केसरी चैप्टर 2 की रिलीज से पहले सलमान खान के सपोर्ट में उतरे अक्षय कुमार

Akshay Kumar On Salman Khan: अक्षय कुमार केसरी चैप्टर 2 फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही अक्षय कुमार सलमान खान के सपोर्ट में उतरे दिख रहे हैं।
Akshay Kumar Says Tiger Zinda Hai Aur Hamesha Rahega for Salman Khan
सलमान खान के सपोर्ट में उतरे अक्षय कुमार
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar Says Tiger Zinda Hai: अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज होने के 2 दिन पहले ही अक्षय कुमार सलमान खान के सपोर्ट में उतर आए हैं। सिकंदर फिल्म के फ्लॉप होने पर उन्होंने बयान दिया है और कहा है, टाइगर जिंदा था और हमेशा जिंदा रहेगा। सलमान खान एक ऐसी नस्ल का टाइगर है जो कभी मर नहीं सकता। मेरा दोस्त है वह हमेशा वहां रहेगा। वहीं सलमान के लिए अक्षय कुमार का ये बयान कुछ समय में ही वायरल हो गया है।

सलमान खान और अक्षय कुमार ने मुझसे शादी करोगी नाम की फिल्म में एक साथ काम किया था, दोनों की दोस्ती भी जगजाहिर है, सलमान खान की फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान का बयान भी सामने आया था, जब उनसे यह पूछा गया कि आपने सभी की फिल्म का प्रमोशन किया है, लेकिन आपकी फिल्म का प्रमोशन करता हुआ कोई नजर नहीं आया है। तब सलमान खान ने कहा था कि उन्हें भी लोगों की जरूरत पड़ती है। शायद अक्षय कुमार को उनकी वह बात याद आ गई है ऐसे में सिकंदर के फ्लॉप फिल्म घोषित होने के बाद वह सलमान खान के समर्थन में उतरे हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म सिकंदर की अगर बात करें तो यह फिल्म 200 करोड़ के बजट में बन कर तैयार हुई थी। 17 दिनों में फिल्म 183 करोड़ रुपए ही कमा सकी है, मतलब फिल्म बजट भी वसूल नहीं कर पाई है, जबकि प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि फिल्म सिकंदर 200 करोड़ कमा चुकी है। लेकिन फिर भी फिल्म को फ्लॉप फिल्म कहा जा रहा है, क्योंकि सलमान खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है, उस लिहाज से सिकंदर का प्रदर्शन ठीक नहीं था।