गर्मी के मौसम में अगर छोटे बच्चे को होने लगे उल्टी-दस्त, तो सबसे पहले ये काम करें

आपको बता दें, गर्मी में छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त होना एक आम समस्या होती है इसमें लापरवाही बरतना घातक हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानते है गर्मी में छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त होने पर क्या करना चाहिए?
गर्मी के मौसम में अगर छोटे बच्चे को होने लगे उल्टी-दस्त, तो सबसे पहले ये काम करें
चाइल्ड टिप्स(सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Health Tips: गर्मी का मौसम जहां चल रहा है। वही, इस मौसम में छोटे बच्चों की खास देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि छोटे बच्चों की इम्यूनिटी पावर बड़ों की तुलना में ज्यादा कमजोर होती है। जिसके चलते वह जल्दी ही संक्रमण की चपेट में आ जाते है और बीमार पड़ जाते है।

आपको बता दें, गर्मी में छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त होना एक आम समस्या होती है इसमें लापरवाही बरतना घातक हो सकती है। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से जानते है गर्मी में छोटे बच्चों को उल्टी-दस्त होने पर क्या करना चाहिए?

छोटे बच्चों को क्यों होते हैं उल्टी दस्त

डॉक्टर गौरव सिरोही बताते हैं कि छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। जिसके कारण आहार में कुछ भी गलत होने से उन्हें संक्रमण हो जाता है। छोटे बच्चों के नाखून अक्सर बढ़े रहते हैं और बच्चे हाथों को बार-बार मुंह में लेते है। आपको बता दें, इससे भी संक्रमण होने का डर होता है।

यदि आप बच्चों को बोतल से दूध पिलाते हैं तो बोतल की सफाई का ध्यान रखें। बोतल में जल्दी संक्रमण होता है और वह आपके बच्चे को भी संक्रमित कर सकता है। बच्चों को मिट्टी और फर्श पर न खेलने दें, इससे भी संक्रमण का खतरा रहता है।

उल्टी-दस्त होने पर क्या करना चाहिए?  जानिए  एक्सपर्ट्स की राय

एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे बच्चों को यदि उल्टी-दस्त हो रहे हैं तो सबसे पहले उन्हें हाइड्रेट रखने का प्रयास करें। बच्चों को हल्का पुल्का सुपाच्य और हेल्दी डाइट के साथ ही पानी की जरूरत होती है।

आपको बता दें, उल्टी और दस्त के कारण शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी भी हो जाती है। ऐसे में बच्चों को ओआरएस ORS देना ज्यादा फयदेमंद हो सकता है। यदि बच्चे ने दो से तीन बार उल्टी-दस्त किए हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के दिखाना चाहिए । नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं।