-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mohammed Shami Retirement Plan Revealed Lucknow Super Giants Ipl 2026 Comeback News
मोहम्मद शमी का बड़ा खुलासा, आखिर कब थमेंगे रफ़्तार के कदम? संन्यास की खबरों पर दिया दिल जीतने वाला जवाब
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Mohammed Shami: आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ की टीम से खेलेंगे। टूर्नामेंट से पहले उन्होंने अपने संन्यास को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि वह कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।

मोहम्मद शमी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohammed Shami News: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार एक नई टीम के साथ नई शुरुआत करने जा रहे हैं। ट्रेड के जरिए वह लखनऊ सुपर जाएंट्स का हिस्सा बन चुके हैं। पिछले करीब एक साल से वह भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते नजर आए हैं।
संन्यास को लेकर शमी का बड़ा बयान
35 साल के हो चुके मोहम्मद शमी को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है कि वह जल्द ही संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अब खुद इस तेज गेंदबाज ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में उन्होंने ‘द शुभांकर मिश्रा शो’ में अपने संन्यास की योजना साझा की। शमी ने साफ कहा, “जब मैं थक जाऊंगा, तो फैसला ले लूंगा। अभी मैं रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, क्योंकि ऐसी सोच आपको नीचे खींचने लगती है। अगर ऐसा दिमाग में आ जाए, मतलब आप थक चुके हैं। अगर आप थक चुके हैं, तो मतलब आप बोर हो चुके हैं।”
इसके आगे उन्होंने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि मैं उस दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा, जिस दिन उठने के बाद मुझे ये खेल बोरिंग लगने लगेगा। मुझे जिस दिन आलस आ गया, उस दिन मैं अलविदा कह दूंगा। मैं अभी बोर नहीं हुआ हूं और ना ही मुझे आलस आ रहा है। मैं अपने इस समय का आनंद ले रहा हूं। नतीजे अच्छे और सकारात्मक हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
लखनऊ के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार
आईपीएल 2026 में मोहम्मद शमी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। टीम का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 1 अप्रैल को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां शमी नई जर्सी में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। शमी ने अपनी नई टीम को लेकर भी खास बात कही। उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, “अगर लखनऊ ने मुझ पर भरोसा दिखाया है, तो मैं अपनी पूरी जान लगा दूंगा।”
ये भी पढ़ें: भले ही बदल गई जर्सी, पर अब भी CSK के लिए धड़कता है जडेजा का दिल! फैंस को रुला देंगी ये तस्वीरें
फिलहाल मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट हैं और अपने खेल का आनंद ले रहे हैं। ऐसे में यह साफ है कि अभी उनके संन्यास का कोई इरादा नहीं है और वह आने वाले समय में भी मैदान पर अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचाते रहेंगे।
Mohammed shami retirement plan revealed lucknow super giants ipl 2026 comeback news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Navabharat Nishanebaaz: बागियों को बीजेपी का सहारा, विपक्षी दलों में फूट का नजारा
Jul 02, 2026 | 08:01 AMडिंडौरी में लापरवाही पर प्रशासन सख्त: चार सीएचओ का सात दिन का वेतन रोका, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी
Jul 02, 2026 | 07:57 AM36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
Jul 02, 2026 | 07:55 AMइंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Jul 02, 2026 | 07:48 AMGuruvar Upay: विवाह में देरी से हैं परेशान? गुरुवार को करें ये एक काम, जल्द बनेंगे शुभ संयोग
Jul 02, 2026 | 07:48 AMतमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 07:46 AMWind Chime Vastu Tips: घर में सुख-शांति और तरक्की के लिए कहां लगानी चाहिए विंड चाइम?
Jul 02, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














