-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Latest News »
- A Temple Of Goddess Durga Where There Is No Idol
मां दुर्गा का एक ऐसा मंदिर जहां नहीं है कोई मूर्ति, आंखों पर पट्टी बांधकर क्यों की जाती है पूजा
- Written By: सीमा कुमारी
Ambaji Temple: गुजरात के बनासकांठा में मौजूद अंबाजी माता का एक ऐसा मंदिर है जहां, कोई मूर्ति नहीं है। इस मंदिर में पवित्र श्री चक्र की पूजा मुख्य रूप से की जाती है।

यहां देवी की मूर्ति नहीं ( सौ.सोशल मीडिया)
Shardiya Navratri 2025: पूरे देशभर में शारदीय नवरात्रि का महापर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह और उमंग देखी जाती है। भक्त गण मां दुर्गा की भक्ति में सराबोर होकर मां की भक्ति कर रहे हैं। अगर बात नवरात्रि त्योहार की करें तो हिन्दू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ पूरे देशभर में मनाया जाता है। क्योंकि, भारत विविधताओं वाला का देश है और यही विविधता हमारे त्योहारों में भी झलकती है।
आज हम बात कर रहे हैं भारत की ऐसी जगहों के बारे में, जिसका अपना एक अलग ही धार्मिक महत्व है। माउंट आबू से 45 किमी। दूर अम्बा माता का प्राचीन शक्तिपीठ मंदिर की है। 51 शक्तिपीठों में शामिल गुजरात और राजस्थान की सीमा पर स्थित इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है। फिर यहां नवरात्रि के दिनों में यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। आइए जानते है इस मंदिर के बारे में-
ऐसा मंदिर जहां नहीं है कोई मूर्ति
आपको बता दें कि, 51 शक्तिपीठों में मंदिरों में अम्बाजी का यह मंदिर गुजरात के बनासकांठा में स्थित है। यह मंदिर जगत की देवी अम्बा मां को समर्पित है। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है कि इस मंदिर में देवी की कोई छवि या मूर्ति नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
यहां पवित्र “श्री विजय यंत्र” की पूजा मूर्ति के बजाय मुख्य देवता के रूप में की जाती है। कोई भी नग्न आँखों से इस यंत्र को नहीं देख सकता है।
यही कारण है कि यहां आंखों पर पट्टी बांधकर पूजा करने की परंपरा है। साथ ही, यहां फोटोग्राफी करने की भी सख्त मनाही है।
क्या है इस मंदिर के पीछे पौराणिक मान्यता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुजरात के बनासकांठा में स्थित यह मंदिर नौ देवियों में से एक, अम्बा देवी को समर्पित है। इस मंदिर के पीछे एक पौराणिक मान्यता है। जिसके अनुसार, जब दक्ष द्वारा भगवान शिव के अपमान से आहत होकर माता सती ने यज्ञ-अग्नि कुंड में कूदकर अपनी प्राणों की आहुति दे थी।
उसके बाद भगवान शंकर ने यज्ञकुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कंधे पर उठा लिया और दुखी हुए इधर-उधर घूमने लगे। इस बीच भगवान विष्णु ने चक्र से सती के शरीर को काट दिया। माता सती के शरीर के टुकड़े जहां-जहां गिरे वह सभी स्थान 51 शक्तिपीठ कहलाए। इस स्थान पर माता सती का हृदय गिरा था इसलिए यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है।
नवरात्रि और दिवाली के दौरान यहाँ भक्तों का लगा रहता ताँता
आपको बता दें, नवरात्रि और दिवाली के दौरान यहाँ भक्तों का ताँता लगा रहता है। यह न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि प्राकृतिक नजारों से भी भरपूर है। अंबाजी माता मंदिर के आस-पास कई पर्यटन स्थल हैं, जहाँ पर्यटक घूमने जाते हैं।
ये भी पढ़ें-दशहरे को शमी की पूजा की क्या है महिमा, क्या है इस पेड़ का रावण से संबंध
यह स्थान अरावली पर्वतमाला के घने जंगलों से घिरा हुआ है। आदि मंदिर के आस-पास गब्बर हिल, कैलाश टेकरी, कुंभारिया आदि जैसे दर्शनीय स्थल भी मौजूद हैं। यहां आप आस्था के साथ-साथ पर्यटन का भी लुफ्त उठा सकते हैं।
A temple of goddess durga where there is no idol
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














