीज मिला सकते हैं।
  • हेल्दी विकल्प के लिए इन्हें एयर फ्रायर या ओवन में 200°C पर 15-18 मिनट तक बेक किया जा सकता है।
  • चाहें तो हरी मिर्च, धनिया या चिली फ्लेक्स डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
  • आप इसे अपने टेस्ट के अनुसार, चीजें मिलाकर फ्लेवर दे सकते हैं।

Cheese corn fritters monsoon snack recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 08, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Monsoon Session
  • Monsoon Tips
  • Spicy Food Recipe

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.