-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Nightclub Roof Collapses In Dominican Republic Many People Died
डोमिनिकन गणराज्य में Night Club की छत गिरी, 90 से अधिक लोगों की मौत, मलबे में दबे अब भी कई लोग
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
डोमिनिकन गणराज्य मंगलवार की रात को बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात नाइट क्लब में कॉन्सर्ट के दौरान छत गिर गई। हादसे में 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है।

डेमोनिकन गणराज्य में कार्यक्रम के दौरान छत गिरने से बड़ा हादसा
सेंटो डोमिंगो: डोमिनिकन गणराज्य की राजधानी सेंटो डोमिंगो में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां नाइट क्लब में कार्यक्रम के दौरान छत गिरने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई जबकि 150 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और बचाव दल के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। मृतकों में महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी शामिल हैं।
नाइट क्लब में आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक दल के नेताओं और खिलाड़ियों समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। इमरजेंसी ऑपरेशन में केंद्र के निदेशक मैनुअल मेंडीज ने बताया कि सैंटो डोमिंगो स्थित ‘जेट सेट’ नाम के एक मंजिला नाइट क्लब में कार्यक्रम का आयोजन था। इस दौरान रात में अचानक क्लब की छत गिर गई जिससे कई लोग मलबे में दब गए।
हादसे में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर की भी मौत
सेंटो डोमिंगों में हुए हादसे में मोंटेक्रिस्टी की गवर्नर नेल्सी क्रूज की भी मौत हो गई है। इसके अतिरिक्त पूर्व मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल की भी हादसे में जान चली गई है। अधिकरियोें ने बताया कि मलबा हटाने के लिए राहत और बचाव कार्य चल रहा है। अलग-अलग टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रही हैं। घटना की जानकारी देर रात 12.49 बजे राष्ट्रपति लुईस अबिनाडर को फोन पर भी दी गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में बड़ा हादसा; मानखुर्द में 3 मंजिला चॉल ढहने से 6 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के फंसने की आशंका
चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोगों के दबे होने की आशंका, बचाव अभियान जारी
इराक में भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! आधी रात ‘ग्रीन जोन’ में घुसी फोर्स, सांसद-मंत्री समेत 47 गिरफ्तार
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
मेरेंग्यू सिंगर रूबी पेरेज दे रही थीं परफॉरमेंस, तभी गिरी छत
नाइट क्लब में मेरेंग्यू सिंगर रूबी पेरेज परफॉरमेंस दे रही थीं। इसी दौरान अचानक छत गिर गई। पेरेज के मैनेजर के मुताबिक कॉन्सर्ट मंगलवार रात को शुरू हुआ था और लगभग एक घंटे बाद नाइटक्लब मेें ये हादसा हो गया। हादसे में बैंड के सैक्सोफोन वादक की भी मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राष्ट्रपति ले रहे पल-पल की जानकारी
राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर ने सरकार और प्रशासन को घायलों को इलाज संबंधी सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया है। वह स्थानीय प्रशासन और आला अधिकारियों से घटना के बारे में लगातार अपडेट ले रहे हैं। नाइट क्लब की छत कैसे गिरी इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जाएगी। फिलहाल प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाने की कवायद चल रही है।
Nightclub roof collapses in dominican republic many people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अली खामेनेई की अंतिम यात्रा को लेकर क्यों सहमा ईरान? 1989 की वो घटना जिसने तेहरान को फिर कर दिया सतर्क
Jul 06, 2026 | 10:28 AMपुणे प्रशासन की सख्त चेतावनी: रेड व ऑरेंज अलर्ट के दौरान पर्यटन स्थलों से दूर रहें रीलबाज
Jul 06, 2026 | 10:22 AMJagganath Rath Yatra: जब अपने मुस्लिम भक्त सालबेग के लिए रुक जाता है भगवान जगन्नाथ का रथ, जानिए अद्भुत कथा
Jul 06, 2026 | 10:20 AMनए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य बना मध्यप्रदेश, 10 सदस्यीय बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य शामिल
Jul 06, 2026 | 10:13 AMक्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी: जातिगत आरक्षण खत्म करने के साथ प्रतिभा पाटिल को भारत रत्न देने की मांग
Jul 06, 2026 | 10:07 AMनमी कम करने के लिए सिलिका जेल, कपूर का इस्तेमाल करें।
Jul 06, 2026 | 10:04 AMडोनाल्ड ट्रंप के फोन से FIFA ने बदले नियम! USA की टीम में किया बड़ा उलटफेर, बेल्जियम ने पावरगेम का लगाया आरोप
Jul 06, 2026 | 10:03 AMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














