Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: स्मोकिंग छोड़कर खुश हैं मेलोनी, अब खाती हैं चाकलेट मेलोडी

Smoking Health Risks: धूम्रपान छोड़ने की बढ़ती जागरूकता और सिगरेट-बीड़ी के दुष्प्रभावों पर आधारित यह व्यंग्य स्वास्थ्य, आदतों और सामाजिक सोच पर हल्के अंदाज में कटाक्ष करता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 07, 2026 | 07:13 AM

(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

How To Quit Smoking: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, खास बात यह है कि दुनिया सिगरेट पीना छोड़ रही है। एक समय ऐसा आएगा, जब लोग कैची, पासिंग शो, कैप्सटन, ब्रिस्टल, पनामा, चारमीनार, फोर स्क्वेयर जैसे सिगरेट ब्रांड के नाम भूल जाएंगे।’

हमने कहा, ‘सिगरेट के इतने नाम बताने की जरूरत नहीं है। ग्रामीण लोग व मजदूर आम तौर पर बीड़ी पीते हैं। जो तेंदुपत्ता से बनाई जाती है। बीड़ी हो या सिगरेट, उससे कैंसर होने का खतरा बना रहता है। इसका हर कश इंसान की आयु को कम करता है। उसके फेफड़े खराब हो जाते हैं।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पिछले दिनों जी-7 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि उन्होंने पिछले महीने स्मोकिंग छोड़ दी है। इसके लिए उन्हें लोगों की तारीफ मिली। धूम्रपान की लत लग जाने के बाद उसे छोड़ना आसान नहीं है। पता नहीं मेलोनी ने कैसे इससे छुटकारा पाया?’

सम्बंधित ख़बरें

100 साल से ज्यादा जीना होगा आसान! वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता, खून में खोजा लंबी उम्र का बड़ा राज

बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ऑफिस में अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

6 जुलाई का इतिहास: नीतिशास्त्री पीटर सिंगर और दादाभाई नौरोजी से जुड़ी अहम घटनाएं

हमने कहा, ‘आप इतना भी नहीं जानते! प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को मेलोडी चॉकलेट भेंट की। इसे खाने से उनकी सिगरेट की तलब दूर हो गई। मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ। यह मत पूछना कि मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, एक जमाने में अमेरिका की टाइम और न्यूजवीक जैसी पत्रिकाओं में मार्लबरो सिगरेट का विज्ञापन छपा करता था, जिसमें घोड़े पर सवार एक काउबॉय दिखाया जाता था और स्मोकिंग को मर्दानगी का प्रतीक माना जाता था। उस मॉडेल की कैंसर से मौत के बाद सिगरेट के पैकेट पर वैधानिक चेतावनी छापी जाने लगी।’

हमने कहा, ‘भारत में हुक्का, चिलम पीने का रिवाज रहा है। विंस्टन चर्चिल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री वसंतराव नाईक पाइप में तंबाकू भरकर पिया करते थे। क्यूबा के तानाशाह फिडेल कैस्ट्रो हवाना सिगार पीते थे जिसे बार-बार लाइटर से सुलगाना पड़ता था। भारत के शहरों में आज भी हुक्का पार्लर चलते हैं। जॉर्ज सिक्स्थ जब 18 वर्ष के हुए तो उनके पिता पंचम जॉर्ज ने उन्हें सिगरेट केस भेंट किया था और कहा था कि अब तुम बालिग हो गए हो। स्मोकिंग शुरू कर सकते हो। बाद में जॉर्ज षष्टम की मौत कैंसर से हुई वह महारानी एलिजाबेथ के पिता थे।’

यह भी पढ़ें:-नागपुर-मुंबई हवाई सेवा पर भारी बारिश का ब्रेक; 3 उड़ानें रद्द, घंटों फंसे रहने के बाद विधायकों ने टाली यात्रा

हमने कहा, ‘सिगरेट बनाने वाली इंडियन टोबैको कंपनी (आईटीसी) अब आटा बेचने लगी है। चिंता का इलाज स्मोकिंग नहीं है। इसलिए यह गाना बंद कीजिए- हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया!’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Satire smoking cigarette bidi health georgia meloni navabharat nishanebaaz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 07:13 AM

Topics:  

  • Health News
  • Navabharat Nishanebaaz
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.