-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Chaturmas 2023 Chaturmas Starts From Tomorrow What To Do And What Not To Do For The Next 148 Days
चातुर्मास कल से शुरू, अगले 148 दिन क्या करें और क्या न करें? जानें यहां
- Written By: साक्षी सिंह

Photo Source: Social Media
मुंबई: चार महीने का चातुर्मास कल यानी गुरुवार को शुरू हो रहा है। चातुर्मास का महीना इस बार 29 जून से 23 नवंबर तक चलेगा। यह चातुर्मास 148 दिन का है। हिन्दू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। चातुर्मास के चारों महीने हिन्दू धर्म में सर्वाधिक पवित्र माने जाते हैं।
किन चार महीने से बनता है चातुर्मास
सावन, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक माह को मिलाकर चातुर्मास बनता है। इन चारो माह का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरुआत होती है, जो कार्तिक के देव प्रबोधिनी एकादशी तक चलती है।
चातुर्मास में शुभ और मांगलिक कार्य क्यों वर्जित
चातुर्मास में श्री हरि विष्णु योगनिद्रा में लीन रहते हैं, इसलिए शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित हो जाते हैं। इसी अवधि में आषाढ़ के महीने में भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतार लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: चतुर्मास हुआ शुरू, जानें 4 महीने क्या करें और किन नियमों से बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
Gauri Vrat : शनिवार से शुरू हो रहा है गौरी व्रत, जानिए इस व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महिमा
Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की
Ekadashi Vrat Katha: देवशयनी एकादशी कल,भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद जरूर पढ़ें ये कथा
चातुर्मास में किसकी बरसती है कृपा ?
आषाढ़ के महीने में अंतिम समय में भगवान वामन और गुरु पूजा का विशेष महत्व होता है । सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना होती है और उनकी कृपा सरलता से मिलती है। भाद्रपद में भगवान कृष्ण का जन्म होता है और उनकी कृपा बरसती है। आश्विन के महीने में देवी और शक्ति की उपासना की जाती है. कार्तिक के महीने में पुनः भगवान विष्णु का जागरण होता है और सृष्टि में मंगल कार्य आरम्भ हो जाते हैं।
चातुर्मास में खान-पान के हैं नियम
चातुर्मास में एक ही बेला भोजन करना उत्तम माना गया है। इन चार महीनों में जितना सात्विक रहा जाए, उतना ही अच्छा रहेगा। श्रावण यानी सावन में शाक, भाद्रपद में दही, आश्विन में दूध और कार्तिक माह में दाल का त्याग करना चाहिए। इस समय में जल का अधिक से अधिक सेवन करें। जितना सम्भव हो मन को ईश्वर में लगाने का प्रयास करें।
चातुर्मास में किसकी करें पूजा- उपासना के क्या हैं लाभ
- आषाढ़, आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु की पूजा-उपासना करें। गुरु की पूजा-उपासना से जीवन के हर संकट दूर होंगे।
- सावन में भगवान शिव की पूजा करें। शिव की पूजा करने से विवाह, सुख और आयु की प्राप्ति होगी।
- भाद्रपद में भगवान कृष्ण की उपासना करें। भगवान कृष्ण की उपासना से संतान और विजय का वरदान मिलेगा।
- आश्विन में देवी और श्रीराम की उपासना करें। देवी और श्रीराम की उपासना करने से विजय, शक्ति और आकर्षण का वरदान मिलेगा।
- कार्तिक में श्री हरि और तुलसी की उपासना होती है। श्री हरि और तुलसी की उपासना से राज्य सुख और मुक्ति मोक्ष का वरदान मिलता है।
Chaturmas 2023 chaturmas starts from tomorrow what to do and what not to do for the next 148 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














