Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 26 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी

No Maida Samosa: अगर आपको भी समोसा खाना पसंद है, लेकिन हेल्दी डाइट भी नहीं छोड़ना चाहते, तो इस बार मैदा की जगह रागी के आटे से बना हेल्दी समोसा ट्राई करें। जानें इसकी आसान रेसिपी।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 26, 2026 | 12:52 PM

हेल्दी समोसा (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Healthy Samosa Recipe: शाम को एक कप कड़क अदरक वाली चाय और गरमा-गरम कुरकुरे समोसे का मजा ही अलग होता है, लेकिन कई बार हेल्दी इटिंग की आदत रखने वाले समोसे खाना अवॉयड करते हैं। अगर आप भी हेल्दी डाइट फॉलो करते हैं, तो पारंपरिक आलू वाले समोसे आपके लिए सही विकल्प नहीं है।

आमतौर पर समोसा मैदा से बनाया जाता है और उसे डीप फ्राई किया जाता है, जिससे इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए आज रागी (फिंगर मिलेट) के आटे से हेल्दी और टेस्टी समोसा बनाने की विधि बता रहे है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है।

मैदा की जगह रागी क्यों चुनें?

रागी को फिंगर मिलेट भी कहा जाता है। रागी फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है। मैदा की तुलना में रागी ज्यादा पौष्टिक होती है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती है। इसलिए समोसे जैसी पसंदीदा डिश को हेल्दी बनाने के लिए रागी एक अच्छा ऑप्शन है।

सम्बंधित ख़बरें

Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल

Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें

Ginger Benefits: सिर्फ चाय ही नहीं, स्किन और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं अदरक, जानें 20 जबरदस्त फायदे

Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान

रागी समोसा बनाने के लिए सामग्री

आटा तैयार करने के लिए

  • 1 कप रागी का आटा
  • थोड़ा-सा मैदा (बाइंडिंग के लिए)
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटा चम्मच सौंफ
  • स्वादानुसार नमक
  • 1 बड़ा चम्मच गरम तेल
  • जरूरत अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए

  • 1 कप उबले और मैश किए हुए आलू
  • ½ कप हरी मटर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • 3 बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • 2 छोटे चम्मच इमली का गूदा
  • स्वादानुसार नमक
  • आवश्यकतानुसार तेल

स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार करें

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा-सा तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें। जीरा चटकने के बाद हरी मिर्च और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

अब इसमें हल्दी, नमक, उबले हुए आलू और हरी मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। कुछ मिनट तक पकाने के बाद इमली का गूदा डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। तैयार स्टफिंग को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

रागी का आटा गूंधें

एक बड़े बाउल में रागी का आटा, थोड़ा-सा मैदा, जीरा, सौंफ, नमक और गरम तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम और चिकना आटा गूंध लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें।

समोसे का आकार दें

आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और प्रत्येक लोई को पतली पूरी की तरह बेल लें। अब इसे बीच से काटकर कोन का आकार दें। तैयार आलू की स्टफिंग भरें और किनारों को अच्छी तरह सील कर दें, ताकि तलते समय स्टफिंग बाहर न निकले।

ये भी पढ़ें- Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी

सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें

एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। तेल गर्म होने पर तैयार समोसों को धीरे-धीरे डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तलने के बाद समोसों को किचन टिश्यू पर निकाल लें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। आप इसे और अधिक हेल्दी बनाने के लिए बेक भी कर सकते हैं।

अब रागी से बने समोसे को पुदीने की चटनी, इमली की चटनी या गरमा-गरम मसाला चाय के साथ परोसें।

Healthy samosa recipe no maida ragi samosa in hindi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 26, 2026 | 12:52 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Healthy Tips
  • Monsoon Tips
  • Spicy Food Recipe
  • Unhealthy Foods

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.