भूख न लगना सामान्य नहीं! शरीर में छिपी हो सकती है ये कमी, रसोई में रखे इन 5 चीजों से बढ़ाएं अपनी डाइट
Health Tips: अक्सर लोग भूख न लगने को हल्के में ले लेते हैं लेकिन यह शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी या अंदरूनी स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकता है। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
भूख न लगने की समस्या से परेशान व्यक्ति (सौ. एआई)
Home Remedies for Hunger: अक्सर बीमारी से उभरते समय शरीर में कमजोरी, तनाव या पाचन तंत्र की सुस्ती के कारण भूख कम हो जाती है। जब शरीर को पोषक तत्वों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है तभी भोजन के प्रति अरुचि सेहत को और बिगाड़ सकती है। ऐसे में महंगी दवाओं के बजाय रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ें आपकी जठराग्नि को दोबारा सक्रिय कर सकती हैं।
गुनगुना पानी
भूख बढ़ाने का सबसे पहला और सरल नियम है शरीर को अंदर से साफ रखना। दिन में दो-तीन बार गुनगुना पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय होता है। यह पेट को हल्का करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालता है। ध्यान रहे कि बहुत ठंडा पानी पीने से भूख और ज्यादा दब जाती है इसलिए गुनगुने पानी को अपनी आदत बनाएं।
हल्का भोजन है जरूरी
जब भूख कम लग रही हो तो पेट पर भारी भोजन का बोझ न डालें। तला-भुना, मसालेदार या बाहर का खाना पाचन क्रिया को और धीमा कर देता है। इसकी जगह खिचड़ी, दलिया, सादा दाल-चावल या सब्जियों का सूप लें। यह खाना आसानी से पचता है और शरीर की ऊर्जा को बहाल करने में मदद करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
अदरक और सेंधा नमक का मेल
आयुर्वेद में अदरक को पाचन के लिए श्रेष्ठ माना गया है। भोजन से आधा घंटा पहले अदरक के छोटे टुकड़े पर नींबू का रस और थोड़ा सेंधा नमक लगाकर चबाने से पाचक रस सक्रिय होते हैं। यह नुस्खा न केवल भूख खोलता है बल्कि मुंह के स्वाद को भी बेहतर बनाता है।
यह भी पढ़ें:- बिना महंगे प्रोडक्ट्स के पाना चाहते है ग्लोइंग स्किन, आजमाएं जापान की ये 6 खास ब्यूटी टिप्स
आंवला और अजवाइन
आंवला विटामिन-सी का भंडार है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। खाने से पहले आंवला पाउडर में एक चुटकी नमक मिलाकर लेने से पेट साफ रहता है। वहीं आधा चम्मच अजवाइन में नींबू का रस और सेंधा नमक मिलाकर खाने से गैस की समस्या दूर होती है और पाचन में तत्काल सुधार आता है।
पुदीना और नींबू का ताजा मेल
अगर पेट में भारीपन या गैस की वजह से भूख नहीं लग रही है तो पुदीने की पत्तियां, नींबू और काला नमक का मिश्रण आपके लिए रामबाण है। यह ड्रिंक पाचन को दुरुस्त करने के साथ-साथ पेट को ठंडक भी देता है। साथ ही नींबू पर काली मिर्च छिड़ककर चाटने से भी भूख बढ़ती है।
ये घरेलू उपाय सामान्य कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याओं में बहुत कारगर हैं। हालांकि यदि व्यक्ति को लिवर, आंतों की गंभीर बीमारी या कैंसर जैसी समस्या है तो बिना डॉक्टर की सलाह के केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें।
