Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय

Monsoon Hair Care Tips: बारिश के मौसम में बालों की समस्याएं बढ़ जाती है। नमी, प्रदूषण और बारिश का पानी बालों को चिपचिपा, फ्रिजी और कमजोर बना देता है। ऐसे में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 06, 2026 | 02:30 PM

मानसून हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Monsoon Hair Care Routine: बारिश का मौसम चिलचिलाती गर्मी से जितना सुकून देता है, उतनी ही चुनौतियां भी लेकर आता है। बढ़ी हुई नमी, प्रदूषण और बारिश का पानी बालों को चिपचिपा, बेजान और कमजोर बना देता है। इसी कारण से इस मौसम में बालों का झड़ना, डैंड्रफ, फ्रिजी हेयर और ऑयली स्कैल्प की परेशानी बढ़ जाती है।

हेयर एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर बारिश में भीग जाएं, तो उसके तुरंत बाद बालों को साफ पानी से धोकर सुखा लेना चाहिए, ताकि प्रदूषण और एसिडिक तत्वों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।

मानसून में ऐसे रखें बालों का ख्याल

माइल्ड शैंपू का करें इस्तेमाल

हर दिन केमिकल युक्त शैंपू लगाने से बचें। सप्ताह में 2-3 बार माइल्ड या केराटिन युक्त शैंपू से बाल साफ करें।

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ऑफिस में अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

Monsoon Street Food: क्या बारिश में स्ट्रीट फूड खाना सुरक्षित है? जानें किन बीमारियों का बढ़ता है खतरा

Moringa Powder: ब्यूटी केयर के लिए क्यों है खास? जानिए स्किन और बालों पर मोरिंगा पाउडर के इस्तेमाल के 8 तरीके

बारिश में भीगने के बाद बाल जरूर धोएं

बारिश का पानी सीधे बालों पर सूखने न दें। घर पहुंचते ही साफ पानी से बाल धोकर सुखाएं।

मानसून हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

नियमित ऑयलिंग करें

सप्ताह में 1-2 बार हल्का गर्म नारियल या ऑलिव ऑयल लगाने से बालों को नरीशमेंट मिलता है। इससे बाल स्मूद और सिल्की होते हैं। नियमित ऑयलिंग से बालों को पोषण मिलेगा और जड़ें मजबूत होंगी।

हेयर मास्क लगाना न भूलें

फ्रिजी और ड्राई बालों के लिए सप्ताह में एक बार हेयर मास्क लगाएं। इससे बाल मुलायम और शाइनी बने रहते हैं।

सीरम और कंडीशनर का करें इस्तेमाल

शैंपू के बाद हेयर सीरम और कंडीशनर लगाने से बाल उलझते नहीं और उनकी चमक बनी रहती है। सुलझे बाल टूटते भी कम है।

गीले बालों को न बांधें

गीले बाल सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं। इन्हें खुला रखें और चौड़े दांतों वाली कंघी से धीरे-धीरे सुलझाएं। जब बाल पूरी तरह से सुख जाए, उसके बाद ही इसे बांधे। बांधने के लिए सिल्क के रबरबैंड का इस्तेमाल करें।

प्रोटीन युक्त डाइट लें

बालों और स्किन के लिए सही डाइट लेना सबसे अहम है। स्वस्थ शरीर ही हमारे बालों व स्किन को यंग व चमकदार बनाता है। अंडे, दही, दालें, बींस, मछली और हरी सब्जियां बालों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करती हैं।

मानसून हेयर केयर (फोटो.सोशल मीडिया)

घरेलू हेयर पैक अपनाएं

अंडा, दही और शहद का हेयर पैक या नीम का मास्क सप्ताह में एक बार लगाने से बाल मजबूत और हेल्दी रहते हैं। इस तरह के होममेड मास्क बालों को बिना कोई नुकसान पहुंचाए नेचुरली सिल्की और शाइनी बनाते हैं।

कलर्ड हेयर की करें खास देखभाल

अगर आपने बालों में कलर कराया है तो हेयर सीरम, सल्फेट-फ्री शैंपू और हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। इससे रंग लंबे समय तक टिकेगा। आजकल बाजार में कलर्ड हेयर के लिए डेडिकेटेड प्रोडक्ट्स आ गए हैं, आप उनका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Monsoon Makeup Tips: बारिश और उमस में भी मेकअप रहेगा बिल्कुल फ्रेश, अपनाएं ये 8 आसान ट्रिक्स

छाता साथ रखें

बारिश में बालों को भीगने से बचाने के लिए हमेशा छाता या रेनकोट का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही हमेशा एक स्कार्फ कैरी करें। बारिश के मौसम में कभी भी धूप निकल आता है, इससे बचाव में स्कार्फ आपके काम आएगी।

Monsoon hair care tips to prevent hair fall and frizz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 02:30 PM

Topics:  

  • Hair Beauty Tips
  • Hair fall issue
  • Monsoon Tips
  • Natural hair mask

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.