Osho World: ओशो की 11 अनमोल बातें, जो बदल सकती हैं आपकी सोच और जीवन
Osho Success Quotes: ओशो कहते हैं सत्य किताबों और शब्दों से नहीं, बल्कि अनुभव और जागरूकता से जाना जाता है। ज्ञान इकट्ठा करना अलग बात है, लेकिन सत्य का अनुभव करना वास्तविक बोध है।
- Written By: रीता राय सागर
Updated On:
Jun 11, 2026 | 12:15 PM
ओशो वर्ल्ड (फोटो. सोशल मीडिया)
Osho Inspirational Quotes: इंसान का स्वभाव और उसकी तरक्की बदलाव और समय के अनुरूप ढलने से ही होती है। बदलाव के लिए प्रयास इंसान को ही करना होगा। अच्छे और सकारात्मक बदलाव के लिए महान लोगों के विचारों को अपनाएं। ओशो रजनीश ने कई ऐसे विचार दिए जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जीवन की दिशा और दशा को बदलने में मदद कर सकते हैं।
सत्य के बारे में जानना और सत्य को जानना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। केवल शास्त्रों और शब्दों का ज्ञान पर्याप्त नहीं होता, वास्तविक ज्ञान अनुभव और आत्मबोध से आता है। जब मन की कल्पनाएं, अहंकार और धारणाएं शांत हो जाती हैं, तब सत्य स्वयं बाह आता है।
ये भी पढ़ें- Acharya Prashant: सफलता का असली मंत्र बताते हैं आचार्य प्रशांत, जानें क्या कहते हैं IITian मोटिवेशनल स्पीकर
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
Mental Health: हर समय रहती है घबराहट? मन और शरीर को तुरंत शांत करने के 5 आसान तरीके
Monsoon Wellness: गट हेल्थ और इम्युनिटी को बनाना है बेहतर, तो आज ही डाइट में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक फूड्स
Space Exploration Day 2026: अंतरिक्ष से जुड़े 9 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर रह जाएंगे हैरान
ओशो की 11 बातें, जो आपका जीवन बदल सकती है
- यहां कोई भी आपका सपना पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई अपनी तकदीर और अपनी हकीकत बनाने में लगा है।
- दुख पर ध्यान दोगे तो हमेशा दुखी रहोगे, सुख पर ध्यान देना शुरू करो। तुम जिस पर ध्यान देते हो वह चीज सक्रिय हो जाती है।
- जब मैं कहता हूं कि आप देवी देवता हैं तो मेरा मतलब है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं, आपकी क्षमताएं अनंत हैं।
- खुद को खोजिए, नहीं तो आपको दूसरों की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा जो खुद को नहीं जानते।
- प्रेम की प्रकृति धार्मिक होती है और यदि तुम प्रेम कर सकते हो, तो तुम्हें किसी घर्म की जरूरत नहीं है।
- अतीत चला गया और भविष्य अभी आया नहीं। केवल यह क्षण वास्तविक है। इसे पूरी तरह से जियो।
ओशो का जीवन के प्रति नजरिया
- किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।
- ध्यान कोई तकनीक नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह तुम्हें अपनी भीतर की शांति से जोड़ता है।
- स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं है बल्कि यह तुम्हारी अपनी जागरूकता का परिणाम है।
- जीवन कोई समस्या नहीं है, जिसे हल किया जाना चाहिए। जीवन एक उत्सव है, जिसे जिया जाना चाहिए।
- डर तुम्हें बढ़ने से रोकता है। इसका सामना करो, इसे समझो और इसे पार करो।
- ओशो परम ज्ञानी थे, उनके लाखों अनुयायी थे। ओशो कहते हैं, सत्य शब्दों और शास्त्रों से नहीं, अनुभव से मिलता है. जब मन की कल्पनाएं समाप्त हो जाती हैं, तब केवल शुद्ध अस्तित्व बचता है. स्वयं को भूल जाना ही सत्य को जानना है।
11 osho quotes to change your thoughts about life osho world of truth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jun 11, 2026 | 09:35 AM
