Healthy Homemade Chocolate: घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चॉकलेट, कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाएगी रेसिपी
Healthy Chocolate Recipe: अगर आप भी चॉकलेट खाना पसंद करते हैं, लेकिन रिफाइंड शुगर और बाजार में मिलने वाली चॉकलेट नहीं खाना चाहते हैं, तो जानिए टेस्टी, पौष्टिक और हेल्दी होममेड चॉकलेट की आसान रेसिपी, जिसे बच्चों के साथ-साथ बड़े भी चाव से खा सकते हैं।
- Written By: रीता राय सागर
चॉकलेट चिया पुडिंग- अगर आपको रिच चॉकलेट पुडिंग पसंद है, तो इस हेल्दी डेज़र्ट का जबरदस्त कोको फ्लेवर आपको बहुत पसंद आएगा। इसे बनाना बेहद आसान है और इसे तैयार करने में सिर्फ पांच मिनट लगते हैं, बस थोड़ा ठंडा होने का समय चाहिए। यह कम कैलोरी वाला, वीगन और ग्लूटेन-फ्री है। चिया सीड्स फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी ओमेगा-3 फैट्स प्रदान करते हैं।
चॉकलेट एनर्जी बॉल्स- ये चॉकलेट एनर्जी बॉल्स आपके बच्चों के लिए फायदेमंद है। खेल के बाद जब उन्हें तुरंत और पौष्टिक ऊर्जा की जरूरत हो, तब यह खाया जा सकता है। खजूर की प्राकृतिक मिठास, क्रिस्पी ड्राईफ्रूट और कोको पाउडर का भरपूर चॉकलेटी स्वाद, ये छोटे-छोटे एनर्जी से भरपूर स्नैक्स हैं और चलते-फिरते खाने के लिए एकदम सही हैं।
Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?
Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स
Raksha Bandhan: नारियल से मिनटों में तैयार करें ये 3 टेस्टी स्वीट डिश, भाई-बहन का त्योहार होगा और भी खास
एंडोमेट्रियोसिस से जंग जीतकर लौटीं सुमोना चक्रवर्ती, महिलाओं से कही दिल छू लेने वाली बात
चॉकलेट एंड बेरी मूज- इन मूज को सिरामिक बोल्स या गिलास में परोसें, ये देखने में बेहद खूबसूरत और सेहतमंद पुडिंग है। इसे डार्क चॉकलेट, लो-फैट दही और अंडे के सफेद भाग का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। यह मूज बेहद सिल्की टेक्सचर वाला और लाइट बनता है, जो खाने में मजेदार होता है। इसके ऊपर अपनी पसंद की ताजी बेरीज के साथ बनाएं। मात्र 20 मिनट में यह रेसिपी तैयार हो जाती है।
चॉकलेट एवोकाडो पुडिंग- इस लाजवाब चॉकलेट एवोकाडो पुडिंग को देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। पके हुए एवोकाडो को बिना चीनी वाले कोको पाउडर, थोड़ी सी शहद और वेनिला एसेंस के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश में बदल दिया जाता है। बच्चों को पता भी नहीं चलेगा कि इस रेसिपी को बनाने में एवोकाडो का इस्तेमाल किया गया है।
बनाना एंड चॉकलेट ओट्स- नाश्ते में चॉकलेट? जी हाँ! यह शानदार ब्रेकफास्ट बाउल कोको, वनीला और ओट्स का बेहतरीन मिश्रण है, जिन्हें रात में ही तैयार करके रखा जा सकता है। सुबह तक ये बेहद क्रीमी हो जाते हैं। सुबह, बस इसमें एक पका केला काटकर डालें, इसे रेसिपी में नेचुरल मिठास आएगा। ऊपर से प्रोबायोटिक के लिए दही औऱ कुछ ताजे फल डाले जा सकते हैं।
