Vintage Watches: पुरानी घड़ियां फिर बनीं युवाओं की पहली पसंद, लौट आया विंटेज वॉच का ट्रेंड

Vintage Watches Trend: कहते हैं ओल्ड इज गोल्ड। पुरानी चीजें अनमोल होकर वापस लौटती हैं और उन्हें सहेजना हमारी परंपरा का हिस्सा है। नई पीढ़ी को पुराने दशक की घड़ियां भा रही हैं।
Vintage Watches Fashion Trend is back, new generation loving old vintage watches
विंटेज घड़ियां (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Vintage Watches Fashion Trend: 1940 से 1990 के दशक में जिन घड़ियों का फैशन था, वो एक बार फिर से वापस लौट गई है। आज की युवा पीढ़ी इन विंटेड वॉचेज को पसंद कर रही हैं। इनका क्लासिक डिजाइन, रॉयल लुक और सस्टेनेबल फैशन इनके डिमांड की वजह बन गया है।

उस दौर में घड़ियां बोर्ड एग्जाम पास करने के बाद मिलती थी। तब एक अलग अनुभव होता था। आज के जमाने में ड्रॉअर में भले ही कई घड़ियां रखी हो, लेकिन वो पहली घड़ी की स्पेशल जगह होती है। क्या आपको अपनी पहली घड़ी याद है?

शायद वह अब फैशन में न हो, लेकिन पुराने दौर का वही क्लासिक डिजाइन आज फिर से ट्रेंड बन चुका है। स्मार्टफोन के दौर में जहां लोग हर समय देखने के लिए मोबाइल पर निर्भर हो चुके हैं, वहीं आज की युवा पीढ़ी फिर से विंटेज वॉच की ओर लौट रही है।

जेन-जी को क्यों भा रही है पुरानी घड़ियां

एक समय था, जब पुरानी घड़ियों को केवल घर की यादगार चीज माना जाता था, लेकिन अब वही घड़ियां युवाओं की पहली पसंद बन रही हैं। कॉलेज स्टूडेंट्स से लेकर कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स तक, हर कोई विंटेज वॉच पहनना पसंद कर रहा है। इन घड़ियों का डिजाइन आज की मॉडर्न घड़ियों से बिल्कुल अलग होता है। इन घड़ियों का छोटा डायल, लेदर स्ट्रैप, गोल्डन फ्रेम और सिंपल लुक इन्हें बेहद खास बनाता है।

इनका क्लासिक स्टाइल रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। आज की युवा पीढ़ी ऐसी चीजें अधिक पसंद कर रही है, जिसकी कोई कहानी हो या फिर जिसका इतिहास इंटरेस्टिंग हो। विंटेज वॉच सिर्फ एक्सेसरी नहीं, बल्कि एक इमोशनल और स्टाइल स्टेटमेंट भी बन चुकी हैं।

विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)
विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)

सस्टेनेबल फैशन का बढ़ता चलन

आजकल लोग ऐसी चीजों में इंवेस्ट करना अधिक पसंद कर रहे हैं, जो लंबे समय तक चलें। विंटेज वॉच इस सोच को पूरी तरह से सपोर्ट करती है। यही कारण है कि सस्टेनेबल फैशन के साथ इनकी लोकप्रियता और बढ़ रही है। इसके अलावा विंटेज वॉच की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हर लुक के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं, चाहे फॉर्मल ड्रेस हो, कैजुअल आउटफिट या पार्टी लुक। ये हर स्टाइल में क्लासी टच जोड़ती हैं।

विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)
विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)

सोशल मीडिया से शुरु हुआ यह ट्रेंड

आज के दौर में सोशल मीडिया पर विंटेज फैशन का क्रेज लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। सेलिब्रिटीज, फैशन इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स अक्सर अपने लुक में विंटेज वॉच को शामिल कर रहे हैं। इससे युवा भी प्रभावित हो रहे हैं। विंटेज वॉच पहनने से पर्सनैलिटी में शालीनता के साथ रॉयल टच ऐड हो जाता है। यही वजह है कि लोग इन्हें केवल समय देखने का साधन नहीं, बल्कि अपनी पहचान और पर्सनैलिटी का हिस्सा मानने लगे हैं।

ये भी पढ़ें-

विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)
विंटेज वॉच (फोटो.सोशल मीडिया)

क्या सोचते हैं फैशन एक्सपर्ट

फैशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में विंटेज और मॉडर्न स्टाइल का यह मिश्रण और ज्यादा लोकप्रिय होगा। लोग अब ऐसे फैशन को पसंद कर रहे हैं, जिसमें स्टाइल के साथ कहानी, भावनाएं और अलग पहचान भी जुड़ी हो। यही कारण है कि विंटेज वॉच का ट्रेंड आने वाले वर्षों में और तेजी से बढ़ सकता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com