Mosquito Repellent Plants: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए घर में लगाएं ये 5 पौधे, सेहत और माहौल होगा बेहतर
Indoor Mosquito Repllent Plants: बारिश के मौसम में मच्छर डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में इंडोर प्लांट्स मददगार होते हैं। साथ ही घर में खूशबू भी बनी रहेगी।
- Written By: रीता राय सागर
इंडोर प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
Anti Mosquito Plants: मच्छरों की वजह से मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां फैलती हैं और हर साल इन वेक्टर-बॉर्न-डिजीजेज के चलते बहुत-से लोगों की मृत्यु भी हो जाती है। मच्छरों का प्रकोप शाम होते ही बढ़ जाता है। घर के कोनों में ये मच्छर अपना डेरा जमा लेते हैं और घर में रहनेवाले लोगों को बीमार कर देते हैं।
मच्छरों को भगाने के लिए लोग अगरबत्ती और एंटी-मॉस्किटो क्वाइल व लोशन इत्यादि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इनसे निकलने वाला धुआं लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। साथ ही बच्चों और अस्थमा के मरीजों को इनकी वजह से सांस लेने में दिक्कतें हो सकती हैं। इन कमर्शियल प्रोडक्ट्स के बदले आप घर में कुछ ऐसे पौधें लगाएं जा सकते हैं, जो मच्छरों को दूर रखने में सहायक है।
-
पुदीना
पुदीने का पौधा मच्छरों को आपके घर से दूर रख सकता है। एक स्टडी के अनुसार पुदीने में पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल मच्छरों के खिलाफ दवा की तरह काम करता है। इसीलिए, मच्छर पुदीने के पौधे से दूर ही रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Geeta Dutt: ‘मेरा सुंदर सपना बीत गया’ से अमर हुईं गीता दत्त, जानें कैसे शराब ने छिनी सुरों की मलिका की शौहरत
Festival Fashion Ideas: त्योहारों में सबसे अलग दिखना है, तो ट्राई करें ये 8 एथनिक फैशन ट्रेंड्स
झूठ बोलकर नहीं मांग सकते गुजारा भत्ता! HC ने कहा-अदालत से सच छिपाने वालों को राहत नहीं
Brother Gift Ideas: रक्षा बंधन पर भाई को दें ये 8 यूज़फुल और बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स, रिश्तों को मिलेगी नई पहचान
-
लेमनग्रास
लेमनग्रास में एख फ्रेशनेस सी खूशबू होती है, जो मूड लिफ्ट करने का काम करती है। इसमें सिट्राल नाम का कंपाउड होता है। यह एक तरह से तेल है। यह मच्छरों को भगाने के लिए रेपलेंट की तरह काम करता है। जब लेमनग्रास की पत्तियां हवा से हिलती हैं या उन्हें छुआ जाता है, तो उनसे निकलने वाले वाष्पशील यौगिक हवा में एक सुरक्षा कवच बना लेते हैं। मच्छर इस गंध को बर्दाश्त नहीं कर पाते और उस क्षेत्र से दूर भाग जाते हैं। लेमनग्रास को इंडोर भी लगाया जा सकता है।
लेमनग्रास प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
-
गेंदे का पौधा
गेंदा न केवल बगीचे की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि यह मच्छरों को भगाने में भी कारगर है। इसमें पाइरेथ्रम नामक कंपाउड होता है, जो कई कीट नाशक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। इसके फूलों और पत्तियों से निकलने वाली विशिष्ट तीखी गंध मच्छरों और अन्य उड़ने वाले कीड़ों के लिए असहनीय होती है। इसलिए इसे अक्सर सब्जियों के बगीचे के पास लगाया जाता है ताकि हानिकारक कीड़े दूर रहें।
-
लैवेंडर
लैवेंडर से कई तरह के परफ्यूम बनाए जाते हैं। लैवेंडर अपनी मनमोहक खुशबू और सुंदर बैंगनी फूलों के लिए प्रसिद्ध है। इसकी खुशबू मूड लिफ्टर है, लेकिन यही लैवेंडर मच्छरों के लिए बहुत कष्टदायक होता है। लैवेंडर में लिनालूल और लिनालिल एसीटेट जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो मच्छरों की सूंघने की क्षमता को बाधित करते हैं। लैवेंडर का तेल मच्छर के काटने के बाद होने वाली खुजली को भी शांत कर सकता है।
लैवेंडर प्लांट (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Vintage Watches: पुरानी घड़ियां फिर बनीं युवाओं की पहली पसंद, लौट आया विंटेज वॉच का ट्रेंड
-
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा आध्यात्मिक और औषधीय गुणों से भरपूर होता है, लेकिन तुलसी का पौधा मच्छरों को भी भगाता है। तुलसी की पत्तियों से निकलने वाली गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती है। तुलसी में ऐसे कंपाउड होते हैं जो न केवल वयस्क मच्छरों को भगाते हैं, बल्कि उनके लार्वा को भी खत्म करता है।
