Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय
How To Get Rid Of Snake In Rainy Season: बारिश के मौसम में उमस और गर्मी के कारण सांप अक्सर अपने बिल से बाहर आने लगते हैं। बिल से बाहर आते ही छिपने का ठिकाना खोजते हैं। आप भी मॉनसून के मौसम में सावधान
- Written By: रीता राय सागर
सांप (फोटो.सोशल मीडिया)
How To Prevent Snake From Getting In House: बरसात शुरू होते ही जहरीले जीव-जंतु खासकर सांप बिल से बाहर आने लगते हैं। पानी से बचने के लिए ये इंसान के घरों की ओर रुख करते हैं। ऐसे में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं।
खासकर, उन लोगों को जान का जोखिम अधिक होता है, जो जंगल, पहाड़ी इलाकों और ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। ऐसे में आप या आपके बच्चे की जिंदगी जोखिम में न पड़ जाए, इसके लिए आपको कुछ उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।
सांप जैसे जहरीले जीव से बचने के उपाय
- बारिश के मौसम में सांप, बिच्छू या अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के काटने, उनके घरों में घुसने के कई मामले सामने आते हैं। दरअसल, जब सांप के बिल में पानी भरता है, तो सांप, बिच्छू बाहर निकलने लगते हैं और खुद को सुरक्षित रखने के लिए ये कहीं भी अपना आशियाना बनाने लगते हैं। ऐसे में ग्राउंड फ्लोर उनकी आसान पहुंच होती है।
- आप अपने दरवाजे, खिड़कियों को बारिश होने के समय बंद करके रखें। रात में खिड़कियों को खुला ना छोड़ें। घर के बंद और अधिक सामान से भरे हुए जगहों को हमेशा चेक करते रहें। सांप रेंगते हुए इन जगहों, सामानों में घुसकर बैठ जाते हैं।
- बिच्छु से बचने लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में नीम ऑयल मिक्स करके पूरे घर में डेली छिड़काव करने से बिच्छू इसकी गंध से दूर भागते हैं। घर के गार्डन में भी इस पानी का छिड़काव करते रहें।
- सांप को घर से दूर रखने के लिए ब्लीच पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी में इसे मिक्स करके घर के बाहर, गार्डन में जमे पानी पर भी इसे स्प्रे कर दें। घर में इस पानी से पोंछा लगा सकते हैं।
- लौंग, दालचीनी के तेल का इस्तेमाल करने से सांप घर में घुसने की सोचेंगे भी नहीं, क्योंकि इसकी महक स्ट्रॉन्ग होती है, जो इन्हें बर्दाश्त नहीं होती है। यदि सांप घर में घुस गया है, तो बिना उसे छेड़े दूर से लौंग, दालचीनी के तेल को मिक्स करके स्प्रे बॉटल से उस जगह पर छिड़काव करें। घर के दरवाजे खुला रखें, शांत माहौल होने पर सांप धीरे-धीरे निकल सकता है।
- कई ऐसे पौधे होते हैं, जिनसे सांप दूर भागते हैं। ऐसे में आप बारिश के मौसम में कैक्टस, स्नेक प्लांट, तुलसी का पौधा, लेमन ग्रास आदि जरूर लगाएं। इन्हें घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों के पास ही गमले में लगा कर रखें। इन पौधों की महक से भी सांप घर से दूर रहते हैं।
- सांपों को घर से दूर रखने के लिए आप खिड़की-दरवाजे पर प्याज-लहसुन का पेस्ट रख दें। इसकी गंध से भी कई सांप दूर भागते हैं।
- तुलसी का पौधा आपके घर में है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं। तुलसी की गंध की ही तरह पुदीने की महक भी इन जीवों को नागवार गुजरती है।
- वाइट सिरका या फिर नींबू का रस मिलाकर भी घर के बाहर स्प्रे कर सकते हैं। जिस जगह पर सांप-बिच्छू के आने की संभावना अधिक हो, वहां इस स्प्रे का रेगुलर छिड़काव करें।
- मिट्टी का तेल, सिरका या फिर फिनाइल का छिड़काव करने से भी सांप घर से दूर रहते हैं।
- इसके अलावा आप अमोनिया गैस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गंध से भी सांप दूर भागते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मेट्रो स्टाफ सिर्फ टिकट नहीं, जिंदगी’ भी संवारते हैं! नागपुर रेलवे स्टेशन पर सूझबूझ से परिजनों से मिला मासूम
मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग
Hydration Signs: क्या आप पी रहे हैं पर्याप्त पानी? ये 6 संकेत बताएंगे शरीर में डिहाइड्रेशन के लक्षण
क्या डांट-फटकार बना रही है बच्चों को और ज्यादा जिद्दी? जानिए प्यार से उन्हें समझदार बनाने के आसान तरीके
सांप घुस जाए, तो क्या करें
यदि आपको कहीं अचानक आपके घर के आसपास या घर के किसी रूम, टॉयलेट में सांप दिख भी जाए तो वहां शोर-शराबा ना करें। शांति बनाएं रखें। दबे पैर जाकर उसके ऊपर कोई टोकरी, चादर रख दें ताकि वो एक ही जगह रहें। इस बीच आप स्नेक हेल्पलाइन पर कॉल भी कर सकते हैं। जिस कमरे में आपने सांप को जाते देखा है वहां चूना पाउडर डाल दें। पाउडर डालने की वजह से जब सांप बाहर आने की कोशिश करेगा, तो उसके निशान मिल जाएंगे या वह किस तरफ गया है यह भी पता चल जाएगा। इसकी वजह से स्नेक कैचर को पकड़ने में मदद मिलेगी।
