Acharya Prashant: सफलता का असली मंत्र बताते हैं आचार्य प्रशांत, जानें क्या कहते हैं IITian मोटिवेशनल स्पीकर

Success Tips By Acharya Prashant: आचार्य प्रशांत अपनी बातों से लोगों को मोटिवेट करते हैं। उनका मानना है कि मन को जबरदस्ती कंट्रोल करने की कोशिश करना गलत है। उनकी सलाह से आपको मानसिक शांति मिलेगी।
Acharya Prashant Kishor success mantra to get success and motivation in life
आचार्य प्रशांत किशोर (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Acharya Prashant Motivational Quotes: अगर आप जीवन में सफलता की तलाश में हैं और आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो आचार्य प्रशांत की बातें आपके लिए संजीवनी का काम कर सकती हैं। उनके द्वारा दिए गए स्पीच ये सिखाते हैं कि सच्ची सफलता बाहर से नहीं बल्कि अंदर से शुरू होती है।

खुद को पहचानें

आचार्य प्रशांत के अनुसार सफलता तब लंबी और टिकाऊ होती है, जब वह आपकी समझ और उद्देश्य से जुड़ी हो। सिर्फ दूसरों को देखकर लक्ष्य न बनाएं, बल्कि यह सोचें कि आप जीवन से क्या चाहते हैं।

करियर से पहले कैरेक्टर बनाएं

आचार्य प्रशांत बताते हैं कि दुनिया में जो लोग स्थायी सफलता पाते हैं, वे पहले खुद में बदलाव लाते हैं। अपने स्वभाव, अपनी आदतों और विचारों में बदलाव लाएं। तभी करियर भी टिकेगा।

नॉलेज फर्स्ट

आचार्य प्रशांत मानते हैं कि डिग्री से ज्यादा जरूरी जीवंत ज्ञान है, जो हमेशा हमारे साथ रहता है। सच्ची सफलता उनके अनुसार तभी आती है, जब व्यक्ति खुद को, समाज को और जीवन के गहरे अर्थ को समझता है।

मोटिवेशन (फोटो.सोशल मीडिया)
मोटिवेशन (फोटो.सोशल मीडिया)

भ्रमित नहीं होना है

आईआईटियन से मोटिवेशनल स्पीकर बने प्रशांत किशोर का कहना है कि आज का युवा सबसे ज्यादा मोबाइल, सोशल मीडिया और कंपैरिजन के जाल में फंसा हुआ है। अगर आप सच में कुछ पाना चाहते हैं, तो ध्यान और एकाग्रता जरूरी है। सफलता तभी मिलेगी जब मन एक दिशा में स्थिर हो।

आचार्य प्रशांत किशोर की 10 लाइनें, जो आपके मन की मजबूती के लिए जरूरी है

  1. बिना भीतर के बदलाव के, कोई बाहरी सफलता टिकती नहीं।
  2. तुम्हारे साथ वही हो रहा है, जो तुमने तय किया है।
  3. सत्य को पाना कठिन नहीं है, कठिन यह है कि आप असत्य को छोड़ दें।
  4. जीवन में जो मिल रहा है, वह आपके कर्मों का फल है और जो नहीं मिल रहा, वह आपकी समझ का फल है।
  5. सच्ची आध्यात्मिकता भागना नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाइयों का सामना करना है।
  6. ध्यान वह है जो शांति से उत्पन्न होता है और आपको वापस शांति की ओर ले जाता है।
  7. डर वहीं टिकता है, जहां भ्रम है, सत्य के सामने डर टिक नहीं सकता।
  8. आपकी सबसे बड़ी संपत्ति आपका जागरूक मन है, इसे किसी भी कीमत पर खोने मत दीजिए।
  9. ध्यान का अर्थ है अपने ही मन की उलझनों को देखना और समझना।
  10. जो खुद को नहीं जानता, वो पूरी दुनिया में खो जाता है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com