-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- Mysterious Warrior Of The Mahabharata Offered His Own Head Even Before The War Began
महाभारत का सबसे रहस्यमयी योद्धा, जिसने युद्ध से पहले ही दे दिया अपना सिर, कहानी जो कर देगी रोंगटे खड़े
- Written By: सिमरन सिंह
Who was Barbarik: महाभारत के 18 दिन के युद्ध की कहानियां हम बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन इस महायुद्ध के कई ऐसे रहस्य हैं, जो आज भी कम ही लोगों को पता हैं।

Khatu Shyam (Source. Pinterest)
Khatu Shyam Story: महाभारत के 18 दिन के युद्ध की कहानियां हम बचपन से सुनते आए हैं, लेकिन इस महायुद्ध के कई ऐसे रहस्य हैं, जो आज भी कम ही लोगों को पता हैं। उन्हीं में से एक है भीम के पोते और घटोत्कच के पुत्र बरबरीक की अनोखी कहानी, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
कौन थे बरबरीक?
बरबरीक एक महान और पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने बचपन से ही युद्ध कौशल में महारत हासिल कर ली थी। उनकी मां ने उन्हें एक खास शिक्षा दी थी वह हमेशा युद्ध में कमजोर पक्ष का साथ देंगे। “उनकी मां ने उसे यही सिखाया था कि वो हमेशा हारने वाले की तरफ से लड़ाई लड़ेंगे।” यही वचन आगे चलकर उनके जीवन का सबसे बड़ा मोड़ बना।
तीन बाणों की अद्भुत शक्ति
बरबरीक ने मां दुर्गा की कठोर तपस्या कर उन्हें प्रसन्न किया और तीन दिव्य बाण प्राप्त किए। इसी कारण उन्हें “तीन बाण धारी” कहा जाता है। कहा जाता है कि उनके ये तीन बाण इतने शक्तिशाली थे कि वे पलक झपकते ही पूरी सेना का विनाश कर सकते थे। अग्निदेव ने उन्हें एक दिव्य धनुष भी प्रदान किया, जिससे वे तीनों लोकों में विजयी हो सकते थे।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
कृष्ण से हुई अनोखी परीक्षा
जब बरबरीक महाभारत युद्ध में शामिल होने जा रहे थे, तब भगवान श्री कृष्ण ने ब्राह्मण का रूप धारण कर उन्हें रोका। कृष्ण ने उनकी परीक्षा लेने के लिए कहा कि पीपल के पेड़ के सभी पत्तों को एक ही बाण से भेदकर दिखाएं। बरबरीक ने ऐसा कर दिखाया। “मेरे मात्र एक बाण हीं शत्रु को परास्त करने के लिए पर्याप्त है।” यह देखकर कृष्ण भी उनकी शक्ति से प्रभावित हो गए।
वचन बना सबसे बड़ी वजह
जब कृष्ण ने उनसे पूछा कि वह किस पक्ष से युद्ध लड़ेंगे, तो बरबरीक ने कहा कि वह कमजोर पक्ष का साथ देंगे। “वो युद्ध में कमजोर पक्ष की ओर से लड़ाई लड़ेंगे।” कृष्ण जानते थे कि अगर बरबरीक युद्ध में उतरे, तो वह हर बार पक्ष बदलकर युद्ध का परिणाम बदल सकते हैं।
दान में मांगा गया शीश
युद्ध के संतुलन को बनाए रखने के लिए कृष्ण ने उनसे दान में उनका सिर मांग लिया। बरबरीक ने अपना वचन निभाते हुए बिना हिचकिचाए अपना शीश दान कर दिया। हालांकि उन्होंने एक इच्छा रखी कि वह पूरा युद्ध देखना चाहते हैं, जिसे कृष्ण ने स्वीकार कर लिया।
ये भी पढ़े: इतना ताकतवर होकर भी क्यों हार गया रावण? इस वजह से नहीं मिली जीत
आज भी होते हैं खाटू श्याम के नाम से पूजे
बरबरीक का शीश युद्धभूमि के पास एक पहाड़ी पर स्थापित किया गया, जहां से उन्होंने पूरा महाभारत युद्ध देखा। उनकी वीरता से प्रभावित होकर भगवान कृष्ण ने उन्हें “श्याम” नाम दिया। आज उन्हें खाटू श्याम बाबा के रूप में पूजा जाता है और लाखों भक्त उनके दर्शन के लिए आते हैं।
ध्यान दें
बरबरीक की कहानी हमें त्याग, वचन और धर्म की अनोखी मिसाल देती है। उन्होंने अपनी शक्ति से ज्यादा अपने वचन को महत्व दिया और इतिहास में अमर हो गए। यह कहानी सिखाती है कि असली महानता बल में नहीं, बल्कि त्याग और सच्चाई में होती है।
Mysterious warrior of the mahabharata offered his own head even before the war began
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














