- Hindi News »
- Lifestyle »
- Drink Bel Sharbat In Summer Health Benefits And Easy Recipe
गर्मी के मौसम में ज़रूर पीएं बेल का शर्बत, हेल्थ के लिए वरदान, ऐसे बनाएं
Health Benefits: गर्मी में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बेल का शरबत एक बेहतरीन देसी ड्रिंक है, जो न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि पाचन को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है।
- Written By: सीमा कुमारी

पोषक तत्वों से भरपूर 'बेल का शर्बत'
Bel Sharbat Benefits In Summer:गर्मी का मौसम शुरू होते ही सेहत से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। खासतौर पर पेट की दिक्कतें, थकान और डिहाइड्रेशन लोगों को परेशान करते हैं।
ऐसे में शरीर को नेचुरल तरीके से ठंडा रखना बेहद जरूरी हो जाता है। इस मौसम में देसी ड्रिंक यानी बेल का शरबत काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आयुर्वेद में इसे पेट के लिए ‘अमृत’ माना गया है, जो सस्ता, पौष्टिक और पूरी तरह प्राकृतिक होता है।
पोषक तत्वों से भरपूर ‘बेल का शर्बत’
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, बेल में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ कई बीमारियों से बचाव करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
खाना के लिए कौन सा तेल है सबसे बढ़िया? बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए
गर्मी के मौसम में क्यों खाना चाहिए कुंदरू की सब्जी, पढ़कर तो देखिए इसके फायदे
सिंपल कॉटन साड़ी को दें ग्लैमरस लुक! पहनें ये 6 ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन्स जो बदल देंगे आपका पूरा अंदाज
रात में पैरों में होती है तेज जलन और झनझनाहट? हो सकती हैं ये 5 गंभीर बीमारियां; जानें कारण और लक्षण
बेल का शर्बत गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडक देने वाला सबसे अच्छा पेय है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। गर्मी में बार-बार पसीना आने से शरीर कमजोर पड़ जाता है, लेकिन बेल के शर्बत का नियमित सेवन करने से ऊर्जा बनी रहती है और थकान दूर होती है।
बेल के शर्बत के सेवन से होने लाभ
-
कब्ज, गैस और अपच की समस्या
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, बेल के शर्बत के सेवन से तन-मन को एक-दो नहीं, बल्कि कई लाभ मिलते हैं। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। बेल में मौजूद उच्च मात्रा में फाइबर कब्ज, गैस और अपच की समस्या को जड़ से दूर करता है।
-
दस्त और डायरिया से निजात
बेल के शर्बत के सेवन करने से पेट साफ रहता है और बवासीर जैसी परेशानी में भी राहत देता है। यहां तक की दस्त और डायरिया जैसी समस्याओं में भी असरदार है। बेल का शर्बत दस्त की समस्या को नियंत्रित करने में बहुत प्रभावी है। यह पेट की सूजन कम करता है और पाचन क्रिया को सामान्य रखता है।
-
कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य फायदेमंद
कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह रक्त शुद्धि भी करता है। बेल खून को शुद्ध करने में मदद करता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है। इससे त्वचा भी स्वस्थ और चमकदार रहती है।
बेल का शर्बत प्रसव के बाद महिलाओं को बहुत लाभ पहुंचाता है। यह दूध बढ़ाने में मदद करता है और शरीर को आवश्यक पोषण देता है।
यह भी पढ़ें- खाना के लिए कौन सा तेल है सबसे बढ़िया? बीमारियों से बचना हो, तो इस खबर को पढ़ लीजिए
बेल का शर्बत बनाने का तरीका
बेल का शर्बत बनाने के लिए ताजा बेल का गूदा निकालकर अच्छे से पीस लें। इसमें ठंडा पानी, थोड़ा काला नमक, जीरा पाउडर और स्वादानुसार शहद या गुड़ मिलाकर तैयार करें। गर्मियों में रोज सुबह या दोपहर में एक गिलास बेल का शर्बत पीने से पूरे दिन तरोताजा महसूस होता है।
Drink bel sharbat in summer health benefits and easy recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
Mar 31, 2026 | 06:15 PMक्या सच में आग भी नहीं जला पाई सीता-द्रौपदी को? जानिए पूरा रहस्य, सच्चाई जानकर चौंक जाएंगे
Mar 31, 2026 | 06:12 PMमुंबई के पॉश BKC इलाके में निकला 8 फीट लंबा अजगर, रोंगटे खड़े कर देगा रेस्क्यू का ये Video
Mar 31, 2026 | 06:10 PMईरान युद्ध की आग में झुलसा अमेरिका! $4 के पार पहुंचा पेट्रोल, 2022 के बाद सबसे बड़ी महंगाई की मार
Mar 31, 2026 | 06:04 PMUP के चर्चित IAS रिंकू सिंह राही का इस्तीफा, ‘न पोस्टिंग मिली, न काम’, सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाकर छोड़ी नौकरी
Mar 31, 2026 | 06:03 PMलाल आतंक से आजाद हुआ गढ़चिरौली, नक्सलवाद के किले में अब बचे सिर्फ 6 बागी, 794 ने किया सरेंडर
Mar 31, 2026 | 05:59 PMRR vs CSK: भले ही बदल गई जर्सी, पर अब भी CSK के लिए धड़कता है जडेजा का दिल! फैंस को रुला देंगी ये तस्वीरें
Mar 31, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

चैत्र के आखिरी मंगलवार को भारी हादसा! नालंदा के मंदिर में क्यों बेकाबू हुई भीड़? प्रशासन पर उठे सवाल
Mar 31, 2026 | 01:42 PM
यूट्यूबर बनाम एआरटीओ! ट्रक ड्राइवर ने अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mar 30, 2026 | 10:47 PM
CAPF बिल पर राज्यसभा में हंगामा, संजय सिंह ने उठाया पुलवामा शहीदों का मुद्दा; जानें क्या कहा?
Mar 30, 2026 | 10:33 PM
सीतापुर मंदिर पर बुलडोजर चलाने से डरा ड्राइवर, मंदिर ढहाया गया, हाथ जोड़े खड़ी रहीं एसडीएम
Mar 30, 2026 | 10:15 PM
चुनावी हिंसा से लेकर ‘पहचान’ की जंग तक, आखिर क्यों पश्चिम बंगाल बना है भारतीय राजनीति का केंद्र बिंदु- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:49 PM
कटनी में कलयुगी मां-बाप की करतूत, ट्रेन के टॉयलेट में फेंकी गई नवजात बच्ची; RPF ने बचाई जान- VIDEO
Mar 30, 2026 | 09:43 PM














