-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Sanjay Raut Enough To Destroy Ubt Girish Mahajan Maharashtra Politics
UBT को बर्बाद करने के लिए राउत ही काफी, महाजन ने कसा तंज तो छिड़ी जंग
- Written By: प्रिया जैस
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया है। भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना यूबीटी के बीच छिड़ी जंग में दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक-दूसरे पर जोरदार हमला बोला है।

संजय राउत और गिरीश महाजन (सौजन्य-सोशल मीडिया)
मुंबई: राज्य के जल संसाधन मंत्री और बीजेपी नेता गिरीश महाजन और उद्धव सेना के मुख्य प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत के बीच वाक युद्ध जारी है। महाजन ने राउत को दलाल बताते हुए कहा है कि उद्धव ठाकरे को बर्बाद करने के लिए किसी विपक्ष की जरूरत नहीं है, बस एक राउत ही काफी हैं। इससे पहले राउत ने कहा था कि जब बीजेपी राज्य में सत्ता से बाहर होगी तो सबसे पहले पार्टी छोड़ने वाले महाजन ही होंगे।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता महाजन को मुख्यमंत्री फडणवीस का करीबी माना जाता है, लेकिन राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गरम है कि फडणवीस और महाजन के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा। इसका कारण माना जा रहा है कि 2014 में मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार एकनाथ खडसे को साइड करने में महाजन की बड़ी भूमिका रही। आज खडसे पार्टी में भी नहीं है। दोनों के बीच बयानबाजी की शुरुआत महाजन से हुई।
महाजन और राउत के बीच वाकयुद्ध
नासिक जिले के एक कार्यक्रम में महाजन ने कहा था कि उद्धव सेना खत्म होने की कगार पर है। अगले आठ दिनों में उनके साथ कोई नहीं बचेगा। महाजन का यह बयान सांसद राउत को चुभ गया। राउत ने पलटवार करते हुए कहा कि महाजन सबसे पहले यह तय करें कि क्या पार्टी में उनकी खुद की जमीन बची भी है या नहीं। बीजेपी एक समय पवित्र लोगों की पार्टी हुआ करती थी।
सम्बंधित ख़बरें
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
गढ़चिरौली में फर्जी नक्सली बैनर का भंडाफोड़: दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक छत्तीसगढ़ का निवासी!
दतिया उपचुनाव: बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, सीएम मोहन यादव और जीतू पटवारी के बीच तेज हुई सियासी जंग
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
उन्होंने कहा आज पार्टी को दलाल, भ्रष्ट लोग और ठेकेदार चला रहे हैं और ये लोग हमारी पार्टी को मिटाने निकले हैं। जिनके पास पुलिस है, पैसा है, वे इन ताकतों का इस्तेमाल कर लोगों को डराकर पार्टी तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए बीजेपी ने जो दलाल नियुक्त किए हैं, गिरीश महाजन उन्हीं में से एक हैं।
मैं राहुल गांधी का प्रवक्ता नहीं…विशेष सत्र मुद्दे पर बोले वारिस पठान, कहा- नफरत फैलाने की कोशिश
राउत ने दावा किया कि राज्य में मविआ की सरकार के दौरान जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, तब महाजन के घोटालों की जांच शुरू हुई थी। उस समय महाजन पार्टी बदलने के लिए भी तैयार थे। तब महाजन की ओर से संदेश भेजे जा रहे थे कि वह राजनीति छोड़ देंगे, शांत बैठेंगे। राउत ने बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग एक नंबर के डरपोक हैं।
महाजन का पलटवार
राउत के बयान पर महाजन ने कहा कि जिस तरह से राउत ने उद्धव को शरद पवार और कांग्रेस के करीब पहुंचाया, उससे उन्होंने अपनी ही पार्टी का सबसे ज्यादा नुकसान किया है। यदि ठाकरे ने राउत पर लगाम नहीं लगाई, तो पार्टी टूट जाएगी। महाजन ने कहा कि राउत ने जो अपनी पार्टी के साथ किया है वैसा मैं अपनी पार्टी के साथ कभी नहीं कर सकता।
उन्होंने आगे कहा मैं ऐसा कोई काम नहीं करूंगा, जिससे पार्टी को किसी प्रकार का नुकसान हो। मैं बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक हूं। मैंने 20 साल तक विपक्ष में रहकर काम किया है। पाला बदलने के लिए मुझे कई बार प्रस्ताव मिले, लेकिन मैंने कभी पार्टी नहीं छोड़ी।
Sanjay raut enough to destroy ubt girish mahajan maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दक्षिण बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने कई जिलों के लिए जारी की चेतावनी; समुद्र में न जाने की सलाह
Jul 26, 2026 | 02:10 PMपुणे में 24 घंटे से बिजली गुल: महावितरण की लापरवाही पर भड़के कात्रज और सुखसागरनगर के नागरिक
Jul 26, 2026 | 02:05 PMकारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
Jul 26, 2026 | 02:04 PMसीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
Jul 26, 2026 | 02:02 PMबिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
Jul 26, 2026 | 02:02 PMKargil Vijay Diwas Special: ‘LOC Kargil’ से ‘शेरशाह’ तक, जब बॉलीवुड ने दिखाई भारतीय सैनिकों की बहादुरी
Jul 26, 2026 | 02:01 PMपाक में अलग प्रांत की मांग हुई तेज, MQM-P ने सिंध सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; कराची-हैदराबाद में हजारों जुटे
Jul 26, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM













