-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Easy Tips For Office Workers Sitting Job Digestion Health
Health Tips: 8-9 घंटे कुर्सी पर बैठकर करते हैं काम? हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी बदलाव
- Written By: प्रीति शर्मा
Sitting Job Health Tips: ऑफिस में लंबे समय तक बैठने से पाचन तंत्र मंद हो जाता है जिससे गैस और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होती हैं। आयुर्वेद के अनुसार अपनी जीवनशैली में बदलाव कर आप स्वस्थ रह सकते हैं।

ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करता व्यक्ति (सौ. एआई)
Office Health Tips: आज के दौर में ज्यादातर लोग ऑफिस या वर्क फ्रॉम होम करते हैं जिसमें घंटों कुर्सी पर बैठे रहना पड़ता है। लगातार 8-9 घंटे एक ही जगह बैठने की यह आदत सेहत के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। शारीरिक गतिविधि की कमी और लंबे समय तक गतिहीन रहने से न केवल पीठ और गर्दन में दर्द होता है बल्कि इसका सबसे बुरा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है।
पाचन तंत्र पर प्रभाव
घंटों बैठे की वजह से ऑफिस में काम करने वाले लोगों का पाचन अन्य लोगों की तुलना में अधिक खराब रहता है। इसके पीछे मुख्य कारण यह है कि लोग भोजन के तुरंत बाद अपनी डेस्क पर लौट आते हैं या डेस्क पर बैठकर ही खाना खाते हैं।
शारीरिक हलचल न होने के कारण पाचन की शक्ति मंद हो जाती है। जब पाचन धीमा पड़ता है तो भोजन पचने के बजाय पेट में सड़ने लगता है जो गैस, ब्लोटिंग, वजन बढ़ने और भूख में कमी जैसी समस्याओं का कारण बनता है। यदि यह जीवनशैली लंबे समय तक बनी रहे तो शरीर कई अन्य गंभीर बीमारियों का शिकार हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
30 के बाद किडनी और लिवर को अंदर से साफ रखने का ‘देसी राज’! डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स के बारें में
मोगरे में नहीं आ रहे फूल? एक्सपर्ट के ये आसान सीक्रेट अपनाएं, कुछ ही दिनों में कलियों से लद जाएगा पौधा
मुस्कान ही आधी दवा है! सर्वे में खुलासा- मरीजों की रिकवरी में वरदान साबित होता है डॉक्टरों का अच्छा बर्ताव
भोजन करने का सही तरीका
सिर्फ पौष्टिक भोजन करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि उसे ग्रहण करने का तरीका भी उतना ही महत्वपूर्ण है। भोजन को हमेशा शांत मन और प्रसन्नता के साथ करना चाहिए। जब हम खुश होकर खाना खाते हैं तो वह न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ाता है बल्कि मानसिक विकारों को भी कम करता है।
भोजन के दौरान किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और हर निवाले को धीरे-धीरे अच्छी तरह चबाकर खाएं। स्वाद का आनंद लेकर आराम से किया गया भोजन आसानी से पचता है।
यह भी पढ़ें:- रेड फ्लैग्स को अनदेखा कर Delulu Dating में खोया Gen Z; जानें क्यों युवा जानबूझकर बन रहे हैं Delusional
डिजिटल डिटॉक्स का महत्व
आजकल भोजन के समय मोबाइल का उपयोग एक आम आदत बन गई है लेकिन आयुर्वेद इसे गलत मानता है। खाते समय स्क्रीन से दूरी बनाए रखना जरूरी है ताकि आपका पूरा ध्यान भोजन पर रहे। इसके अलावा भोजन के तुरंत बाद कुर्सी पर बैठना सबसे अधिक हानिकारक है। दोपहर के भोजन के बाद कम से कम 10 मिनट के लिए टहलना अनिवार्य है। पूरे दिन के दौरान भी लगातार बैठने के बजाय हर 1-2 घंटे के अंतराल पर कुछ मिनट पैदल चलना चाहिए।
क्या करें
अगर एक स्वस्थ्य लाइफस्टाइल चाहते हैं तो डाइट में बदलाव जरूरी है। दोपहर के भोजन में भारी और तला-भुना खाने के बजाय हल्का और पौष्टिक भोजन शामिल करें क्योंकि इसे पचाना शरीर के लिए आसान होता है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी न होने दें। विशेष रूप से गर्मियों के मौसम में शरीर को अधिक पानी की आवश्यकता होती है इसलिए दिन भर भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। इन छोटी-छोटी आयुर्वेदिक आदतों को अपनाकर आप डेस्क जॉब के साथ भी एक एनर्जेटिक और स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।
Easy tips for office workers sitting job digestion health
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jul 02, 2026 | 09:04 AMCocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Jul 02, 2026 | 09:00 AMगोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई
Jul 02, 2026 | 08:58 AMFIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा
Jul 02, 2026 | 08:58 AMReligious Tips: चरण स्पर्श से पहले जान लें ये नियम, शास्त्रों में बताया गया है किसके पैर नहीं छूने चाहिए
Jul 02, 2026 | 08:49 AMHouse Keys : घर में चाबियां यहां रखीं तो खुलेंगे सफलता के द्वार, गलत जगह रखीं तो बढ़ेंगी परेशानियां
Jul 02, 2026 | 08:47 AMसंभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














