- Hindi News »
- Lifestyle »
- Do These Measures To Get Rid Of Your Known And Unknowing Sins
आज है ‘पापमोचनी एकादशी’, जाने-अनजाने हुए पापों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय
इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का अवश्य पाठ करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
- Written By: दीपिका पाल

आज है पापमोचनी एकादशी 2024 (फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: जगत के पालनहार भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित एकादशी तिथि यानी ‘पापमोचनी एकादशी’ (Papmochani Ekadashi 2024) 5 अप्रैल, यानी आज शुक्रवार के दिन मनाया जा रहा है सनातन धर्म में इस एकादशी का बड़ा महत्व होता है। मान्यता है कि पापमोचनी एकादशी के दिन यदि जातक व्रत रखकर अपने सभी पापों की क्षमा मांगते हैं तो भगवान विष्णु प्रसन्न होकर उसे पापों से मुक्त करते हैं।
इसलिए सनातन धर्म में इस व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण और फलदायी माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन व्रत रखने के साथ ही यदि कुछ उपाय भी अपनाए जाएं तो जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Protein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
सिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
Y2K Fashion Return: साल 2000 के मिलेनियल फैशन ट्रेंड, जो है Gen-z का नया स्टाइल स्टेटमेंट
Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर
ऐसे में आइए जानें इन उपायों के बारे में..
1- ज्योतिष-शास्त्र के मुताबिक, दांपत्य जीवन में खुशहाली पाना चाहते हैं तो पापमोचनी एकादशी के दिन पति-पत्नी को एक साथ मिलकर तुलसी का पूजन करना चाहिए। एक साथ तुलसी के पौधे में कलावा बांधना चाहिए। इससे आपसी रिश्ता मजबूत होता है और आपस में प्रेम बढ़ता है।
2- कहते है, इस दिन भगवान विष्णु का विधि-विधान से पूजन करें और फिर उनके समक्ष बैठकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। ऐसा करने से विष्णु जी प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देंगे।
3- अगर आप धन-दौलत और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं तो पापमोचनी एकादशी के दिन दीपक जलाते समय उसके नीचे चावल के कुछ दाने जरूर रखने चाहिए। दीपक पूरा जलने के बाद उन चावलों को एक लाल रंग की पोटली में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से जीवन में कभी आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
4- ज्योतिषियों की मानें तो, ‘पापमोचनी एकादशी’ (Papmochani Ekadashi) के दिन तुलसी का पूजन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि, जगत के पालनहार भगवान विष्णु को तुलसी बहुत प्रिय है और कहते हैं कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे में घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।
5- इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का अवश्य पाठ करें। ऐसा करने से जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी प्रसन्न होते हैं, और भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
Do these measures to get rid of your known and unknowing sins
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नौरादेही से पहले गुजरात जाएंगे 4 चीते, कूनो नेशनल पार्क की जगह अब बन्नी ग्रासलैंड बनेगा नया ठिकाना
May 26, 2026 | 12:34 PMProtein Deficiency: बार-बार थकान व कमजोरी, कहीं प्रोटीन की कमी तो नहीं; कैसे पहचानें और क्या खाएं
May 26, 2026 | 12:32 PMबिजनौर में बाइक से 1 लाख रुपये लेकर भागा कुत्ता! CCTV वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 26, 2026 | 12:29 PM‘बकरीद से पहले बवाल’, पूनम क्लस्टर में कुर्बानी शेड को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस छावनी में तब्दील मीरा रोड
May 26, 2026 | 12:22 PMDrishyam 3 BO Day 5: Mohanlal की दृश्यम-3 ने मचाया बवाल…5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, टॉप 5 में हुई शामिल
May 26, 2026 | 12:15 PMIndia Canada FTA: भारत और कनाडा के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बनी सहमति, पीयूष गोयल ने की चर्चा
May 26, 2026 | 12:10 PMGadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
May 26, 2026 | 12:08 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













