Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mango Chutney: एक बार बनाएं और महीनों तक खाएं! कच्चे आम की ये स्पेशल चटनी फ्रिज में 6 महीने तक रहेगी ताजा

Raw Mango Chutney Recipe: गर्मियों में कच्चे आम की यह खास चटनी स्वाद के साथ-साथ लंबे समय तक स्टोर करने के लिए भी बेहतरीन है। सही विधि से बनाई गई यह चटनी फ्रिज में लगभग 6 महीने तक ताजा रह सकती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 24, 2026 | 09:03 PM

भुनी हुई आम की चटनी रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Raw Mango Chutney For Storage: गर्मियों के मौसम में कच्चे आम से बनने वाली चीजों का स्वाद ही अलग होता है। खासकर खट्टी-मीठी चटनी खाने के शौकीनों के लिए कच्चे आम की चटनी किसी ट्रीट से कम नहीं है। समोसे, कचौड़ी, पकौड़े, पराठे या चाट—हर चीज का स्वाद यह चटनी कई गुना बढ़ा देती है।

आमतौर पर कच्चे आम की चटनी कुछ दिनों में खराब होने लगती है, लेकिन अगर इसे खास तरीके से भूनकर तैयार किया जाए तो यह लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। सही तरीके से बनाई गई यह चटपटी चटनी फ्रिज में करीब 6 महीने तक आसानी से स्टोर की जा सकती है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

भुनी हुई आम की चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस रेसिपी के लिए लगभग 4 मीडियम आकार के कच्चे आम लें। इसके अलावा जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, मेथी दाना, काली मिर्च, चीनी, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, काला नमक और साधारण नमक की आवश्यकता होगी।

सम्बंधित ख़बरें

Protein Powder Tips: आपका प्रोटीन पाउडर असली है या नकली? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें पहचान के 5 आसान तरीके

Monsoon Snake Tips: सावधान! बारिश में कहीं आपके घर में घुस न जाएं सांप, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय

मॉनसून में खो गई है चेहरे की चमक? घर पर बनाएं खीरा-ग्रीन टी का ये इंस्टेंट टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और ग्लोइंग

Bihar Famous Food: लिट्टी-चोखा से लेकर ठेकुआ तक, बिहार के 10 पारंपरिक व्यंजन जिन्हें एक बार जरूर चखना चाहिए

  • आम को भूनने से बढ़ जाता है स्वाद

सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब गैस पर जाली रखकर आमों को सीधे आंच पर भूनें। भूनने से आम में हल्का स्मोकी फ्लेवर आता है, जिससे चटनी का स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

जब आम का छिलका काला पड़ने लगे और वह हल्का फटने लगे, तब समझ लें कि आम अच्छी तरह भुन चुके हैं।

  • भुने आम का तैयार करें स्मूद पल्प

भुने हुए आमों को कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद उनका छिलका उतारकर गूदा अलग कर लें। अब इस गूदे को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट तैयार कर लें।

  • घर के मसालों से आएगा जबरदस्त स्वाद

एक पैन में जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, थोड़ी-सी मेथी और काली मिर्च डालकर हल्का भून लें। मसालों की खुशबू आने लगे तो इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीस लें। यही मसाला चटनी को खास स्वाद देगा।

  • धीमी आंच पर पकाकर बनाएं स्वादिष्ट चटनी

अब एक पैन में तैयार आम का पेस्ट डालें और उसमें आधा कप से थोड़ा अधिक चीनी मिला दें। इसके बाद कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, तैयार मसाला, काला नमक और स्वादानुसार साधारण नमक डालें।

यह भी पढ़ें–Yoga For Hair Growth: हेयर फॉल कम करने और नए बाल उगाने में ये 3 योगासन हैं असरदार

सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं। जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डाल सकते हैं। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक पानी पूरी तरह सूख न जाए और चटनी गाढ़ी न हो जाए।

  • ऐसे करें स्टोर, महीनों तक नहीं होगी खराब

जब चटनी पूरी तरह पक जाए तो इसे ठंडा होने दें। इसके बाद किसी साफ और सूखे कांच के जार में भरकर फ्रिज में रख दें। सही तरीके से स्टोर करने पर यह चटनी लगभग 6 महीने तक खराब नहीं होती और इसका स्वाद भी बरकरार रहता है।

  • समोसे से पराठे तक, हर चीज के साथ लगेगी शानदार

खट्टी, मीठी और हल्की मसालेदार स्वाद वाली यह भुनी आम की चटनी समोसा, कचौड़ी, पराठा, रोटी, स्नैक्स और चाट के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। एक बार इसे बनाकर रख लीजिए, फिर हर बार खाने के साथ इसका मजा उठाइए।

Raw mango chutney special recipe stays fresh in fridge for 6 months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 24, 2026 | 09:03 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.