Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Expert Tips: बच्चों में क्रिएटिविटी बढ़ाने के एक्सपर्ट टिप्स, दिमाग होगा तेज और बढ़ेगा फोकस

Creative Thinking Skill: क्रिएटिविटी एक ऐसी चीज है, जो आपको जीवन में और बेहतर बनाता है। हालांकि कहा जाता है कि रचनात्मकता एक जन्मजात प्रतिभा है, जो कि गलत है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट ओपिनियन।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 25, 2026 | 10:10 AM

किड्स क्रिएटिविटी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

How to Boost Creativity in Kids: हमारे जीवन, हमारी शिक्षा, लाइफ और करियर में क्रिएटिविटी एक बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन यह बात छोटे बच्चे को आप कैसे समझाएं? हर माता-पिता सोचते हैं कि अपने बच्चों को क्रिएटिव थिंकिंग के लिए कैसे प्रोत्साहित करें।

इसके लिए हमेशा बच्चों को नई चीजों को आजमाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें उन चीजों के बारे में समझाना होता है और उसके फायदे और नुकसान दोनों बताने होते हैं। पेरेंट्स बच्चों को उन चीजों को करने के लिए भी प्रेरित करें, जो उनके स्कूल करिकुलम का हिस्सा न हों। उनके साथ डॉक्यूमेंट्री देखें और उनसे डॉक्यूमेंट्री के बारे में पूछें।

बच्चों को सवाल पूछना सिखाएं

बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करने का एक तरीका उनमें सवाल पूछने की आदत विकसित करना है। इसकी शुरुआत घर से ही होनी चाहिए। जब भी बच्चा आपसे कोई सवाल पूछे, तो उस डांटें या इग्नोर न करें बल्कि बिना झुंझलाए उनके सवालों का जवाब दें। जब भी आप उनके साथ समय बिता रहे हों, तो उनसे सवाल पूछें। जैसे आप उनसे छोटे-छोटे सवाल कर सकते हैं। ऐसे में उनके मन में जिज्ञासा बनेगी और वह नई चीजों के बारे में समझने की कोशिश करेंगे। इससे उनकी इमेजिनेशन कैपेसिटी बढ़ेगी और समस्या को सुलझाने की क्षमता विकसित होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Heart Rate : क्या अचानक बढ़ी हार्ट बीट है खतरे की घंटी? जानिए कब सामान्य है और कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए

Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा

Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग

किड्स क्रिएटिविटी (फोटो.सोशल मीडिया)

आउटडोर गेम खेलना

अपने बच्चों को घर में रहने के लिए न कहें। उन्हें बाहर निकालें और कई फन एक्टिविटीज में उन्हें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों के साथ आउटडोर गेम्स खेलें। ऐसे में उनकी एक्सरसाइज भी होगी और वे कुछ नया सीखेंगे। स्विमिंग बच्चों के लिए एक अच्छी एक्टिविटी हो सकती है। उनकी पसंद की कोई गेम में जैसे क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन आदि खेलों में शामिल होने के लिए कह सकते हैं।

अच्छी डॉक्यूमेंट्रीज दिखाएं

आज डिजिटल वर्ल्ड बहुत बड़ा हो गया है। ऑनलाइन दुनिया भर की चीजें अवेलेबल है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कई अच्छी-अच्छी डॉक्युमेंट्रीज है, जो बच्चों में लाइफ स्किल से लेकर क्रिएटिव सोच तक को बढ़ाने में मदद कर सकती है। यह न केवल दुनिया को समझने और उससे जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं, बल्कि हमारे आसपास कई चीजों को समझने का भी एक अच्छा तरीका है। अपने बच्चों के साथ कोई भी डॉक्यूमेंट्रीज देखें और उसकी चर्चा करें। उन्होंने इससे क्या सीखा और क्या समझा जानने की कोशिश करें।

किड्स क्रिएटिविटी (फोटो.सोशल मीडिया)

सामाजिक और भावनात्मक कौशल सिखाएं

अपने बच्चों को सामाजिक और भावनात्मक कौशल सिखाना भी बहुत जरूरी है। उन्हें पशु आश्रयों और वृद्धाश्रमों जैसी जगहों पर ले जाएं और स्वयं सेवा का महत्व सिखाएं। जब बच्चे ऐसा करेंगे तो वह औरों के प्रति भी सेंसेटिव अप्रोच रखने में सक्षम होंगे। ऐसी जगहों पर वे महत्वपूर्ण सामाजिक और भावनात्मक कौशल सीख सकेंगे और साथ ही समाज में भी योगदान दे सकेंगे।

क्विज सॉल्व करना

क्विज और पजल जैसे गेम बच्चों के दिमागी विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। पजल आपके बच्चे की प्रॉब्लम सॉल्विंग और क्रिटिकल थिंकिंग स्किल को विकसित करती हैं। पजल्स बच्चों को पैटर्न रिकग्निशन, मेमोरी, ग्रॉस और फाइन मोटर स्किल डेवलप करने में मदद कर सकती हैं। इसलिए उनके साथ पजल खेलें।

किड्स क्रिएटिविटी (फोटो.सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें- क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके

नींद में न करें लापरवाही

इन सबके बाद सबसे महत्वपूर्ण चीज है कि आपका बच्चा पूरी और अच्छी नींद ले। अच्छी नींद का मतलब है कि उसके दिमाग को बेहतर आइडियाज उत्पन्न करने के लिए और नई चीजों पर काम करने के लिए समय मिलेगा। इनोवेटिव आइडियाज तभी आएंगे जब उसके दिमाग को शांति मिलेगी। बाकी एक्टिविटी के साथ उसकी नींद का भी पूरा ध्यान रखें।

Expert tips to boost creativity in children parenting guide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 09:53 AM

Topics:  

  • Expert Opinion
  • Kids Health
  • Latest Hindi News
  • Lifestyle News
  • Skills

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.