-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Priyanka Chaturvedi Demands Inquiry Siddhivinayak Temple Row Eknath Shinde
सिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
- Written By: आकाश मसने
Priyanka Chaturvedi Statement: शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट में गड़बड़ियों को लेकर एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जांच की मांग की।

प्रियंका चतुर्वेदी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Priyanka Chaturvedi On Siddhivinayak Temple Controversy: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई स्थित प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और अयोध्या के राम मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्र व महाराष्ट्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के प्रबंधन में पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट में गड़बड़ियों पर उठाए सवाल
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में सामने आई प्रशासनिक गड़बड़ियों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर देश के इतने प्रतिष्ठित और आस्था के बड़े केंद्र में भी ऐसी अनियमिताएं हो रही हैं, तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े किए।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं यह सवाल उठाना चाहती हूं कि महाराष्ट्र के उपमुख्यंत्री एकनाथ शिंदे वहां के चेयरमैन हैं। अगर यह सब चेयरमैन की देखरेख में हो रहा है और किसी को इसके बारे में पता नहीं है, और ट्रस्टी उन्हें पत्र लिख रहे हैं, तो ऐसा लगता है जैसे चोर ही चोर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हों और इसमें लोगों का एक समूह शामिल हो। अगर ऐसा कुछ है, तो मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुरोध करूंगी कि वे पहल करें और जल्द से जल्द जांच बिठाएं।
सम्बंधित ख़बरें
राजू वाघमारे का राज ठाकरे पर पलटवार, बिना पुष्टि के आरोप लगाना गलत, सिद्धिविनायक ट्रस्टी दे चुके हैं सफाई
गणेश नाईक की एकनाथ शिंदे को सीधी चेतावनी! नवी मुंबई में क्लस्टर योजना पर छिड़ी जंग, महायुति में ऑल इज नॉट वेल?
शिरसाट और बच्चू कडू की अभिजीत दिपके से मुलाकात ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! अपने ही नेताओं से नाराज हैं शिंदे?
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से हर साल 18 करोड़ रुपये की चोरी, राज ठाकरे का बड़ा आरोप, PM मोदी से पूछा सवाल
Delhi: Former Shiv Sena (UBT) MP Priyanka Chaturvedi says, “It is very unfortunate if such irregularities are happening even in a temple like Siddhivinayak. But I want to raise a question- Eknath Shinde is sitting as the chairman there. If all this is happening under the… pic.twitter.com/EOr6cZ0OpN — IANS (@ians_india) August 3, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में CBI जांच से क्यों बच रही सरकार?
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के बयान और राजनीति पर टिप्पणी करने से बचते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने राम मंदिर से जुड़े मामले पर सरकार को घेरा। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तो चलते ही रहते हैं।
यह भी पढ़ें:- गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक! शरद पवार गुट के नेता ने किया प्रियंका गांधी का समर्थन
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि दुख की बात यह है कि राम मंदिर में हुई चोरी के मामले में सरकार को पहल करके CBI जांच करवानी चाहिए थी, लेकिन वह इससे बच रही है। ऐसा क्यों किया जा रहा है और सरकार किसे बचा रही है? ये सवाल लोगों के मन में हैं। हम तो बस यही चाहते हैं कि चोरी के मामले की निष्पक्ष जांच हो।
Priyanka chaturvedi demands inquiry siddhivinayak temple row eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
14वीं सिविल सेवा परीक्षा धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी
Aug 03, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर मामले में प्रियंका चतुर्वेदी का एकनाथ शिंदे पर बड़ा हमला, CM फडणवीस से कर दी ये मांग
Aug 03, 2026 | 12:28 PMबांकीपुर में बड़ा उलटफेर! रेस में आगे निकले प्रशांत किशोर, जानें BJP के नीरज सिन्हा कितने वोटों से पिछड़े
Aug 03, 2026 | 12:17 PMExplainer: पूरा देश एथेनॉल से त्रस्त…फिर पंजाब के किसान क्यों कर रहे हैं खुलकर समर्थन? जानें क्या है कारण
Aug 03, 2026 | 12:05 PMमहाराष्ट्र को केंद्र से 7,022 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार
Aug 03, 2026 | 12:03 PMनागपुर मनपा आयुक्त को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: आदेश के अनुपालन के बाद अवमानना याचिका का निपटारा!
Aug 03, 2026 | 11:57 AMअमरावती: Skill Center में 360 फर्जी छात्रों के नाम पर सरकारी फंड की निकासी, बेरोजगार युवाओं से धोखाधड़ी
Aug 03, 2026 | 11:56 AMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














