Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dark Chocolates vs Dates: डार्क चॉकलेट या खजूर, गिल्ट-फ्री मीठे के लिए कौन है बेहतर विकल्प?

Dates VS Dark Chocolate Benefits: मीठा खाने की क्रेविंग होने पर डार्क चॉकलेट और खजूर दोनों हेल्दी ऑप्शन है। गिल्ट-फ्री स्वीट, वेट लॉस और ब्लड शुगर मैनेजमेंट के लिए दोनों में से कौन बेहतर है?

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 07, 2026 | 07:58 AM

डार्क चॉकलेट या खजूर (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dark Chocolate And Dates Nutrition : बीते कुछ सालों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इसके साथ ही लोग मीठा खाना अवॉयड करते हैं और इस बात पर चर्चा तेज हो गई है क‍ि ग‍िल्‍ट-फ्री म‍िठाई कैसे खाई जाए?

मि‍ठाई, भारतीय घरों का खास ह‍िस्‍सा है। त्‍योहार हो या पूजा म‍िठाई के बिना अधूरी है। भारतीय खाना मसालेदार होता है, ज‍िसे खाने के बाद मीठे की क्रेव‍िंग होना स्‍वभाव‍िक है। ऐसे में लोग म‍िठाई के हेल्‍दी व‍िकल्‍प ढूंढते रहते हैं। हेल्दी मीठे के तौर पर दो चीजों का जिक्र हर बार किया जाता है- खजूर और डार्क चॉकलेट।

इन दोनों की तुलना की जाए, तो ज्‍यादा हेल्‍दी क्‍या है? अगर आप वजन कम करना चाहते हैं या ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना है, तो आपके ल‍िए यह जानना जरूरी है क‍ि ग‍िल्‍ट-फ्री खाने के ल‍िए खजूर खाएं या डार्क चॉकलेट। डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं, वहीं दूसरी ओर खजूर में फाइबर, म‍िनरल्‍स और प्राकृत‍िक स्‍वीटनेस होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी

100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज

Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स

बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा

खजूर खाने के फायदे

  • खजूर पेट के ल‍िए फायदेमंद है और एनर्जी का अच्‍छा सोर्स है।
  • त्‍वचा और हड्डियों की सेहत के ल‍िए भी खजूर फायदेमंद माना जाता है, क्‍योंक‍ि इसमें एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और व‍िटाम‍िन्‍स होते हैं।
  • खजूर में फाइबर, पोटैश‍ियम, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं।
  • खजूर में फाइबर होता है और इस वजह से शुगर धीरे-धीरे र‍िलीज होता है, ज‍िससे ब्‍लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता।

डार्क चॉकलेट खाने के फायदे

  • डार्क चॉकलेट में एंटी-ऑक्‍सीडेंट्स और फ्लेवोनॉइड्स होते हैं।
  • हार्ट की सेहत और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के ल‍िए डार्क चॉकलेट का सेवन फायदेमंद होता है।
  • डार्क चॉकलेट मूड लिफ्टर की तरह भी काम करता है। स्ट्रेस रिलीज करता है और मूड को बेहतर बनाता है, जिससे मानसिक तनाव कम होता है।
  • डार्क चॉकलेट में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के प्रभाव को भी कम करता है। एंटी एजिंग के लिए भी डार्क चॉकलेट सेवन फायदेमंद होता है।
  • चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉल्स खून में थक्के को बनने से रोकता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

डार्क चॉकलेट (फोटो.सोशल मीडिया)

दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद

  • खजूर ज्‍यादा हेल्‍दी होते है, खजूर प्रोसेस्‍ड नहीं होते हैं और इनमें फाइबर की मात्रा ज्‍यादा होती है।
  • खजूर का सेवन ब्‍लड शुगर लेवल में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं करता है, जबकि डार्क चॉकलेट के सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल में बदलाव आ सकता है। हालांकि, दोनों का सेवन सीमित मात्रा में किया जाना चाहिए।
  • फाइबर का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की क्रेविंग नहीं होती।
  • वहीं दूसरी ओर, लोग डार्क चॉकलेट को फैट-फ्री मानते हैं, पर ऐसा नहीं है।
  • एक खजूर में 20 से 30 कैलोरी होती हैं। हालांकि यह खजूर के ब्रांड पर भी न‍िर्भर करता है।

ये भी पढ़ें- Anger Control Tips: क्या आपका गुस्सा रिश्तों को कर रहा है खराब? जानिए 30-30-30 फॉर्मूला और 5 असरदार टिप्स

खजूर (फोटो.सोशल मीडिया)

खजूर चुनते समय क‍िन बातों का ख्‍याल रखें?

  • खजूर के ब्रांड के इंग्रीड‍िएंट्स चेक करें, उसमें अत‍िर‍िक्‍त चीनी न हो।
  • ऐसा खजूर न खरीदें ज‍िसका रंग ज्‍यादा लाल या भूरा हो, कई ब्रांड रंग के ल‍िए आर्टि‍फ‍िश‍ियल कलर म‍िलाते हैं, जो सेहत को खराब कर सकते हैं।
  • वेट लॉस के ल‍िए बड़े खजूर को चुनने के बजाय मध्‍यम और छोटे आकार के खजूर का चयन करें।

Dark chocolate vs dates which is better guilt free sweet

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 07:58 AM

Topics:  

  • Chocolate Day
  • Health Benefit
  • Health News
  • Healthy Tips
  • Sweet Dish

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.