Chaturmas 2026: चातुर्मास में इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी, करियर और कारोबार दोनों में होगी तरक्की

Chaturmas 2026 Horoscope : चातुर्मास 2026 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान 3 राशियों के जातकों को करियर में नई सफलता, मनचाही नौकरी और कारोबार में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे है।
Chaturmas Lucky Zodiac Signs
भगवान विष्णु (सौ.AI)
Published on
Updated on

Chaturmas Lucky Zodiac Signs : 25 जुलाई 2026 से चातुर्मास की शुरुआत होने जा रही है आगामी 21 नवंबर तक चलेगा। चातुर्मास की अवधि हिंदू और जैन धर्म में खास महत्व रखता है। यह महीना पूर्ण रूप से आहार, आत्म-शुद्धिकरण, पूजा-पाठ, जप-तप, दान और ध्यान के लिए समर्पित है। इस दौरान जगत के जगत के पालनहार भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा में चले जाते हैं। जिस कारण से इस अवधि में सभी तरह के मांगलिक कार्यों को करने पर रोक लग जाती है। कहते हैं इस दौरान धरती का कार्यभर भगवान शिव संभालते हैं।

ज्योतिष अनुसार चार महीने का यह समय 3 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर में अपार सफलता प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

चातुर्मास की अवधि 3 राशियों वालों के लिए बेहद शुभ

  • कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चातुर्मास की अवधि शुभ रहने वाली है। नई नौकरी लगने के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। निवेश से भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल साबित होगी। शुभ प्रभावों को बनाए रखने के लिए सोमवार में शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

  • वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए भी चातुर्मास बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपके सितारे बुलंद रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। इस दौरान आपके सारे सपने पूरे होंगे। मेहनत रंग लाएगी। बिजनेस में बड़ी कामयाबी मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विदेश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। शुभ प्रभावों को बनाए रखने के लिए चातुर्मास के प्रत्येक शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें।

  • तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय भाग्योदय लेकर आएगा। धन-धान्य में वृद्धि के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुके हुए प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार करने वालों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा, खासकर पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। नई नौकरी मिलने के साथ-साथ विदेश में नौकरी का सपना भी साकार हो सकता है।

लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और खोई हुई कोई मूल्यवान वस्तु वापस मिलने के संकेत हैं। शुभ फल प्राप्त करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें तथा शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com