- Hindi News »
- Jharkhand »
- Pm Modi Jharkhand Visit Today Will Address Mega Road Show In Ranchi Along With Two Rallies
पीएम मोदी का झारखंड दौरा, रांची में रोड शो के साथ दो रैलियों को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 10 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे और इसके साथ ही वह दो अन्य रैलियों को भी संबोधित करेंगे। आज रात 12 बजे पीएम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे।
- Written By: प्रीति शर्मा

पीएम मोदी (सौ. सोशल मीडिया)
रांची: प्रधानमंत्री मोदी आज यानी 10 नवंबर को झारखंड की राजधानी रांची में रोड शो करेंगे और इसके साथ ही वह दो अन्य रैलियों को भी संबोधित करेंगे। आज रात 12 बजे पीएम रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे। जिसके बाद वह सीधे बोकारो पहुंचेगे। जहां पर सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह रांची में भव्य रोड शो में शामिल होंगे। बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर हो होने हैं जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में लगी हुई हैं।
रांची में आयोजित बीजेपी का रोड शो करीब 5.15 बजे ओटीसी ग्राउंड से शुरू होकर न्यू मार्केट चौक तक खत्म होगा। बोकारो के चंदनकियारी में पीएम मोदी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी के लिए प्रचार करेंगे। इसके अलावा वह बीजेपी उम्मीदवार सुदर्शन भगत के लिए भी चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। गुमला में प्रचार के बाद वह करीब 4.15 बजे वापस रांची लौटेंगे जहां पर पीएम मोदी रोड शो करेंगे।
#WATCH रांची, झारखंड: असम के सीएम और झारखंड बीजेपी के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “कल पीएम मोदी 3 किलोमीटर रोड शो करेंगे। यह ऐतिहासिक रोड शो होगा…काफी लोग इसमें शामिल होंगे।” pic.twitter.com/okguyEyISA — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 9, 2024
रांची में करेंगे तीन किलोमीटर लंबा रोड शो
पीएम मोदी का रांची में होने वाला यह रोड शो करीब 3 किलोमीटर लंबा होगा। इस रोड शो में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार यह रोड शो इतना भव्य होने वाला है कि 501 ब्राह्मण इस दौरान शंखनाद करेंगे। यह पांच विधानसभा से होकर गुजरेगी। जिसमें भारी संख्या में लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। जिसके बाद शाम 7 बजे पीएम दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
43 साल का इंतजार खत्म! ओस्लो पहुंचे PM मोदी, वैश्विक मंदी और युद्ध के बीच नॉर्वे से होने जा रही है ‘महाडील’
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत के इन राज्यों में बारिश का संभावना, दिल्ली में प्रदूषण का सितम जारी, जानें अन्य राज्यों से जुड़ा वेदर
झारखंड में इस दिन डालें जाएंगे वोट
झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं। 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिसके चलते बीजेपी और अन्य विपक्षी पार्टियां राज्य में चुनावी रैलियां और कार्यक्रम का आयोजन कर रही हैं। बता दें कि रांची झारखंड में एक सामान्य श्रेणी की सीट है। भाजपा ने विधायक सीपी सिंह पर भरोसा जताया है जो लगातार छह बार से इस क्षेत्र में जीत हासिल रह रहे हैं।
Pm modi jharkhand visit today will address mega road show in ranchi along with two rallies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














