White vs Brown Rice: वजन घटाने के लिए कौन सा चावल है बेस्ट? जानें आपके लिए क्या है सही!
Weight Loss Tips: वजन घटाने की कोशिश में लोग सबसे पहले चावल को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं सफेद चावल छोड़ें या ब्राउन चावल अपनाएं। दोनों के अपने फायदे और सीमाएं हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सफेद और ब्राउन चावल की तुलना दिखाता (सौ. एआई)
Health Tips: भारतीय थाली बिना चावल के अधूरी मानी जाती है। चाहे उत्तर भारत की राजमा-चावल हो या दक्षिण भारत का डोसा, चावल हमारी डाइट का केंद्र है। बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के चावल चर्चा में रहते हैं व्हाइट राइस और ब्राउन राइस। आइए जानते हैं इनमें से आपकी सेहत के लिए कौन सा बेहतर है।
प्रोसेसिंग का खेल
सफेद और भूरे चावल में सबसे बड़ा फर्क उनकी प्रोसेसिंग का है। ब्राउन राइस पूरी तरह से अनपॉलिश्ड होता है जिसमें चावल के ऊपर की पौष्टिक परतें बरकरार रहती हैं। वहीं व्हाइट राइस को रिफाइन और पॉलिश किया जाता है जिससे उसकी भूसी और चोकर निकल जाते हैं। इस प्रक्रिया में चावल सफेद और नरम तो हो जाता है लेकिन इसके अहम पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस को सेहत के नजरिए से हमेशा ऊपर रखा जाता है क्योंकि इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, फास्फोरस और विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Boiled Eggs: सिर्फ 2 उबले अंडे रोज खाएं, शरीर को मिलेगा इतना प्रोटीन कि रह जाएंगे हैरान
वर्ष 2047 तक सिकल सेल रोग उन्मूलन का लक्ष्य 21 जिलों में जागरूकता एवं जांच अभियान चलाने के निर्देश
नर्मदापुरम में शुरू होने का इंतजार कर रहे मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक, डॉक्टर और स्टाफ की कमी बनी बाधा
India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान
डायबिटीज और वेट लॉस
इसका फाइबर ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकता है जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है। साथ ही यह देर तक पेट भरा रखता है जो वजन घटाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें:- मजबूत रिश्ते की नींव हैं ये 5 बातें! जानें कब और क्यों पार्टनर से बोलना पड़ता है झूठ
हृदय स्वास्थ्य
यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
व्हाइट राइस: कब है फायदेमंद
सफेद चावल को पूरी तरह विलेन कहना गलत होगा। यह बहुत हल्का होता है और जल्दी पच जाता है। जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है या जिन्हें तुरंत ऊर्जा की जरूरत है उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है। एथलीट्स अक्सर वर्कआउट के बाद ऊर्जा की भरपाई के लिए इसे चुनते हैं।
सावधानी
ब्राउन राइस के भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। इसमें फाइटेट्स होते हैं जो शरीर में कैल्शियम और आयरन जैसे मिनरल्स के अवशोषण को धीमा कर सकते हैं। साथ ही जिन्हें अक्सर गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है उन्हें ब्राउन राइस का अधिक फाइबर परेशान कर सकता है।
अगर आप सक्रिय जीवन जीते हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो ब्राउन राइस बेहतर है। लेकिन यदि आपका पाचन नाजुक है या आप स्वाद को प्राथमिकता देते हैं तो व्हाइट राइस को दाल और ढेर सारी सब्जियों के साथ मिलाकर खाएं ताकि इसका पोषण बढ़ सके।
