पी दक्षिण बीएमसी बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा, सांसद वायकर बोले- जल्द पूरा करें वृद्धाश्रम निर्माण

Mumbai North West के सांसद रवींद्र वायकर ने गोरेगांव पूर्व के घास बाजार स्थित वृद्धाश्रम निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पी दक्षिण बीएमसी बैठक में पानी और आरे सड़क कार्य पर चर्चा हुई।
Ravindra Waikar
रविंद्र वायकर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Ravindra Waikar BMC Meeting: मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवींद्र वायकर ने पी दक्षिण बीएमसी कार्यालय में हुई एक मीटिंग में संबंधित अधिकारियों से कहा कि गोरेगांव पूर्व के घास बाजार स्थित वृद्धाश्रम के लिए रिजर्व जमीन पर बीएमसी द्वारा किए जा रहे काम को जल्द पूरा किया जाए।

सांसद ने संबंधित अधिकारियों और तत्कालीन सहायक आयुक्त पाटणे के साथ वृद्धाश्रम इमारत के काम का निरीक्षण किया। सांसद वायकर ने गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लंबित मुद्दों को लेकर पी दक्षिण बीएमसी (गोरेगांव) की एक संयुक्त बैठक आयोजित की थी।

आरे कॉलोनी में अंदरूनी सड़क के फेज-1 का काम पूरा

  • बैठक में उपायुक्त भाग्यश्री कापसे, सहायक आयुक्त अनिरुद्ध कुलकर्णी, आरे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिपुरकर, गोरेगांव, दिंडोशी, वनराई, बांगुरनगर आदि विभिन्न पुलिस स्टेशनों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों के साथ-साथ यातायात शाखा, आरे के सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग उपस्थित रहे।
  • पूर्व नगरसेवक साधना माने ने बीएमसी को घास बाजार में वृद्धाश्रम बनाने का प्रपोजल दिया था। बीएमसी ने 11 करोड़ रुपए का प्रपोजल तैयार किया और इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन शुरू कर दिया।
  • बैठक में 30 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें संबंधित अधिकारी, जीवन ज्योत सोसायटी, अरुणा सोसायटी, निरलॉन, कृष्णा सोसायटी, वसंत गैलेक्सी, ओबेरॉय सोसायटी, बेस्ट नगर, अंकुर सोसायटी वगैरह के निवासियों को हो रही पानी की समस्या और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को उठाया गया।
  • आरे में पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेट के अधिकारियों ने बैठक में भरोसा दिलाया कि आरे कॉलोनी में अंदरूनी सड़क का फेज-1 का काम पूरा हो चुका है और फेज-2 का काम चल रहा है और यह अप्रैल तक पूरा हो जाएगा, सांसद ने असिस्टेंट कमिश्नर को सिद्धार्थ हॉस्पिटल और टोपीवाला मार्केट का काम पूरा करने के लिए जल्द ही यहां संबंधित अधिकारियों के साथ मीटिंग करने का निर्देश दिया।
Navbharat Live
navbharatlive.com