-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- Justice Verma Impeachment Update More Than 100 Mps Sign Proposal
जस्टिस वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग! 100 से ज्यादा सांसदों ने किए हस्ताक्षर
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जस्टिस वर्मा के आवास पर जले हुए कैश मिलने के बाद उनपर महाभियोग चलाने की तैयारी हो रही है। किरेन रिजिजू ने कहा कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग के लिए 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए गए हैं।

जस्टिस वर्मा के खिलाफ चलेगा महाभियोग, फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के लिए 100 से ज्यादा सांसदों के हस्ताक्षर इकट्ठा कर लिए गए हैं। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि महाभियोग प्रक्रिया के लिए सांसदों के आवश्यक हस्ताक्षरों का प्रोसेस जारी है और आंकड़ा पहले ही 100 पार कर चुका है।
दरअसल जस्टिस वर्मा के अपने आवास पर जले हुए कैश के बंडल बरामद होने के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। मानसून सत्र में महाभियोग लाने के सवाल पर रिजिजू ने कहा कि यह सिर्फ सरकार का कदम नहीं है। सभी दल इस पर मिलकर फैसला करेंगे। किरेन रिजिजू ने कहा कि संसद की कार्यवाही अच्छे से चले, इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर काम करना होगा। राजनीतिक दल अलग अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं मगर सदन का अच्छी तरह चलना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने को तैयार है।
मीडिया से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने बताया, “संसद सत्र शुरू होने से पहले सभी दलों के फ्लोर नेताओं की एक बैठक हुई। इस सत्र में कुल 51 राजनीतिक दल और निर्दलीय सांसद भाग लेंगे। इन 51 दलों के 54 सदस्य आज बैठक शामिल हुए। 40 लोगों ने अपनी पार्टियों की ओर से अपनी राय रखी। बैठक बहुत सकारात्मक हुई। सभी राजनीतिक नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टी की स्थिति बताई और इस सत्र में लाने वाले मुद्दे उठाए।’
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: राम मंदिर केस में बुलडोजर ऐक्शन की तैयारी, आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर एक्ट
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
पक्ष और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी: किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने इसके बाद कहा, ‘हमने सरकार की ओर से सभी प्वाइंट लिखे हैं। हमने कहा है कि सदन अच्छे से चले, इसके लिए पक्ष और विपक्ष को मिलकर अच्छे से काम करना होगा। राजनीतिक दल अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं मगर सदन का अच्छी तरह चलना सब की जिम्मेदारी है। ये सरकार के साथ विपक्ष की भी जिम्मेदारी है।”
सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए ये नेता
सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस सांसद के सुरेश और जयराम रमेश, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, भाजपा सांसद रवि किशन के साथ-साथ अन्य नेता शामिल हुए। इस बैठक में सपा, वाईएसआर कांग्रेस, जेडीयू, अन्ना द्रमुक, सीपीआईएम और डीएमके के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा किए जाने पर भी बात हुई।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर भी होगी बात
किरेन रिजिजू ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद विभिन्न दलों के साथ सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की बैठकें बहुत अच्छी और प्रभावी रहीं और उन सभी अच्छे अनुभवों को राष्ट्र के सामने शेयर किया जाना चाहिए। हमें इसका स्वागत करना चाहिए। रिजिजू ने कहा कि छोटे-छोटे दल है, विशेषकर जिस पार्टी के एक या दो सदस्य होते है, उनको सदन में बोलने का कम समय मिलता है, क्योंकि संख्या के हिसाब से संसद का सिस्टम चलता है। इसको संज्ञान में लिया गया है। छोटी पार्टियों के नेता को बोलने के लिए पर्याप्त समय कैसे दें इसको सुनिश्चित करने पर भी सहमति जताई गई है। इसके साथ ही जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर दावे को लेकर विपक्ष के रुख पर रिजिजू से सवाल हुआ तो उन्होंने कहा कि सरकार संसद में ही इस पर जवाब देगी बाहर नहीं।
यह भी पढ़ें: भारत के लिए ‘वाटर बम’ है ड्रैगन का डैम, चीन की चाल को कैसे नाकाम करेगा भारत?
कई अहम मुद्दों पर विपक्ष ने रखी राय: रिजिजू
रिजिजू ने कहा, ‘कई अहम मुद्दे है, जिस पर सभी दलों ने अपने विचार रखे हैं जिसपर सदन में चर्चा होनी चाहिए। हम तो खुले दिल से इन मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। हम नियम और परंपरा के तहत चलते है और इन चीजों को बहुत अहमियत देते हैं।’
आईएएनएस इनपुट के साथ
Justice verma impeachment update more than 100 mps sign proposal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














