- Hindi News »
- Latest News »
- Living Patient Declared Dead Issued Death Certificate Shivneri Hospital
नब्ज नहीं मिली तो मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर की बड़ी लापरवाही आई सामने, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच धड़क उठा दिल
ठाणे के उल्हासनगर के शिवनेरी अस्पताल की लापरवाही वाकई आज किसी जीवित व्यक्ति के मौत का कारण बन जाती। शिवनेरी अस्पताल का एक किस्सा सामने आया है, जिसके बाद अब डॉक्टर पर भी भरोसा करने से पहले आम इंसान सोचना शुरू करेगा।
- Written By: प्रिया जैस

मरीज को मृत घोषित किया (सौजन्य-नवभारत)
उल्हासनगर: उल्हासनगर कैंप क्रमांक 4 परिसर स्थित निजी क्षेत्र के शिवनेरी अस्पताल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के लिए भर्ती अभिमान तायड़े (उम्र 65) नामक जीवित एक मरीज को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि उस जीवित व्यक्ति का मृत्यु के कारण के साथ प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया।
इस मामले के बाद उस व्यक्ति के परिजन मृतक के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में जुट गए। लेकिन सच्चाई जब सामने आई तब सभी के होश उड़ गए।इस घटना से शहर में चिकित्सा क्षेत्र में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिमान तायड़े की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।
रिक्शे में ही डॉक्टर ने की जांच
घटना वाले दिन वह उल्हासनगर स्थित अपने घर में थे कि इस बीच घर में ही अभिमान तायडे अचानक बेहोश हो गए। उनका बेटा उन्हें रिक्शे में बैठाकर उल्हासनगर के शिवनेरी अस्पताल ले गया। वहां डॉ. आहूजा ने रिक्शे में ही मरीज की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल से सीधे मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। बेहोशी की हालत में परिजन अभिमान को मृत समझकर घर ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में सड़क निर्माण के नाम पर 297 करोड़ की बर्बादी! CAG रिपोर्ट में हाइवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ा खुलासा
छत्रपति संभाजीनगर के डाकघरों में 16 बम धमाकों की ईमेल से धमकी, भारी पुलिस बल और BDDS तैनात
वर्धा: सरकारी कपास खरीद बंद होने से बढ़ी किसानों की मुश्किलें; व्यापारियों को कम दाम में बेचने की मजबूरी
वर्धा: बोर व्याघ्र परियोजना में भीषण जल संकट; बाघिन ‘कैटरीना’ ने शावकों के साथ बोरी गांव के पास डाला डेरा
अभी अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि तभी परिजनों ने देखा कि अभिमान की सांसे चल रही है। जांच की तो पता चला कि उसका दिल भी धड़क रहा है। उन्होंने तुरंत उल्हासनगर के एक अन्य निजी अस्पताल में अभिमान को भर्ती कराया। वहां जैसे ही डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, अभिमान तायड़े को होश आ गया।
डॉक्टर ने मानी अपनी गलती
ये देख परिजनों ने राहत की सांस ली क्योंकि उनके घर के प्रमुख मौत से बच गए थे। लेकिन साथ ही शिवनेरी अस्पताल और डॉ. आहूजा के खिलाफ कड़ा रोष जताया। इस मामले में डॉ. आहूजा ने स्थानीय पत्रकारों से गलती होने की बात स्वीकार की है और बताया, “मरीज की नस नहीं मिल पाई और आसपास शोर के कारण दिल की धड़कन भी नहीं सुनी जा सकी। मुझे खेद है कि गलती से मौत घोषित कर दी गई।”
अब सवाल यह उठता है कि लोग डॉक्टर को भगवान समझते है लेकिन डॉक्टर को मरीज की जान से कोई सरोकार नहीं रहता है। अभिमान तायडे नामक बुजुर्ग घर पर अब खतरे से बाहर है यानी अच्छे और स्वस्थ है।
Living patient declared dead issued death certificate shivneri hospital
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खरात मामले में एकनाथ शिंदे की भी होगी जांच! फडणवीस के बयान से मुश्किल में उपमुख्यमंत्री?
Mar 25, 2026 | 06:29 PMमहाराष्ट्र में सड़क निर्माण के नाम पर 297 करोड़ की बर्बादी! CAG रिपोर्ट में हाइवे प्रोजेक्ट्स पर बड़ा खुलासा
Mar 25, 2026 | 06:24 PMट्रंप को चुनौती देना पड़ा भारी! डेनमार्क की PM फ्रेडरिकसेन की करारी हार, बहुमत खोने के बाद दिया इस्तीफा
Mar 25, 2026 | 06:21 PMमहाभारत का सबसे रहस्यमयी योद्धा, जिसने युद्ध से पहले ही दे दिया अपना सिर, कहानी जो कर देगी रोंगटे खड़े
Mar 25, 2026 | 06:19 PMगौतम गंभीर की बड़ी कानूनी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश- तुरंत हटाएं डीप फेक और फर्जी वीडियो
Mar 25, 2026 | 06:15 PM‘स्कूलों में वंदे मातरम जरूरी नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका; कहा- क्यों करें सुनवाई
Mar 25, 2026 | 06:11 PMछत्रपति संभाजीनगर के डाकघरों में 16 बम धमाकों की ईमेल से धमकी, भारी पुलिस बल और BDDS तैनात
Mar 25, 2026 | 06:11 PMवीडियो गैलरी

हरीश राणा को मिली ‘शांति’: 32 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, 13 साल लंबा इंतजार खत्म
Mar 25, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के पेट्रोल पंपों गाड़ियों की लगी लंबी-लंबी कतारें, क्या खत्म हो गया स्टॉक? VIDEO में देखें पूरी सच्चाई
Mar 25, 2026 | 12:50 PM
‘मेरे खिलाफ अंतरराष्ट्रीय साजिश’, इंटरव्यू में भावुक हुए बृजभूषण शरण सिंह; ‘दबदबे’ पर दिया बड़ा बयान- VIDEO
Mar 24, 2026 | 10:05 PM
‘यह बांग्लादेश नहीं, हिंदुओं का देश है’, गैस एजेंसी मालिक को धमकाते हिंदु रक्षा दल नेता का वीडियो वायरल
Mar 24, 2026 | 09:59 PM
‘धुरंधर 2’ देखने गई बेटी से की छेड़छाड़, तो पिता ने बीच सड़क पर मनचले को बना दिया विलेन; जमकर हुई कुटाई- VIDEO
Mar 24, 2026 | 09:52 PM
विदेशी मेहमान को अश्लील शब्द सिखा रहा था ऑटो चालक; ‘पिंक सिटी’ को शर्मसार करने वाला मोहम्मद सोहेल गिरफ्तार
Mar 24, 2026 | 09:47 PM












