-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Government Issued Cyber Warning For Iphone And Ipad Users Update Your Software Immediately
iPhone और iPad यूज़र्स सावधान! सरकार ने जारी की गंभीर साइबर चेतावनी, तुरंत करें सॉफ़्टवेयर अपडेट
- Written By: सिमरन सिंह
आप भी iPhone या iPad सॉफ़्टवेयर का इसे्तेमाल करते है और आपने उसे अपडेट नहीं किया है, तो भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है।

iPhone और iPad यूज़र्स सावधान (सौ. Design)
अगर आपके पास iPhone या iPad है और आपने उसका सॉफ़्टवेयर हाल ही में अपडेट नहीं किया है, तो अब देर न करें। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Apple डिवाइस यूज़र्स के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। यह कोई सामान्य बग नहीं है, बल्कि एक गंभीर खतरा है जो आपके डिवाइस को पूरी तरह बंद कर सकता है या आपकी निजी जानकारी हैकरों के हाथों में सौंप सकता है।
Darwin Notifications फीचर बना खतरे की जड़
CERT-In के मुताबिक यह खामी iOS 18.3 और iPadOS 17.7.3/18.3 से पहले के वर्जनों में पाई गई है। समस्या Apple के इंटरनल सिस्टम “Darwin Notifications” से जुड़ी है, जो डिवाइस की अलग-अलग ऐप्स और प्रक्रियाओं को आपस में जोड़ने का काम करता है। हैकर किसी सामान्य ऐप के ज़रिए इस सिस्टम को बायपास कर सकते हैं और गलत कमांड भेजकर डिवाइस को क्रैश या लॉक कर सकते हैं।
इन डिवाइस यूज़र्स को है ज्यादा खतरा
अगर आपके पास नीचे दिए गए डिवाइसेज़ में से कोई है और उसमें नया अपडेट इंस्टॉल नहीं हुआ है, तो आप खतरे में हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Netflix ने 6 साल बाद लौटाया Free Trial, नए यूजर्स को मिल रहा 0 रुपये में सब्सक्रिप्शन, ऐसे करें चेक
- iPhones जिनमें iOS 18.3 से पुराना वर्जन है
- iPad Pro (2nd Gen या उसके बाद के मॉडल)
- iPad (6th Gen या नए मॉडल)
- iPad Air (3rd Gen या नए)
- iPad mini (5th Gen या उसके बाद के मॉडल)
खतरे की गंभीरता: क्या हो सकता है नुकसान?
इस खामी के ज़रिए साइबर अपराधी:
- डिवाइस को पूरी तरह बंद या लॉक कर सकते हैं
- आपकी निजी, फाइनेंशियल और बैंकिंग जानकारी चुरा सकते हैं
- Apple की सिक्योरिटी को बायपास कर सकते हैं
- ऐप्स को बार-बार क्रैश कर सकते हैं
कैसे करें बचाव? तुरंत करें सॉफ़्टवेयर अपडेट
Apple ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए नया सिक्योरिटी अपडेट जारी कर दिया है। इससे बचाव के लिए यूज़र तुरंत यह अपडेट इंस्टॉल करें।
अपडेट करने की प्रक्रिया:
Settings → General → Software Update → Download & Install
इसके अलावा, अज्ञात स्रोतों से ऐप डाउनलोड करने से बचें और अगर डिवाइस में अचानक गर्माहट, बैटरी ड्रेन या ऐप क्रैश जैसी गतिविधियां दिखें तो तुरंत जांच कराएं।
Government issued cyber warning for iphone and ipad users update your software immediately
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs ENG: आखिरी टी20 में बड़ा बदलाव! वैभव सूर्यवंशी ड्रॉप, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
Jul 11, 2026 | 07:30 PMमहाराष्ट्र में वीबी-जी राम जी योजना का रोडमैप तैयार, मिलेगी 125 दिन रोजगार और ग्रामीण विकास को नई रफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:21 PMVIDEO: पिता के सामने युवती को कार से खींचकर पीटा, बैड टच और कपड़े फाड़ने की कोशिश
Jul 11, 2026 | 07:17 PMउज्जैन: MBBS सीट दिलाने के नाम पर ₹4.25 लाख की साइबर धोखाधड़ी, मास्टरमाइंड पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 07:02 PMइंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 से पहले बड़ा ड्रामा! टॉस के वक्त स्टेडियम नहीं पहुंची टीम इंडिया, क्या है वजह?
Jul 11, 2026 | 07:01 PMKareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 06:59 PMअकोला में अवैध सूदखोरी का बड़ा मामला, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के आरोप में 12 पर केस
Jul 11, 2026 | 06:58 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














