होली पर अपनी त्वचा का इन 5 तरीकों से रखें ख्याल, पक्के रंग भी नहीं छीन पाएंगे चेहरे का ग्लो
Pre Holi Skin Care Tips: होली के पक्के रंग त्वचा को रूखा और बेजान बना सकते हैं इसलिए पहले से सही देखभाल बेहद जरूरी है। स्किन प्रोटेक्शन पर ध्यान न दिया जाए तो जलन, रैशेज और ड्राईनेस हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
होली पर स्किन का ख्याल रखती महिला (सौ. एआई)
Holi Skin Care Tips: होली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में लोग अभी से एक दूसरे को रंग लगाने का सिलसिला शुरु हो गया है। जहां यह त्योहार खुशियां लेकर आता है वहीं स्किन को रंगों से नुकसान भी पहुंचाता है। कुछ लोगों को रंगों से एलर्जी होती है। ऐसे में आप कुछ तरीकों को अपनाकर होली का मजा ले सकते हैं।
होली का त्योहार खुशियां लेकर आता है लेकिन इसके पक्के रंग और केमिकल आपकी त्वचा का ग्लो छीन सकते हैं। अक्सर लोग होली खेलने के बाद त्वचा की फिक्र करते हैं जबकि असली सुरक्षा प्री-होली केयर में है। खेलने से पहले की गई थोड़ी सी तैयारी आपकी स्किन को सुरक्षित रख सकती है।
तेल लगाना न भूलें
होली खेलने से कम से कम 20 मिनट पहले पूरे शरीर पर नारियल तेल, सरसों तेल या जैतून के तेल से अच्छी तरह मालिश करें। यह तेल आपकी त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देता है जिससे रंग त्वचा के रोमछिद्रों के अंदर नहीं जा पाते और बाद में रंग छुड़ाना भी आसान हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए! शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
सनस्क्रीन है बेहद जरूरी
होली अक्सर खुले आसमान के नीचे खेली जाती है। धूप, पानी और रंग मिलकर त्वचा को सनबर्न और टैनिंग का शिकार बना सकते हैं। इसलिए तेल लगाने के बाद एक अच्छी क्वालिटी का वाटर-रेसिस्टेंट सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
होली खेलते हुए महिला (सौ. फ्रीपिक)
यह भी पढ़ें:- एथनिक चार्म के लिए ट्राई करें ये शॉर्ट कुर्ती डिजाइन्स, ऑफिस से लेकर कॉलेज तक हर जगह के लिए है परफेक्ट
नाखूनों का रखें विशेष ख्याल
नाखूनों के आसपास जमा हुआ रंग हफ्तों तक नहीं निकलता। इससे बचने के लिए नाखूनों पर डार्क रंग की नेल पेंट लगाएं। साथ ही नाखूनों के किनारों और क्यूटिकल्स पर थोड़ी पेट्रोलियम जेली या वैसलीन लगा लें ताकि वहां रंग न जमे।
हाइड्रेटेड रहें
त्वचा की बाहरी सुरक्षा जितनी जरूरी है अंदरूनी हाइड्रेशन भी उतना ही महत्वपूर्ण है। होली खेलने के दौरान बीच-बीच में पानी और जूस पीते रहें। हाइड्रेटेड स्किन रंगों के केमिकल्स को सोखने की संभावना कम रखती है।
कपड़ों का सही चुनाव
जितना हो सके ऐसे कपड़े पहनें जो आपके शरीर के अधिकतम हिस्से को ढक सकें। फुल स्लीव्स की शर्ट और फुल पैंट पहनने से रंगों का सीधा संपर्क त्वचा से कम होगा।
होली खेलने से एक दिन पहले किसी भी तरह का फेशियल, वैक्सिंग या थ्रेडिंग न कराएं। इससे त्वचा के पोर्स खुल जाते हैं और केमिकल्स त्वचा में गहराई तक जाकर जलन पैदा कर सकते हैं। इस होली अपनी स्किन को दें सुरक्षा का तोहफा और बिना किसी डर के खेलें रंगों का उत्सव।
