-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Apple Ios 184 Update New Ai Features Will Come In India And China Beta Version Will Be Released Soon
Apple iOS 18.4 अपडेट: भारत और चीन में आएंगे नए AI फीचर्स, जल्द जारी होगा बीटा वर्जन
- Written By: सिमरन सिंह
भारत और चीन के यूज़र्स इससे वंचित रह गए। इस पर Apple को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब कंपनी इसका जवाब देने जा रही है और जल्द ही नया अपडेट लॉन्च करने वाली है।

Apple iOS 18.4 अपडेट: भारत और चीन में आएंगे नए AI फीचर्स, जल्द जारी होगा बीटा वर्जन (सौ. Apple)
नवभारत टेक डेस्क: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी Apple ने जब iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी, तब iOS 18 के नए अपडेट की घोषणा की थी, जिसमें कई एडवांस्ड AI फीचर्स शामिल होने वाले थे। हाल ही में जब iOS 18.3 अपडेट जारी हुआ, तो अमेरिकी यूज़र्स को AI फीचर्स मिले, लेकिन भारत और चीन के यूज़र्स इससे वंचित रह गए। इस पर Apple को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। अब कंपनी इसका जवाब देने जा रही है और जल्द ही नया अपडेट लॉन्च करने वाली है।
iOS 18.4 बीटा वर्जन जल्द होगा लॉन्च
फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple अगले हफ्ते में कभी भी iOS 18.4 का बीटा वर्जन लॉन्च कर सकता है। इस अपडेट को लेकर ब्लूमबर्ग के सीनियर पत्रकार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट भी किया है, जिससे यह कन्फर्म हो गया है कि कंपनी अपने नए फीचर्स को जल्द जारी करने की योजना बना रही है।
iOS 18.4 में क्या-क्या होंगे नए फीचर्स?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, iOS 18.4 अपडेट में यूज़र्स को कई नए और एडवांस्ड AI फीचर्स मिलने वाले हैं, जिनमें ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस, इन-ऐप एक्शंस और एन्हांस्ड पर्सनलाइजेशन जैसे अपडेट शामिल होंगे। यह फीचर्स iPhone यूज़र्स के अनुभव को पहले से अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक बनाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी सादा सेब खाकर अपनी सेहत के साथ कर रहे हैं खिलवाड़? जानें सेंधा नमक मिलाना क्यों है जरूरी
पुराने iPhone खरीदना पड़ सकता है भारी, Apple ने इन iPhone को डाला विंटेज लिस्ट में
iPhone और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने जारी की गंभीर साइबर चेतावनी, तुरंत करें सॉफ़्टवेयर अपडेट
Apple Music का धमाकेदार ऑफर, 6 महीने की सदस्यता मात्र इतने में
Siri का नया वर्जन भी होगा शामिल
Apple अपने AI-पावर्ड वर्चुअल असिस्टेंट Siri को भी अपग्रेड करने जा रहा है। iOS 18.4 अपडेट के साथ Siri और भी पॉवरफुल हो जाएगी और नए फीचर्स को सपोर्ट करेगी। Apple के इस अपडेट से कंपनी को तेजी से विकसित हो रहे AI बाजार में बढ़त मिलेगी। हाल ही में Google ने अपने AI Gemini का नया अपडेट पेश किया है, वहीं Samsung ने भी अपनी S25 सीरीज में Galaxy AI के एडवांस फीचर्स जोड़े हैं।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
भारत और चीन में भी पहुंचेंगे सभी नए अपडेट
Apple पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह Siri के एक नए दौर की शुरुआत करने वाला है। iOS 18.4 अपडेट के साथ Siri पहले से अधिक नेचुरल और स्मार्ट हो जाएगी। खास बात यह है कि इस बार Apple अपने पिछले अपडेट के उन फीचर्स को भी भारत और चीन में रोलआउट करेगा, जो पहले इन देशों तक नहीं पहुंचे थे।
कई भाषाओं में मिलेगा सपोर्ट
Apple के नए Siri अपडेट को कई भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिनमें फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, स्पैनिश, जापानी, कोरियन, चाइनीज, लोकलाइज़्ड इंग्लिश (भारत और सिंगापुर के लिए) शामिल हैं। इससे Siri अधिक यूज़र्स के लिए उपयोगी और प्रभावी बन जाएगी।
Apple ios 184 update new ai features will come in india and china beta version will be released soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMदर्यापुर टोल नाके पर पुलिस की कार्रवाई, अवैध परिवहन से दो गायों को मुक्त कराया
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














