-
शनि, 18 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Kiren Rijiju Got Angry At Congress And Accused For Spreading False Propaganda
‘मैं अगर पाकिस्तान या बांग्लादेश में होता तो…’, कांग्रेस पर भड़के किरेन रिजिजू
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
‘मैं खुद एक अल्पसंख्यक हूं। अगर पाकिस्तान या बांग्लादेश में होता, तो शायद आज शरणार्थी होता।’ यह कहना है किरेन रिजिजू का। उन्होंने कांग्रेस पर गलत प्रचार का आरोप लगाते हुए ये बातें कहीं।

किरेन रिजिजू, फोटो: सोशल मीडिया
नई दिल्ली: हाल ही में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दिए कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों को जो आजादी, सुरक्षा और सम्मान प्राप्त है, उसका श्रेय देश की बहुसंख्यक आबादी की सहिष्णुता और उदार सोच को जाता है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी एक अल्पसंख्यक समुदाय से आते हैं और अगर वे पाकिस्तान या बांग्लादेश जैसे देशों में होते, तो शायद उन्हें शरणार्थी के रूप में जीवन व्यतीत करना पड़ता।
रिजिजू ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और संवैधानिक व्यवस्था वाला देश है। यहां सभी नागरिकों को बराबर अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यहां की हिंदू बहुसंख्यक आबादी का सहिष्णु और समावेशी स्वभाव देश को विविधता में एकता का उदाहरण है।
कांग्रेस पर भड़के किरेन रिजिजू
रिजिजू ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वे जानबूझकर यह झूठा नैरेटिव बना रहे हैं कि भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ झूठा प्रचार है बल्कि देश की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला भी है। रिजिजू ने पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के इस बयान का समर्थन किया कि भारत अल्पसंख्यकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, क्योंकि यहां कानून और संविधान का पालन होता है और सभी को समान अवसर मिलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
होटल की लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, रेस्क्यू टीम ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, बाहर आते ही किया ये बड़ा काम! VIDEO
काम नहीं आई चन्नी की चाल! कांग्रेस हाईकमान ने दिया दो टूक संदेश, वड़िंग ही रहेंगे पंजाब के अध्यक्ष
मंत्री प्रतिमा बागरी को क्लीन चिट पर कांग्रेस के सवाल, बोले- सरकार के दबाव में बदला फैसला, हाईकोर्ट जाएंगे
सोनम वांगचुक के मंच पर जुटने लगा विपक्ष! AAP-सपा के बाद कांग्रेस भी कूदी, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पर की मुलाकात
कुछ योजनाएं सिर्फ अल्पसंख्यकों को: किरेन रिजिजू
किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार की योजनाएं सभी के लिए समान रूप से लागू होती हैं। कुछ योजनाएं खास तौर से अल्पसंख्यक समुदायों को सहायता करने के उद्देश्य से चलाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि सरकार छह मान्यता प्राप्त अल्पसंख्यक समुदायों के लिए खास योजनाएं चला रही है जिस कारण से उन्हें शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विकास के क्षेत्रों में सहायता मिल रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की मुफ्त बिजली पर योगी के मंत्री का तंज, सुनकर पीएम मोदी को लग जाएगा बुरा
रिजिजू के बयान पर ओवैसी ने दिया रिएक्शन
रिजिजू के इस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने कहा है कि भारतीय मुसलमान किसी राजा की प्रजा नहीं हैं बल्कि संविधान से मिले अधिकारों के तहत जीते हैं। ओवैसी ने आगे कहा कि भारत की तुलना पाकिस्तान या श्रीलंका जैसे असफल राष्ट्रों से नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और संविधान को सर्वोपरि मानते हैं।
Kiren rijiju got angry at congress and accused for spreading false propaganda
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुलिस की वर्दी में RSS के गुंडे… अभिजीत दीपके के आरोप से मचा बवाल, अनशन का ऐलान, कहा- संसद तक होगा मार्च!
Jul 18, 2026 | 09:40 AMShani Dev: शनिवार के दिन ये काम करना पड़ सकता है भारी, जानिए किन गलतियों से नाराज़ होते हैं शनिदेव
Jul 18, 2026 | 09:25 AMमोजतबा के सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने दी चेतावनी, हमले नहीं रुके तो अमेरिका को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम
Jul 18, 2026 | 09:24 AMबद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT का बड़ा एक्शन पूर्व टेंपल ऑफिसर राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:22 AMHrithik Roshan News: ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया सपोर्ट, छात्रों के मुद्दे पर कही बड़ी बात
Jul 18, 2026 | 09:19 AMगाजा में मातम के बीच बरपा कहर, जनाजे पर इजरायली हमले से 7 की मौत; 22 लोग घायल
Jul 18, 2026 | 09:10 AMठाणे में 400 परिवारों को राहत: 10 साल से रुके MHADA पुनर्विकास मामले में डेवलपर गिरफ्तार
Jul 18, 2026 | 09:05 AMवीडियो गैलरी

थाने के भीतर महिला को जड़ा जोरदार थप्पड़! खाकी को शर्मसार करने वाला वायरल वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 11:07 PM
आमिर खान का बड़ा झूठ बेनकाब! 3 इडियट्स से पहले नहीं जानते थे सोनम वांगचुक को? देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:58 PM
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
Jul 17, 2026 | 08:32 PM
1 दिन में बदल गई तस्वीर! क्या ₹1.50 लाख जाएगा सोने का भाव?, VIDEO
Jul 17, 2026 | 05:14 PM
‘बच्चा गायब था, पुलिस सोती रही’—पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:43 PM
वंदे भारत जैसी हाई-टेक, पर किराया सिर्फ 5 रुपये; जानिए देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सच- VIDEO
Jul 17, 2026 | 02:36 PM














