-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Vasant Vyakhyanmala Sneha Shinkhede Speech Importance Of Words
भंडारा: ‘शब्द ही जीवन की अभिव्यक्ति का माध्यम’, वसंत व्याख्यानमाला में स्नेहा शिनखेड़े का प्रेरक मार्गदर्शन
Bhandara News: शब्द केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि मन की गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम हैं। प्रसिद्ध लेखिका स्नेहा सुनील शिनखेड़े ने वसंत व्याख्यानमाला में शब्दों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Bhandara Vasant Vyakhyanmala News: शब्द केवल संवाद का जरिया नहीं, बल्कि मन की गहरी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम हैं। शब्द ही हमारा जीवन हैं, किंतु शब्दों से परे जाकर उनमें छिपे भावों को समझना ही उनका वास्तविक और प्रभावी उपयोग है।
उक्त विचार प्रसिद्ध लेखिका एवं वक्ता स्नेहा सुनील शिनखेड़े नागपुर ने व्यक्त किए। वे संस्कार भारती, भंडारा की ओर से सहकार नगर स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर में आयोजित वसंत व्याख्यानमाला के दौरान शब्दों के पार विषय पर अपना द्वितीय पुष्प अर्पित कर रही थीं। अपने संबोधन में उन्होंने शब्दों के महत्व और उनकी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शब्द मनुष्य के स्वभाव को दर्शाते हैं।
उन्होंने शब्दों के संयम पर जोर देते हुए कहा कि प्रशंसा शक्कर की तरह मीठी होती है, जबकि कठोर शब्द तीर की तरह मन को आहत कर सकते हैं। इंसान इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके बोले गए शब्द स्मृतियों के रूप में सदा जीवित रहते हैं। व्याख्यानमाला के समापन सत्र में स्नेहा शिनखेडे ने आद्य शंकराचार्य रचित जिह्वा प्रार्थना विषय पर अंतिम पुष्प प्रस्तुत किया।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Bhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Bhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
कार्यक्रम का संचालन अर्चना पथ्ये ने तथा आभार सारंग नखाते ने व्यक्त किया। समापन सत्र की अध्यक्षता रोशनी मनोज संघानी ने की। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में नगरसेविका लक्ष्मी अभय भागवत उपस्थित रहीं। संचालन सई देशपांडे ने किया और आभार प्रदर्शन मोहन भाकरे ने किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम कानतोड़े का इस आयोजन में विशेष सहयोग रहा।
ज्ञान की देवी की आराधना सरस्वती देवी को समर्पित जिह्वा भूषण स्तोत्र के महत्व को समझाते हुए बताया कि यह वाणी की शुद्धि और ज्ञान प्राप्ति के लिए अत्यंत प्रभावी है। द्वितीय पुष्प कार्यक्रम की अध्यक्षता मीरा सक्सेना ने की। इस अवसर पर नगरसेविका कुलप्रीत चड्ढा, संस्कार भारती की अध्यक्षा चंदा मुरकुटे, सुनील शिनखेडे, रामदास शहारे, सुमंत देशपांडे, दत्ता दाढ़ी, डॉ. प्रकाश मालगावे, मोहन भाकरे और नीता मलेवार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।
Bhandara vasant vyakhyanmala sneha shinkhede speech importance of words
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल कूच से पहले नर्मदापुरम में किसानों को रोका, 14 नेता हिरासत में, हनुमान चालीसा पढ़कर जताया विरोध
Jul 27, 2026 | 01:43 PMव्हाट्सएप पर भरोसा किया और गंवा दिए लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ पूरा खेल
Jul 27, 2026 | 01:43 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में हाईवोल्टेज लाइन के नीचे काम कर रहे मजदूर को करंट लगा, हालत गंभीर
Jul 27, 2026 | 01:41 PMइटावा में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- बबुआ के पास विकास के लिए समय नहीं था
Jul 27, 2026 | 01:36 PM40 साल से नागपुर में मतदान, फिर भी मध्य प्रदेश में बीएलओ नियुक्त; SIR प्रक्रिया पर उठे बड़े सवाल
Jul 27, 2026 | 01:33 PMBhandara News: दिघोरी (मोठी) में पोस्ट ऑफिस स्थानांतरण का विरोध, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 27, 2026 | 01:31 PMकौन हैं अर्शदीप सिंह की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर? रणवीर सिंह की इस सुपरहिट फिल्म में कर चुकी हैं काम
Jul 27, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM











