- Hindi News »
- Lifestyle »
- Eating Apple Is Not Beneficial But Can Also Cause Harm Know When To Consume It
सेब खाने से फायदा नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान भी, जानें कब करें सेवन
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
-सीमा कुमारी
‘An apple a day keeps the doctor away’ अंग्रेजी की इस प्रसिद्ध कहावत से हम सभी परिचित हैं। यानी एक दिन में एक सेब खाना डॉक्टर (Doctor) को दूर रखता है। यह तो सभी जानते हैं कि सेब स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ पोषक तत्वों (Nutrients) से भरपूर फल है, जो आपके वजन घटाने में मदद करने के साथ-साथ कई प्रकार के हेल्थ बेनेफिट्स (Health benefits) भी देता है। लेकिन बहुत लोग ऐसे भी हैं जो कि एक दिन में एक नहीं बल्कि कई सेब खा लेते हैं। उनको शायद ये लगता है कि ऐसा करने से वो और भी ज्यादा फिट रह सकते हैं।
लेकिन, एक्सपर्ट्स की राय है कि किसी भी चीज का ज्यादा खाना फायदे की जगह आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो आइए जानें सेब के ज्यादा सेवन से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है। और, एक दिन में कितने सेब (apple) खाना ठीक है ?
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी सादा सेब खाकर अपनी सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़? जानें सेंधा नमक मिलाना क्यों है जरूरी
पुराने iPhone खरीदना पड़ सकता है भारी, Apple ने इन iPhone को डाला विंटेज लिस्ट में
iPhone और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने जारी की गंभीर साइबर चेतावनी, तुरंत करें सॉफ़्टवेयर अपडेट
Apple iOS 18.4 अपडेट: भारत और चीन में आएंगे नए AI फीचर्स, जल्द जारी होगा बीटा वर्जन
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सेब (apple) ज्यादा खाने से वजन बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बॉडी पहले कार्ब (carbohydrates) बर्न करेगी और फिर फैट को बर्न करने में समय लगाएगी, जिससे वेट लॉस (weight loss) का प्रोसेस धीमा पड़ सकता है। ऐसे में ज्यादा सेब का सेवन करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
डाइट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ज्यादा सेब खाने से आपका डाइजेशन (Digestion) बिगड़ सकता है। क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिसके ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट से जुडी परेशनियां हो सकती हैं।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि,अधिक मात्रा में सेब खाने से आपके दांत ख़राब हो सकते हैं। दरअसल सेब एसिडिक होता है, जिससे दांतों में दिक्कत होने का डर रहता है। इसलिए, कोशिश करें कि अधिक मात्रा में सेब का सेवन भूल कर भी न करें। वैसे तो एक व्यक्ति को एक दिन में एक ही सेब खाने की परामर्श दी जाती है। लेकिन आप दिन भर में मीडियम साइज (medium size) के दो सेब तक खा सकते हैं। इससे ज्यादा सेब का सेवन करने से ये आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
Eating apple is not beneficial but can also cause harm know when to consume it
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिद्धारमैया CM पद से देंगे इस्तीफा! करीबी नेताओं के साथ कर रहे बड़ी बैठक, DK शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री?
May 26, 2026 | 07:45 PM190 करोड़ के अपार्टमेंट का वीडियो हुआ वायरल, लग्जरी व्यू देखकर लोग बोले- ‘इतने पैसों में दूसरी दुनिया मिल जाएग
May 26, 2026 | 07:42 PMजबलपुर के गोहलपुर में दिन-दहाड़े गुंडागर्दी, फर्नीचर दुकान के सामने पेशाब करने से रोका, तो बेरहमी से पीटा
May 26, 2026 | 07:41 PMचंडीगढ़ में ‘लिकर लंगर’ बना विवाद का कारण, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
May 26, 2026 | 07:29 PMRCB vs GT: धर्मशाला में पहले पहले बल्लेबाजी करेगी बेंगलुरु, देखें क्वालीफायर-1 में दोनों टीमों की प्लेइंग XI
May 26, 2026 | 07:18 PMPadmini Ekadashi Rules : अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन बिल्कुल न करें ये गलतियां, पड़ेगा बहुत भारी
May 26, 2026 | 07:11 PM‘वैश्विक मंच पर बढ़ा भारत का मान…’, PM Modi के सफल 12 वर्ष पर सीएम मोहन यादव ने दी बधाई; कही बड़ी बात
May 26, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














