-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Latest News »
- Do These Great Measures On The Day Of Vasant Panchami
बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा समाधान, बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय, मिलेगी माता सरस्वती की कृपा
- Written By: सीमा कुमारी
वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने के साथ-साथ, कुछ उपाय करने से शिक्षा और करियर में तरक्की मिलती है। इसलिए इस दिन ये उपाय जरूर करने चाहिए।

मां सरस्वती,(सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी का पर्व माता सरस्वती को समर्पित है। इस साल वसंत पंचमी का पावन पर्व 2 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन ज्ञान, वाणी, बुद्धि, विवेक, विद्या और सभी कलाओं से परिपूर्ण मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन लोग ज्ञान के साथ खुद को प्रबुद्ध करने और अज्ञानता से छुटकारा पाने के लिए मां शारदा की पूजा करते हैं।
कहते है, जो भी व्यक्ति ज्ञान और वाणी की देवी मां सरस्वती की उपासना करता है, उसको ज्ञान की प्राप्ति होती है। वहीं यदि कोई छात्र पढ़ाई में कमजोर है या उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता है तो वसंत पंचमी के दिन कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में।
वसंत पंचमी के दिन करें ये महाउपाय
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ 2025 से चमकी प्रयागराज की अर्थव्यवस्था: जीडीडीपी 28.9% बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में 27% का उछाल
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
लक्ष्य पर फोकस करने के लिए
ज्योतिष के अनुसार, अगर आपका बच्चा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित पढ़ाई नहीं कर पा रहा है और तो इसके लिए मां सरस्वती की तस्वीर स्टडी टेबल के पास रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से उनका पढ़ाई में मन लगेगा और साथ ही याद्दाश्त भी अच्छी होती है।
याददाश्त शक्ति होगी तेज
कहते हैं, बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बच्चों के हाथों जरुरतमंदों को किताबें और पेन दान कराएं। मान्यता है कि ऐसा करने से वाणी दोष दूर होता है और बच्चे की याद करने की शक्ति तेज होती है। बच्चों का मन आध्यात्म की ओर अग्रसर कराने के लिए किताबें और पेन देवी सरस्वती के चरणों में अर्पित करें।
पढ़ाई में आ रही बाधा होगी दूर
ज्योतिष बताते हैं कि, जिन छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ रही है, तो उनसे बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को सफेद चंदन अर्पित कराएं और फिर ‘ॐ ऐं सरस्वत्यै ऐं नमः’ मंत्र का 108 बार जाप कराएं। मान्यता है कि,ऐसा करने से बच्चों की पढ़ाई में आने वाली बाधा दूर होती है। अगर, आपके बच्चे के साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो ये उपाय जरूर करें।
बच्चों से कराएं पूजा
यदि आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है और उसका ध्यान पढ़ाई से बार-बार भटकता है, तो ऐसे में अपने बच्चे से देवी सरस्वती की पूजा कराएं। बच्चे के हाथों से पीले फल, फूल, केसर के पीले चावल मां सरस्वती को चढ़ाएं। इससे देवी प्रसन्न होती हैं और आपके बच्चे के मानसिक विकास का आशीर्वाद देती हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
इस काम से मिलेगी तरक्की
कहते है जिन बच्चों को क्लास में बोलने में दिक्कत हो या फिर वे पढ़ने के बाद भी सही तरीके से लिख नहीं पाते हैं, तो इसके लिए बसंत पंचमी पर चांदी की कलम को शहद में डूबोकर बच्चे की जीभ पर ‘ॐ’ लिखें। ऐसी मान्यता है इससे बोलने में आ रही परेशानी दूर होती है और संतान पढ़ाई में आगे रहती हैं।
Do these great measures on the day of vasant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Daily Horoscope: रविवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक राशिफल
Jul 19, 2026 | 12:05 AMकजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PMHPPSC Recruitment: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए आवेदन शुरू
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजो मुझे जीजा मानते हैं, वही फैजल खान कहते हैं…पहली बार नाम विवाद पर बोले खान सर, फायरिंग मामले पर कही ये बात
Jul 18, 2026 | 11:11 PMजनता का पैसा पानी में न बहे… मानसून सत्र को लेकर आनंद दुबे ने सत्ता पक्ष और विपक्ष को दिलाई जिम्मेदारी
Jul 18, 2026 | 11:04 PMसंभल को 569 करोड़ की मिली सौगात, CM योगी बोले- अब तुर्क की तुर्कई नहीं चलेगी, हरिहर मंदिर का होगा आदेश
Jul 18, 2026 | 11:01 PMSwitch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
Jul 18, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM
क्या आपका व्हाट्सएप मैसेज भी हो सकता है खतरनाक? देखें ₹60,000 की ठगी का VIDEO
Jul 18, 2026 | 04:48 PM














