Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बांग्लादेश में खसरे का कहर, 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत, कुल आंकड़ा 738 पहुंचा

Bangladesh Measles Outbreak: बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप बढ़ रहा है। 24 घंटे में 7 बच्चों की मौत के बाद 2026 में कुल मौतें 738 हो गई हैं,जबकी हजारों बच्चें अभी भी संक्रमित हैं।

  • Written By: अनन्या तिवारी
Updated On: Jul 06, 2026 | 12:26 PM

खसरे से परेशान बच्चें (सोर्स-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Vaccination Campaign Failure Measles Outbreak Bangladesh: बांग्लादेश में खसरे जैसे लक्षणों के चलते रविवार सुबह 8 बजे तक सात और बच्चों की मौत हो गई है। इससे देश में 2026 में अब तक खसरे (पुष्टि और संदिग्ध दोनों) से हुई कुल मौतों की संख्या बढ़कर 738 हो गई है।

24 घंटे में 7 नई मौतें, लगातार बिगड़ते हालात

डायरेक्टरेट जनरल ऑफ हेल्थ सर्विसेज (डीजीएचएस) के अनुसार, ये मौतें ‘संदिग्ध खसरा’ मामलों के रूप में दर्ज की गई हैं। यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश की रिपोर्ट के अनुसार, ताजा आंकड़ों के साथ देश में संदिग्ध खसरे से मरने वालों की संख्या 645 हो गई है, जबकि लैब में पुष्टि किए गए खसरे से मौतों की संख्या 93 बताई गई है।

इसी अवधि में 925 नए संदिग्ध खसरे के मामले सामने आए, जिससे देशभर में कुल संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 1,05,618 हो गई। इसके अलावा, 106 नए पुष्टि किए गए खसरे के मामले भी दर्ज हुए हैं। इससे अब तक कुल लैब में पुष्टि किए गए मामलों की संख्या 12,632 हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, कीव में बरसीं बैलिस्टिक मिसाइलें; 8 की मौत

Monsoon Health Tips: बारिश के मौसम में ऑफिस में अपनाएं ये हेल्दी हैबिट्स, बीमारियों से रहेंगे सुरक्षित

तीन देशों के दौरे पर निकले PM मोदी, एशिया-प्रशांत में भारत की नई रणनीति पर रहेगी दुनिया की नजर

अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क

अस्पतालों में भर्ती हजारों मरीज, बड़ी संख्या में रिकवरी

डीजीएचएस के आंकड़ों के मुताबिक, 15 मार्च के बाद से अब तक 88,844 मरीजों को संदिग्ध खसरे के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से 85,122 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

टीकाकरण अभियान के बावजूद नहीं थमा संक्रमण

रिपोर्ट्स के अनुसार, जब संदिग्ध खसरे के मामले एक लाख से ज्यादा हो गए, तब भी संक्रमण लगातार बढ़ता रहा, जबकि मई में 1.84 करोड़ बच्चों को टीका लगाने का अभियान चलाया गया था।

जून में स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था कि कुछ इलाकों में टीकाकरण पूरी तरह नहीं हो पाया, और संक्रमण रोकने के उपाय भी ठीक से लागू नहीं किए गए। इसी वजह से मामले बढ़ते रहे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अब डेंगू का मौसम आने से पहले से बीमार बच्चों के लिए खतरा और बढ़ सकता है।

संक्रमण नियंत्रण में लापरवाही पर सवाल

बांग्लादेश के जाने-माने अखबार द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ मुश्ताक हुसैन ने कहा कि खसरे के मामले कम नहीं होने के दो मुख्य कारण हैं। हर इलाके में 95 प्रतिशत तक टीकाकरण लक्ष्य पूरा न होना और अस्पतालों व समुदायों में संक्रमण रोकने के नियमों का सही तरीके से पालन न होना।

यह भी पढ़ें DRC में इबोला का तांडव: 1500 से अधिक संक्रमित, सैकड़ों की मौत; अफ्रीका में गहराया स्वास्थ्य संकट

आइसोलेशन और क्वारंटीन में गंभीर चूक

रिपोर्ट के अनुसार, हुसैन ने बताया क‍ि आइसोलेशन और क्वारंटीन जैसे जरूरी कदमों को लगभग नजरअंदाज किया गया, जबकि ये बीमारी को नियंत्रित करने के लिए बहुत जरूरी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीकाकरण अभियान का लक्ष्य समय की कमी के कारण दफ्तरों में बैठकर ऑनलाइन तरीके से तय किया गया, जिससे योजना ठीक से नहीं बन पाई। इस वजह से कई बच्चे टीका लगवाने से रह गए होंगे।

हुसैन ने सुझाव दिया कि पांच साल से कम उम्र के सभी बच्चों के लिए नया टीकाकरण अभियान चलाना चाहिए और घर-घर जाकर सही योजना बनानी चाहिए ताकि खसरे के मामलों को कम किया जा सके।

-आईएएनएस एजेंसी इनपुट

Bangladesh measles outbreak 2026 738 deaths child crisis health update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 12:22 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Health News
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.