-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Relationship Tips 5 White Lies To Strengthen Your Bond
मजबूत रिश्ते की नींव हैं ये 5 बातें! जानें कब और क्यों पार्टनर से बोलना पड़ता है झूठ
- Written By: प्रीति शर्मा
Relationships Tips: रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई बार हमें ऐसे झूठ बोलने पड़ते हैं जो अच्छे होते हैं। इनसे रिश्ते खराब नहीं होते बल्कि रिश्तों में और मिठास और ताजगी आती है।

कपल (सौ. फ्रीपिक)
Relationships Lies: रिश्ते की उम्र लंबी करने के लिए विश्वास सबसे जरूरी है लेकिन विश्वास के साथ-साथ एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना भी अनिवार्य है। कई बार सच इतना कड़वा होता है कि वह पार्टनर के मनोबल को तोड़ सकता है। ऐसे में सफेद झूठ एक सेतु का काम करते हैं। आइए जानते हैं वे 5 बातें जहाँ आपको थोड़ा सा झूठ बोल देना चाहिए।
तोहफे की तारीफ
तोहफे की तारीफ करने में न हिचकिचाएं हो सकता है कि आपके पार्टनर ने बहुत चाव से आपके लिए कोई गिफ्ट खरीदा हो जो आपकी पसंद का न हो। ऐसे में यह कहना कि मुझे यह पसंद नहीं आया उनकी मेहनत और भावनाओं को चोट पहुंचा सकता है। यहां यह कहना कि यह मेरी लाइफ का सबसे प्यारा गिफ्ट है, उनके चेहरे पर जो मुस्कान लाएगा वह आपके रिश्ते को और मजबूती देगा।
खाने के स्वाद को दें प्राथमिकता
अगर आपके पार्टनर ने पहली बार या बहुत प्यार से आपके लिए किचन में मेहनत की है और खाने में नमक या मिर्च ज्यादा हो गई है तो कमियां निकालने के बजाय उनके प्रयासों की तारीफ करें। आपके द्वारा बोले गए दो मीठे शब्द उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Breastfeeding Guide: ब्रेस्टफीडिंग के दौरान सही नर्सिंग ब्रा कैसे चुनें? जानें आराम और सपोर्ट के जरूरी टिप्स
Priyanka Chopra Hair Care: प्रियंका चोपड़ा की मां का मेहंदी लगाने का खास तरीका, बाल नहीं होंगे ड्राई और फ्रिजी
Graveyard Dating: क्या है Gen Z का नया रिलेशनशिप ट्रेंड? आखिर क्यों कब्रिस्तान में डेट पर जा रहे हैं युवा
मनोबल बढ़ाने वाला झूठ
पार्टनर अक्सर घर और ऑफिस की दोहरी जिम्मेदारी में थक जाते हैं। ऐसे में अगर वे किसी काम में अपना बेस्ट न भी दे पाएं तब भी उनसे यह कहना कि “तुम सब कुछ बहुत अच्छे से मैनेज कर लेते हो”, उनका आत्मविश्वास बढ़ा देता है। यह छोटा सा प्रोत्साहन उन्हें मानसिक शांति देता है।
यह भी पढ़ें:- भूख न लगना सामान्य नहीं! शरीर में छिपी हो सकती है ये कमी, रसोई में रखे इन 5 चीजों से बढ़ाएं अपनी डाइट
लुक और नए स्टाइल का रखें ख्याल
पार्टनर ने कोई नया हेयरस्टाइल लिया हो या कोई नई ड्रेस पहनी हो जो आपको शायद बहुत अच्छी न लग रही हो तब भी उनका मजाक न उड़ाएं। उस वक्त उनकी तारीफ करें। अपनी राय आप बाद में किसी सही समय पर प्यार से रख सकते हैं लेकिन उस खास पल को खराब न होने दें।
पुरानी बातों को नजरअंदाज करना
कभी-कभी पुरानी कड़वी यादों या छोटी गलतियों को लेकर पूछे गए सवालों पर सब ठीक है कहना बेहतर होता है। हर छोटी बात का पोस्टमार्टम करना रिश्ते में तनाव लाता है।
ध्यान रहे ये झूठ आपकी किसी बड़ी धोखाधड़ी या गलती को छिपाने के लिए नहीं होने चाहिए। ये केवल पार्टनर को खुशी देने और उनके सम्मान को ठेस न पहुँचाने के लिए एक लव टूल की तरह इस्तेमाल किए जाने चाहिए।
Relationship tips 5 white lies to strengthen your bond
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Aug 05, 2026 | 05:27 PMसुनेत्रा पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले धनंजय मुंडे, तो भड़के सुनील तटकरे; सार्वजनिक मंच से दे दी नसीहत
Aug 05, 2026 | 05:26 PMगूंगी गुड़िया विवाद में कूदी करुणा शर्मा, जय पवार से पूछा क्या धनंजय मुंडे को पार्टी से निष्कासित करेंगे?
Aug 05, 2026 | 05:20 PMतब चुप क्यों थे शिंदे? सुप्रीम कोर्ट में कपिल सिब्बल ने दागे ये तीखे सवाल, एकनाथ से छिन जाएगा धनुष-बाण?
Aug 05, 2026 | 05:16 PMअवैध शराब पर सख्ती, हजारों मुकदमे और लाखों लीटर शराब जब्त; फिर भी यूपी की जनता ने पिए ₹20,862 करोड़ की शराब
Aug 05, 2026 | 05:13 PMदतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
Aug 05, 2026 | 05:09 PMLakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
Aug 05, 2026 | 05:03 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













