-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Ashok Kharat Case Eknath Shinde Inquiry Demand 2022 Temple Visit Controversy
खरात मामले में एकनाथ शिंदे की भी होगी जांच! फडणवीस के बयान से मुश्किल में उपमुख्यमंत्री?
- Written By: अनिल सिंह
Ashok Kharat Case Eknath Shinde Inquiry: अशोक खरात मामले में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के 2022 के मंदिर दौरे को लेकर विवाद शुरू। अंनिस ने फडणवीस से शिंदे की जांच करने की मांग की है।

Ashok Kharat Case Eknath Shinde Inquiry (फोटो क्रेडिट-X)
Ashok Kharat Eknath Shinde: नासिक के ‘भोंदू बाबा’ अशोक खरात मामले की आंच अब महाराष्ट्र के सत्ता गलियारों के शीर्ष तक पहुँच गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा विधानसभा में किसी को भी न बख्शने की घोषणा के बाद अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की भी इस मामले में जांच होगी?
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अंनिस) ने दावा किया है कि 2022 में मुख्यमंत्री रहते हुए एकनाथ शिंदे ने खरात के मंदिर का दौरा किया था, जो संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा अंधविश्वास को बढ़ावा देने जैसा था।
अंनिस का दावा: अक्टूबर 2022 का वह विवादित दौरा
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की राज्य सचिव एडवोकेट रंजना गवांदे के अनुसार, अक्टूबर 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नासिक के ईशान्येश्वर मंदिर का दौरा किया था। उनके साथ कैबिनेट मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल और दीपक केसरकर भी मौजूद थे। अंनिस का तर्क है कि रसूखदार नेताओं के ऐसे दौरों से ही अशोक खरात जैसे पाखंडी बाबाओं का मनोबल बढ़ा और उन्हें समाज में ‘वैधता’ मिली। उस समय भी समिति ने प्रांताधिकारी को पत्र सौंपकर इस दौरे का कड़ा विरोध किया था।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
CM देवेंद्र फडणवीस की उस एक ‘गारंटी’ ने पलटा पूरा गेम, जानिए महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ की इनसाइड स्टोरी
नासिक: MIDC में ग्रामपंचायत संपत्ति कर वसूली को रोकने की मांग को लेकर SIMA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महाराष्ट्र में धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न मामलों की जांच के लिए बनेगी विशेष समिति, कानूनों की होगी समीक्षा
ये भी पढ़ें- फिर नींबू-मिर्ची से खत्म हो जाएंगे पाकिस्तान के आतंकवादी! देवेंद्र फडणवीस ने सदन में ऐसा क्यों कहा?
मुख्यमंत्री फडणवीस की घोषणा और ‘शिंदे’ की घेराबंदी
विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट कहा था कि खरात को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति, चाहे वह सरकारी अधिकारी हो या राजनेता, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अब विपक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सवाल कर रहे हैं कि क्या यह नियम उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी लागू होगा? अहिल्यानगर के पालक मंत्री विखे पाटिल ने भी शुरुआत में स्वीकार किया था कि वे और शिंदे उस मंदिर में गए थे, जिससे अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
“2014 के बाद बढ़ा बाबाओं का उन्माद”: रंजना गवांदे
एडवोकेट गवांदे ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 के बाद से राज्य में ढोंगी बाबाओं में एक तरह का ‘उन्माद’ और निडरता आई है। उन्होंने कहा, “वरमाई (दूल्हे की मां) जैसी होगी, वैसा ही वऱ्हाड (बाराती) होगा। अगर नेता ही अंधविश्वास के पीछे भागेंगे, तो जनता और कार्यकर्ता भी उन्हीं का अनुसरण करेंगे।” अंनिस ने मांग की है कि केवल खरात के अपराधों की ही नहीं, बल्कि उसे राजनीतिक संरक्षण देने वाले हर छोटे-बड़े नेता, सेलिब्रिटी और सामाजिक कार्यकर्ता की जांच होनी चाहिए।
Ashok kharat case eknath shinde inquiry demand 2022 temple visit controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
26 जून का इतिहास: जब 50 देश एक साथ आए और बदल गई दुनिया की किस्मत! जानिए आज की ऐतिहासिक घटनाएं
Jun 26, 2026 | 06:00 AM26 June 2026 Birthday Horoscope: ऐसा है आज के पैदा होने वाले बच्चों भविष्य? जानें स्वभाव, करियर और भाग्योदय की
Jun 26, 2026 | 06:00 AMAaj Ka Rashifal 26 June 2026: इन 4 राशियों के लिए खुशखबरी, आज मिल सकता है बड़ा आर्थिक फायदा!
Jun 26, 2026 | 05:59 AMWelcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM













